- Solaryaan Joins Haryana Green Energy Roadshow as Inverter Sales Cross 1 Lakh in H1 FY27
- फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर में 7 अक्टूबर को शुरू होगा, ग्लास स्काई रूफटॉप रेस्टोरेंट, मिलेगा खास डाइनिंग एक्सपीरियंस
- ICICI Bank brings back ‘Festive Bonanza’ with exciting deals across shopping, travel, and lifestyle brands
- आईसीआईसीआई बैंक ने खरीदारी, यात्रा और लाइफस्टाइल ब्रांड्स पर आकर्षक ऑफर के साथ ‘फेस्टिव बोनांजा’ की फिर की शुरुआत
- Mumbai Deputy Mayor Sanjay Ghadi Honored with Mumbai Achievers Awards 2026
न्यूट्रिका की नेचुरल कुकिंग प्रोडक्ट्स रेंज में अब ‘न्यूट्रिका येलो मस्टर्ड ऑइल’ भी शामिल
मेरठ, अप्रैल 2026: बीएन एग्रीटेक के लाइफस्टाइल और वेलनेस ब्रांड न्यूट्रिका ने अपने कुकिंग ऑइल पोर्टफोलियो को आगे बढ़ाते हुए ‘न्यूट्रिका येलो मस्टर्ड ऑइल’ लॉन्च किया है। इस लॉन्च के साथ ब्रांड ने अपने नेचुरल कुकिंग प्रोडक्ट्स की रेंज को और मजबूत किया है। यह एक शुद्ध और प्रामाणिक किचन प्रोडक्ट है, जिसका उपयोग रोजमर्रा की कुकिंग में स्वाद और गुणवत्ता से बिना समझौता किए किया जा सकता है।
आज के समय में लोग अधिक स्वच्छ और नेचुरल कुकिंग इंग्रीडिएंट्स की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में, न्यूट्रिका येलो मस्टर्ड ऑइल को बिना रिफाइन के तैयार किया गया है, ताकि इसके प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट्स और पोषण पूरी तरह बने रहे। यह खास तौर पर हेल्थ कॉन्शियस परिवारों, फिटनेस पसंद करने वालों और ऐसे होम कुक्स के लिए है, जो बिना समझौते के असली स्वाद चाहते हैं। यह ऑइल सरसों के दानों की प्राकृतिक खुशबू, स्वाद और पोषण को बनाए रखता है। इसी वजह से यह रोजमर्रा की भारतीय कुकिंग, यानि तड़का लगाने, सब्जी बनाने, करी, मरीनेशन और पारंपरिक व्यंजनों के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बनकर उभरेगा।
न्यूट्रिका येलो मस्टर्ड ऑइल सरसों के असली स्वाद और उसके प्राकृतिक गुणों को उसी तरह बनाए रखता है, जैसा पारंपरिक तौर पर किचन में पसंद किया जाता रहा है। बिना किसी केमिकल प्रोसेसिंग के तैयार किया गया यह ऑइल उन परिवारों के लिए एक भरोसेमंद विकल्प है, जो अपने किचन में शुद्ध और असली प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं। यह प्रोडक्ट दो सुविधाजनक पैक साइज में उपलब्ध है, जिसमें 1 लीटर पीईटी बोतल और 5 लीटर टिन कंटेनर शामिल है। ऐसे में, यह छोटे और बड़े दोनों तरह के परिवारों की जरूरतों को पूरा करेगा। यह दिल्ली एनसीआर के जनरल ट्रेड स्टोर्स और रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध होगा।
लॉन्च के बारे में बात करते हुए, न्यूट्रिका के डायरेक्टर और बिजनेस हेड- एफएमसीजी, स्पर्श सचर ने कहा, “न्यूट्रिका में हमारा मानना है कि रोजमर्रा की कुकिंग सेहतमंद होने के साथ-साथ स्वाद से भरपूर भी होना चाहिए। आज के उपभोक्ता सेहतमंद भोजन को लेकर अधिक जागरूक हैं और न्यूट्रिका येलो मस्टर्ड ऑइल को इसी समझ के साथ तैयार किया गया है। यह वही शुद्धता और असली स्वाद की पेशकश करता है, जिस पर भारतीय रसोई पीढ़ियों से भरोसा करती आ रही हैं। इस लॉन्च के साथ हम ऐसे प्रोडक्ट्स पेश करने की अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ा रहे हैं, जो घर की कुकिंग को और बेहतर तथा आनंददायक बनाते हैं।”
येलो मस्टर्ड ऑइल की यह पेशकश न्यूट्रिका के क्लीन-लेबल और नेचुरल फूड प्रोडक्ट्स के बढ़ते पोर्टफोलियो को और मजबूत करती है। इसके साथ ही ब्रांड अपने उस विज़न को हासिल करने की ओर आगे बढ़ रहा है, जिसमें वह आधुनिक घरों के लिए रोजमर्रा की कुकिंग में शुद्धता और प्रमाणिकता का भरोसेमंद विकल्प बनने के लिए प्रतिबद्ध है।


