- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
पेटीएम ऑल-इन-वन पीओएस मशीन से छोटे व्यापारी हुए ईकॉमर्स कंपनियों जितने सक्षम, मिली ईएमआई, कैशबैक देने की सुविधा
टियर 2, टियर 3 और उनसे भी छोटे शहरों में ज्यादा से ज्यादा दुकानदार और छोटे व्यवसायों के मालिक अब पेटीएम ऑल-इन-वन पीओएस डिवाइसेस अपना रहे हैं
भारत के प्रमुख डिजिटल फाइनेंशियल सर्विसेज प्लेटफॉर्म पेटीएम ने आज घोषणा की है कि उसके ऑल-इन-वन पीओएस डिवाइसेस सभी बिजनेसेस को सशक्त बना रहे हैं। इन बिजनेसेस में देशभर के छोटे दुकानदार और रिटेलर्स शामिल हैं, जिन्हें टॉप बैंकों और पार्टनर्ड ब्राण्ड्स से ईएमआई ऑफर्स और कैशबैक मिल रहे हैं। कंपनी ऑफलाइन व्यापारियों को अपने ग्राहकों के लिये ई-कॉमर्स कंपनियों और बड़े रिटेलर्स की तरह डील्स की पेशकश करने में सक्षम बना रही है।
इस प्रकार उन्हें देशव्यापी लॉकडाउंस के आंशिक रूप से हटने के साथ आसानी से डिजिटल क्रांति में शामिल होने और अपने स्टोर पर आने वालों की संख्या बढ़ाने में मदद मिल रही है। कंपनी ने अग्रणी बैंकों के साथ भागीदारी की है, ताकि व्यापारी अपने ग्राहकों को कैशबैक के सर्वश्रेष्ठ ऑफर्स, नो-कॉस्ट ईएमआई डील्स और आसान तथा वहन करने योग्य किश्तों जैसी सुविधाएं दे सकें। कंपनी ने फैशन, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य उत्पादों पर आकर्षक डिस्काउंट्स की पेशकश के लिये प्रमुख ब्राण्ड्स के साथ गठजोड़ भी किया है।
पेटीएम के प्रवक्ता ने कहा, ‘’ऑफलाइन दुकानदारों और रिटेलर्स समेत सभी बिजनेसेस लाखों लोगों को रोजगार देते हैं और वे देश की समग्र अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग हैं। पेटीएम ऑल-इन-वन पीओएस डिवाइस के साथ, हम उन्हें वैसे ही डिस्काउंट्स और बैंक डील्स की पेशकश में समर्थ बना रहे हैं, जिनकी पेशकश ई-कॉमर्स कंपनियाँ ऑनलाइन तरीके से करती हैं। इसके अलावा वे आसानी से अपने कारोबार के परिचालन को डिजिटाइज कर सकते हैं, वह भी टेक्नोलॉजी या बैकएंड इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश किये बिना। हमारे डिवाइसेस बिजनेसेस की क्षमता बढ़ाने और डिजिटल इंडिया मिशन में शामिल होने के लिये उन्हें सहयोग देकर डिजिटाइजेशन का बेहद-आवश्यक सहयोग प्रदान कर रहे हैं।‘’
ऑल-इन-वन पीओएस डिवाइस कार्ड स्वाइप्स और क्यूआर कोड्स से पेमेंट लेता है। वह जीएसटी कॉम्प्लाएंट बिल्स जनरेट करने और सभी ट्रांजैक्शंस तथा सेटलमेंट्स को मैनेज करने के लिये ‘पेटीएम फॉर बिजनेस’ ऐप्प से जुड़ा है। इसके अलावा, पेटीएम फॉर बिजनेस ऐप्प अनगिनत बिजनेस सर्विसेस और फाइनेंशियल सॉल्यूशंस पाने में भी व्यापारियों की सहायता करती है। इनमें लोन और बीमा के साथ उधार, कैश और कार्ड सेल्स समेत सभी ट्रांजैक्शंस का एक डिजिटल लेजर मैनेज करने के लिये बिजनेस खाता भी शामिल हैं।


