- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
NueGo ने महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुये एक विशेष हेल्पलाइन नंबर शुरू किया
शहर, 30 नवंबर, 2023 : भारत में एक-शहर से दूसरे शहर के लिये बसों का परिचालन करने वाली प्रमुख कंपनी, न्यूगो (NueGo) ने विशेष रूप से महिला यात्रियों के लिये एक हेल्पलाइन नंबर लॉन्च किया है। ब्राण्ड की यह पहल महिलाओं के लिए बस यात्रा को ज्यादा सुरक्षित और आरामदेह बनाने वाले अन्य उपायों में से एक है। ये प्रयास भारतीय ट्रैवल सेक्टर में समावेशन और ग्राहक-केन्द्रीयता के प्रति NueGo की वचनबद्धता का प्रमाण है।
ग्रीनसेल मोबिलिटी के सीईओ एवं एमडी, श्री देवेन्द्र चावला ने कहा, “NueGo में हम हर यात्री और खासकर महिलाओं को यात्रा का सुखद अनुभव देने के लिये समर्पित हैं। हमारा मानना है कि सफ़र में महिला यात्रियों को सुरक्षा और सुविधा का अनुभव देना सभी व्यवसाय के लिये जरूरी होना चाहिये। हमें आशा है कि यात्रा में महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा को सभी उद्योग अपनी कार्यपद्धति का हिस्सा बनायेंगे।”
महिला यात्रियों की यात्रा को सुरक्षित, आरामदेय और सुलभ बनाने के लिये NueGo द्वारा उठाये गए कदमों में निम्नलिखित शामिल हैं:
- महिला हेल्पलाइन : यात्रा के पहले, दौरान और बाद में महिला यात्रियों की सहायता के लिये NueGo ने एक विशेष हेल्पलाइन नंबर 1800 267 3366 लॉन्च किया है। यह हेल्पलाइन 24/7 चालू रहती है। इसका लक्ष्य महिलाओं को यात्रा-सम्बंधी किसी भी समस्या के लिये तुरंत सहायता प्रदान करना है।
- सुरक्षा के लिये उन्नत फीचर्स : NueGo की बसों में सीसीटीवी चौकसी, जीपीएस लाइव ट्रैकिंग, ड्राइवर ब्रेथ अनालाइजर टेस्ट्स, ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम्स आदि जैसी व्यवस्थायें हैं। इसके अलावा, सुप्रशिक्षित स्टाफ यात्रियों के लिए सुरक्षित एवं सुखद अनुभव सुनिश्चित करते हैं।
- महिलाओं के लिये खास छूट : NueGo ने महिलाओं के लिये वाऊ (WoW – वूमन ऑन व्हील्स) नाम से एक खास प्रोग्राम पेश किया है। इसके तहत, हर महिला यात्री सभी मार्गों पर टिकटों में 15% की छूट मिलती है। इस ऑफर को NueGo की वेबसाइट और ऐप और ओटीए चैनलों, जैसे कि रेडबस, पेटीएम और वाया पर रीडीम किया जा सकता है।
NueGo द्वारा उठाये गये कदमों का उद्योग पर प्रभाव :
दुनिया के सबसे बड़े बस टिकटिंग प्लेटफॉर्म रेडबस के डाटा के अनुसार, अंतर-शहरी बसों में महिला यात्रियों के लिये उद्योग का औसत 24% है, जबकि NueGo का 28% है। यह आंकड़ा परिवहन के लिए NueGo को महिलाओं की पहली पसंद होने के साथ-साथ इस ब्राण्ड के प्रति विश्वास और सुरक्षा का भी प्रमाण है।
इस साल मई में NueGo को भारत में दिल्ली से आगरा के लिये पहली ऑल-वूमन इंटर-सिटी बस लॉन्च करने के लिये ‘एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ और ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में स्थान मिला था। इस बसों में सभी यात्री और स्टाफ महिलाएं थीं।
सुरक्षा के लिये अपने व्यापक दृष्टिकोण और ग्राहक को प्राथमिकता देने वाले सिद्धांत की बदौलत NueGo को अंतर्शहरी बस यात्रा के क्षेत्र में अग्रणी पहचान मिली है। ये सुविधायें यात्रा को महिलाओं के लिये ज्यादा सुलभ, सुरक्षित एवं सुखद बनाने की दिशा में एक कदम हैं। इससे एक भरोसेमंद तथा प्रगतिशील यात्रा भागीदार के रूप में NueGo की स्थिति और अधिक मजबूत बनेगी।


