- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
Onco.com ने कैंसर की किफायती एवं सुलभ देखभाल पर जागरुकता पैदा करने के लिये मशहूर अभिनेत्री संजना सांघी के साथ भागीदारी की
दिल बेचारा की अभिनेत्री ने मल्टी-प्लेटफॉर्म कैम्पेन #FightCancerWithOnco को लॉन्च करने के लिये भारत की अग्रणी कैंसर केयर कंपनी का साथ दिया
भारत. भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन कैंसर केयर प्लेटफॉर्म Onco.com ने आज #FightCancerWithOnco कैम्पेन लॉन्च करने के लिये ‘दिल बेचारा’ फिल्म से डेब्यूच करने वाली लोकप्रिय अभिनेत्री संजना सांघी के साथ अपनी भागीदारी की घोषणा की है। यह कैम्पेन इस प्लेटफॉर्म द्वारा आसानी से सुलभ कैंसर की व्यक्तिपरक देखभाल पर जागरूकता पैदा करने के लिये है।
इस कैम्पेन के माध्यम से संजना उन चुनौतियों की बात करती हैं, जो कैंसर के रोगियों और उनकी देखभाल करने वालों के सामने कैंसर का पता चलने के बाद आती हैं और यह कि कैसे वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञों के अपने विश्व-स्तरीय नेटवर्क के माध्यम से शुरूआती अवस्था में उपचार पर मार्गदर्शन देता है।
इस कैम्पेपन के माध्यम से रोगी सर्वश्रेष्ठ कैंसर डॉक्टरों से ऑनलाइन या कॉल पर परामर्श ले सकते हैं, उपचार पर सही मार्गदर्शन के लिये अपॉइंटमेन्ट बुक कर सकते हैं, ऑन्कोन के डॉक्टरों से जीवनभर सहयोग ले सकते हैं और भारत की सबसे बड़ी कैंसर सपोर्ट कम्युनिटी का हिस्सा बन सकते हैं, ताकि कैंसर से जीतने वालों का मार्गदर्शन ले सकें।
अभिनेत्री संजना सांघी ने अपनी हालिया फिल्म में एक कैंसर रोगी की भूमिका निभाई थी। संजना ने एक कैंसर मरीज की भूमिका को आसानी से निभाकर सभी का दिल जीता। साथ ही इस तथ्य को सामने लेकर आईं कि कैंसर का एक व्यक्ति और उसके प्रियजनों पर कितना बुरा प्रभाव होता है।’’
Onco.com की सीईओ और को-फाउंडर सुश्री राशी जैन ने कहा, ‘‘फिल्म में संजना का किरदार Onco.com के एक युवा रोगी से बहुत मेल खाता है, जो सामान्य जीवन जीना चाहता है, लेकिन रोजाना कैंसर से लड़ भी रहा है। ऐसे लोगों को सही देखभाल और बेहतरी चाहिये। इस फिल्म को देखने के बाद हमें लगा कि संजना हमारे सभी कैंसर रोगियों और उनके परिवारों से अच्छी तरह जुड़ सकती हैं।
वह इस पर जागरूकता निर्मित करने में हमारी मदद भी करेंगी कि Onco.com कैसे रोगियों को शीर्ष कैंसर विशेषज्ञों से जोड़कर सही सूचना तक पहुँच देते हुए उनकी मदद कर रहा है और उन्हें ऐसी देखभाल दे रहा है, जिसकी उन्हें जरूरत है। उनके द्वारा ऑन्कोै का प्रतिनिधित्व किये जाने और हमारे ग्राहकों के साथ हमारा नजरिया साझा किये जाने से हम बहुत रोमांचित हैं।’’
Onco.com के साथ जुड़ने के बारे में संजना ने कहा, ‘‘मैंने एक कैंसर रोगी की भूमिका निभाने और उसकी तैयारी के लिये कैंसर के कई युवा रोगियों और इस बीमारी से जीतने वालों के साथ समय बिताया। तब मुझे पता चला कि सही जानकारी के लिये उन्हें बहुत संघर्ष करना पड़ता है, चाहे वह उपचार के विभिन्न विकल्पों के बारे में हो, या उपचार के संभावित दुष्प्रभावों के बारे में।
ऐसे लोग ज्यादा नहीं हैं, जिनसे वे ऐसे प्रश्न पूछ सकें कि ‘आपने इसके साथ कैसे डील किया?’ और ‘क्या ऐसा लगना नॉर्मल है?’। जब Onco.com से मेरी बात हुई और मैंने जाना कि वे क्या करते हैं और उनकी सेवाएं कैसे कैंसर रोगियों और उनकी देखभाल करने वालों की इस चुनौती से उभरने में मदद कर रही हैं, मैं उनसे जुड़ सकी और मुझे लगा कि यह भागीदारी के लिये सही ब्राण्ड है। इस तरह से मैं कैंसर कम्युनिटी को Onco.com के बारे में बताकर उन्हें कुछ लौटा भी सकी।’’
Onco.com और संजना को विश्वास है कि साथ मिलकर वे देशभर में कैंसर और उसकी नियमित निगरानी के प्रति जागरूकता को बेहतर कर सकेंगे, ताकि इस रोग का जल्दी पता लगाया जा सके और सही निदान हो सके।
वीडियोज का लिंक


