- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
पेटीएम लाया देश के व्यापारियों के लिए नया ऑफर अब मुफ्त में बने साउंडबॉक्स के मालिक, अधिक से अधिक डिजिटल भुगतान प्राप्त करने पर आकर्षक ऑफर
भारत के अग्रणी डिजिटल वित्तीय सेवा मंच पेटीएम ने आज घोषणा की कि वह देश भर के दुकानदारों को प्रभावी रूप से शून्य लागत पर पेटीएम साउंडबॉक्स के मालिक होने का मौका दे रहा है। पेटीएम स्पीकर के रूप में लोकप्रिय पेटीएम साउंडबॉक्स को पेटीएम फॉर बिजनेस (पी4बी) ऐप का उपयोग करके खरीदने पर 299 रुपये की भारी छूट पर दे रही है।
इसके अलावा, व्यापारी या व्यवसाय के मालिक जो महीने में 50 डिजिटल लेनदेन पंजीकृत करते हैं, उन्हें हर माह पांच माह के लिए 60 रुपये का सुनिश्चित कैशबैक मिलेगा, जिससे डिवाइस की कीमत शून्य हो जाएगी। कंपनी का मानना है कि इस ऑफर से देशभर के छोटे दुकानदारों को डिजिटल ट्रांजैक्शन अपनाने में मदद मिलेगी और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन में वृद्धि होगी।
व्यापारी पेटीएम स्पीकर को तेजी से अपना रहे है क्योंकि यह आसानी से डिजिटल भुगतान स्वीकार करता है, उन्हें नकली स्क्रीन और झूठी पुष्टि दिखाने वाले ग्राहकों द्वारा ठगे जाने से बचाता है और सभी लेनदेन पर नज़र रखने में मदद करता है।यह उपकरण कई क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध है जो उन्हें अपनी मातृभाषा में लेनदेन की पुष्टि प्राप्त करने में मदद करता है।
पेटीएम के प्रवक्ता ने कहा, “पेटीएम साउंडबॉक्स देश भर के व्यापारियों को डिजिटल भुगतान साधन के साथ सशक्त बनाने में हमारे सबसे सफल उपकरणों में से एक रहा है। इसने उपयोगकर्ताओं के बीच डिजिटल भुगतान पर विश्वास बनाने में मदद की है। हमें उम्मीद है कि इस प्रस्ताव के माध्यम से और व्यापारी इसकी सेवाओं को अपनाएंगे।”


