- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
जापान में वित्त वर्ष 2027 से कॉमर्शियल रूप से ऑटोनोमस-ड्राइव मोबिलिटी सर्विस उपलब्ध कराएगी निसान
योकोहामा, जापान, 29 फरवरी, 2024: निसान मोटर कंपनी लिमिटेड ने आज जापान में अपनी इनहाउस-डेवलप्ड, ऑटोनोमस-ड्राइव*1 मोबिलिटी सर्विसेज को वाणिज्यिक रूप से शुरू करने के लिए रोडमैप की घोषणा की।
यह कंपनी के दूरगामी विजन ‘निसान एम्बिशन 2030’ को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसके तहत जापान में स्थानीय लोगों के समक्ष आने वाली परिवहन सेवाओं से संबंधित समस्याओं को दूर करते हुए मोबिलिटी सर्विसेज को मजबूती देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यहां के स्थानीय समुदायों को ड्राइवरों की कमी समेत मोबिलिटी से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। तेजी से बुजुर्ग हो रही आबादी इसका बड़ा कारण है। अपनी ऑटोनोमस-ड्राइव मोबिलिटी सर्विस के माध्यम से निसान कई ऐसी सेवाएं प्रदान करेगी, जिनसे आसानी से आवाजाही सुनिश्चित हो सकेगी।
निसान 2017 से ही जापान और अन्य देशों में मोबिलिटी सेवाओं के लिए बिजनेस मॉडल्स का परीक्षण कर रही है। इनमें योकोहामा का मिनाटो मिराई क्षेत्र और फुकुशिमा का नेमी कस्बा शामिल हैं, जहां नेमी स्मार्ट मोबिलिटी के नाम से मैन्ड मोबिलिटी सर्विस 2021 से परिचालन में है। जापान के बाहर निसान यूके सरकार के सहयोग से लंदन और अन्य क्षेत्रों में ऑटोनोमस-ड्राइव मोबिलिटी सर्विस का परीक्षण कर रही है।
परीक्षण से मिली जानकारी के साथ निसान वित्त वर्ष 2027*2 से ऑटोनोमस-ड्राइव मोबिलिटी सर्विस उपलब्ध कराने की योजना बना रही है। इसके लिए स्थानीय प्रशासन एवं ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर्स के साथ काम किया जा रहा है। निसान वित्त वर्ष 2024 में मिनाटो मिराई क्षेत्र में ट्रायल शुरू करेगी और आगामी वर्षों में इसे धीरे-धीरे विस्तार देगी। ट्रायल के दौरान ऑटोनोमस ड्राइविंग के स्तर को धीरे-धीरे बढ़ाया जाएगा, साथ ही ग्राहकों के बीच इसकी स्वीकार्यता का आकलन किया जाएगा, जिससे ड्राइवरलेस सर्विस उपलब्ध कराई जा सके।
इस तरह बढ़ेंगे कदम:
वित्त वर्ष 2024
सेरेना मिनीवैन पर आधारित ऑटोनोमस ड्राइविंग व्हीकल का प्रयोग करते हुए योकोहामा के मिनाटो मिराई क्षेत्र में ड्राइविंग का परीक्षण किया जाएगा।
वित्त वर्ष 2025 और 2026
मिनाटो मिराई, सकुरागी-चो और कन्नाई समेत योकोहामा क्षेत्र में 20 वाहनों के साथ सर्विस परीक्षण किया जाएगा। इन वाहनों में एक ड्राइवर भी रहेगा।
वित्त वर्ष 2027
सैकड़ों वाहनों की मदद से ग्रामीण क्षेत्रों समेत तीन से चार नगर पालिकाओं में सेवा प्रदान करने का लक्ष्य। कई नगर पालिकाओं से इस संबंध में बातचीत चल रही है।
इस पहल को जापान के आर्थिक, व्यापार एवं उद्योग मंत्रालय; भूमि, बुनियादी ढांचा, परिवहन एवं पर्यटन मंत्रालय और अन्य केंद्रीय मंत्रालयों के साथ साझेदारी में आगे बढ़ाया जाएगा। ये मंत्रालय लेवल 4 मोबिलिटी एक्सलरेशन कमेटी में नई ऑटोनोमस मोबिलिटी सेवाओं को सक्षम बनाने के लिए अन्य पहल को भी बढ़ावा देंगे।


