- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
ओडिसी इलेक्ट्रिक ने लॉन्च किया नया रेसर नियो, कीमत सिर्फ 52,000 रुपये
मुंबई, 8 जुलाई 2025: भारत के तेजी से उभरते प्रीमियम इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ब्रांडों में शामिल ओडिसी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स ने आज अपने लोकप्रिय स्कूटर रेसर का नया और उन्नत संस्करण रेसर नियो लॉन्च किया। दमदार परफॉर्मेंस, आधुनिक फीचर्स और उन्नत बैटरी टेक्नोलॉजी के साथ रेसर नियो को खासतौर पर भारतीय यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹52,000 (ग्राफीन बैटरी) और ₹63,000 (लिथियम-आयन बैटरी) रखी गई है।
रेसर की सफलता को आगे बढ़ाते हुए, नया रेसर नियो पहले से कहीं अधिक भरोसेमंद और यूज़र-फ्रेंडली फीचर्स के साथ आया है। इसे शहरों और कस्बों में रोज़ाना सफर करने वालों के लिए तैयार किया गया है। इसमें 250 वॉट की मोटर दी गई है, जिसकी टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटा है। यह पूरी तरह से लो-स्पीड ईवी मानकों के अनुरूप है, जिससे इसे चलाने के लिए न तो लाइसेंस चाहिए और न ही रजिस्ट्रेशन। यही वजह है कि यह मॉडल छात्रों, प्रोफेशनल्स और डिलीवरी राइडर्स के बीच खासा लोकप्रिय साबित हो सकता है।
रेसर नियो दो बैटरी विकल्पों में उपलब्ध है — ग्राफीन (60V, 32AH / 45AH) और लिथियम-आयन (60V, 24AH)। एक बार चार्ज करने पर यह स्कूटर 90 से 115 किमी तक की प्रमाणित रेंज देता है, जो इसे रोज़मर्रा के सफर के लिए किफायती और सुविधाजनक बनाता है। इसके अलावा, इसमें कई स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं जो राइडर को बेहतर कंट्रोल और आरामदायक अनुभव प्रदान करते हैं।
इस लॉन्च के मौके पर ओडिसी इलेक्ट्रिक के फाउंडर और सीईओ श्री नेमिन वोरा ने कहा, “रेसर नियो हमारे विश्वसनीय रेसर मॉडल का एक सोच-समझकर तैयार किया गया अपग्रेड है। हमने इसके डिजाइन को बेहतर बनाते हुए ऐसे स्मार्ट फीचर्स जोड़े हैं जो हर दिन की सवारी को आसान और आनंददायक बनाते हैं। साथ ही, हमने इसकी कीमत को भी आम लोगों की पहुंच में रखा है। रेसर नियो हमारे उस संकल्प का प्रतीक है, जिसके तहत हम भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को अधिक किफायती, सुगम और व्यावहारिक बना रहे हैं।”
रेसर नियो के प्रमुख फीचर्स:
टॉप स्पीड: 25 किमी/घंटा
रेंज: प्रति चार्ज 90 से 115 किमी*
बैटरी विकल्प: ग्राफीन (60V, 32AH / 45AH) और लिथियम-आयन (60V, 24AH)
चार्जिंग समय: 4–8 घंटे
स्मार्ट फीचर्स: पर्याप्त बूट स्पेस, क्रूज़ कंट्रोल, एलईडी डिजिटल मीटर, रिपेयर मोड, कीलेस स्टार्ट/स्टॉप, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, सिटी, रिवर्स और पार्किंग मोड्स
रंग विकल्प: फियरी रेड, लूनर व्हाइट, टाइटेनियम ग्रे, पाइन ग्रीन और लाइट सायन
ओडिसी रेसर नियो को खासतौर से उन युवा शहरी राइडर्स और परफॉर्मेंस पसंद करने वालों के लिए तैयार किया गया है, जो इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में स्पोर्टी अंदाज़ चाहते हैं। इसकी डाइनैमिक स्टाइलिंग, स्मार्ट फीचर्स और भरोसेमंद परफॉर्मेंस इसे एक परफेक्ट पैकेज बनाते हैं। ओडिसी इलेक्ट्रिक का मकसद इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को न सिर्फ किफायती बनाना है, बल्कि उसे स्टाइलिश, सुविधाजनक और भविष्य के अनुकूल भी बनाना है। आकर्षक शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया रेसर नियो स्पीड, एफिशिएंसी और टेक्नोलॉजी का बेहतरीन मेल पेश करता है। यह मॉडल पूरे भारत में ओडिसी के 150 से अधिक डीलरशिप और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के ज़रिए उपलब्ध होगा।
2020 में स्थापित ओडिसी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के भविष्य को नई दिशा देने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। कंपनी के पास 7 मॉडलों का व्यापक पोर्टफोलियो है, जो विभिन्न उपयोगकर्ताओं और बाजार क्षेत्रों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। इनमें 2 लो-स्पीड स्कूटर, 2 हाई-स्पीड स्कूटर, डिलीवरी सेगमेंट के लिए खास B2B स्कूटर, एक EV स्पोर्ट्स बाइक और रोज़ाना सफर करने वालों के लिए कम्यूटर बाइक शामिल हैं।
ओडिसी इलेक्ट्रिक के प्रमुख मॉडल:
HyFy (लो-स्पीड) – टॉप स्पीड 25 किमी/घंटा, प्रति चार्ज 70–89 किमी की रेंज
E2Go Lite, E2Go+, E2Go Graphene (लो-स्पीड) – पोर्टेबल बैटरी, डिजिटल स्पीडोमीटर, कीलेस एंट्री, यूएसबी चार्जिंग
V2 Graphene, V2 Lite, V2+ (लो-स्पीड) – वाटरप्रूफ मोटर, बड़ा बूट स्पेस, डुअल बैटरी, एलईडी लाइट्स
SNAP (हाई-स्पीड) – AIS 156 अप्रूव्ड पोर्टेबल बैटरी, वाटरप्रूफ मोटर, ‘डिस्टेंस टू एम्प्टी’ डिस्प्ले, BaaS विकल्प
HAWK Li (हाई-स्पीड) – भारत का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर जिसमें क्रूज़ कंट्रोल, म्यूजिक सिस्टम और पोर्टेबल बैटरी है
TROT 2.0 (B2B / डिलीवरी सेगमेंट) – 250 किलोग्राम तक की लोडिंग कैपेसिटी, IoT फीचर्स
EVOQIS और EVOQIS Lite (इलेक्ट्रिक बाइक) – चार ड्राइव मोड्स, कीलेस एंट्री, एंटी-थेफ्ट लॉक, मोटर कट-ऑफ
Vader (इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल) – 7-इंच का टचस्क्रीन एंड्रॉयड डिस्प्ले, AIS-156 अप्रूव्ड बैटरी, 5 ड्राइव मोड्स, 18 लीटर स्टोरेज स्पेस, दमदार बिल्ड क्वालिटी


