- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
अपनी दूसरी वर्षगांठ पर, बायलोऐप इंडिया ने मिलेनियल प्रमुख हाइपर-लोकल बिज़नसेस के लिए लॉन्च किए ‘बिज़नेस अवॉर्ड्स’
बायलोऐप इंडिया ने हाल ही में अपने सफल 2 वर्ष पूरे किए हैं। इस अवसर पर प्लेटफॉर्म ने इंडियन मार्केटप्लेस के लाखों मिलेनियल-मर्चेंट्स को एक नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से ‘बायलोऐप बिज़नेस अवॉर्ड्स’ के लॉन्च की घोषणा की है। ये अवॉर्ड्स मर्चेंट को अपने शहर में सेलिब्रिटी के समान उपस्थिति दर्ज कराने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे और विजेताओं को Byloapp.com (बायलोऐप डॉट कॉम) की सहायता से कस्टमर्स कम्युनिटी के बीच एक नई पहचान देंगे।
वर्तमान के एक अध्ययन के अनुसार, भारत में मिलेनियल्स की संख्या 40 करोड़ है, जो देश की आबादी का एक तिहाई और वर्कफोर्स का 46% है। पिछले 10 वर्षों को ध्यान में रखते हुए, मिलेनियल और जनरेशन जेड की आबादी पर रील-लाइफ सेलेब्रिटीज का काफी प्रभाव पड़ा है, जिसके चलते उनके शॉपिंग बिहेवियर में बड़ा बदलाव आया है जो जाने-अनजाने में मिलेनियल प्रमुख बिज़नसेस के अस्तित्व को प्रभावित कर रहा है।
बायलोऐप बिज़नेस अवॉर्ड्स के लॉन्च के साथ ही बायलोऐप इंडिया हाइपर-लोकल मार्केटप्लेस के मर्चेंट्स पर ध्यान केंद्रित करते हुए सिटी-स्पेसिफिक अवॉर्ड्स लॉन्च करने वाला पहला भारतीय स्टार्टअप बन चुका है। केवल दो हफ्तों में, बायलोऐप इंडिया को 32 शहरों तथा 08 विभिन्न राज्यों से 250 से अधिक नामांकन प्राप्त हुए हैं और यह 87,000+ भारतीय ऑडियंस तक पहुँच बनाने में भी सक्षम हुआ है।
इस पहल को मर्चेंट के पर्सपेक्टिव से मार्केटिंग पज़ल के एक बहुत ही महत्वपूर्ण तत्व के रूप में देखा जा रहा है क्योंकि यह उन्हें महामारी के बाद अपने कस्टमर्स के साथ फिर से जुड़ने का अद्भुत अवसर प्रदान कर रहा है।
मर्चेंट तथा कस्टमर कम्युनिटी से इस पहल के बेहतरीन रिस्पॉन्स को देखते हुए, बायलोऐप इंडिया के फाउंडर तथा सी.ई.ओ श्री रोहित वर्मा ने घोषणा की है कि “बायलोऐप बिज़नेस अवॉर्ड्स मासिक आधार पर आयोजित किए जाएंगे और बहुत जल्द हम एक टॉक-शो शुरू करेंगे, जो कि मिलेनियल मर्चेंट्स के साथ सिटी-स्पेसिफिक मार्केटप्लेस मैगज़ीन का अनुसरण करेगी।”
विजेताओं की घोषणा बायलोऐप के फाउंडर तथा सी.ई.ओ, श्री रोहित वर्मा ने यूट्यूब पर एक अवॉर्ड सेरेमनी के माध्यम से की।
बायलोऐप बिज़नेस अवॉर्ड्स की घोषणा के समय, यह प्लेटफॉर्म 32 शहरों में उपलब्ध था और वर्तमान में, यह 38 शहरों में उपलब्ध है, जिसमें 10,000 से अधिक बिज़नसेस 50+ कैटेगरीज़ प्रदान करते हैं। Byloapp.com (बायलोऐप डॉट कॉम) भारत का सबसे बड़ा हाइपर-लोकल मार्केटप्लेस सर्च इंजन बन रहा है और अगले कुछ महीनों में अपनी उपस्थिति को दोगुना करने का लक्ष्य लेकर एक नई उड़ान की ओर बढ़ चला है।


