- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
पेटीएम मनी ने शुरू की फ्यूचर एंड ऑप्शंस ट्रेडिंग, प्रति ऑर्डर लगेगा महज 10 रुपये का ब्रोकरेज शुल्क
अर्ली एक्सेस प्रोग्राम के साथ ऐप्प पर एफएंडओ ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म लॉन्च किया
भारत का स्वदेशी डिजिटल फाइनेंशियल सर्विसेज प्लेटफॉर्म पेटीएम ने आज घोषणा करते हुए बताया कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी पेटीएम मनी अब अपने प्लेटफॉर्म पर फ्यूचर एंड ऑप्शंस (एफएंडओ) ट्रेडिंग की भी सुविधा देगी। पेटीएम मनी पर स्टॉक्स, डायरेक्ट म्यूचुअल फंड्स, ईटीएएफ, आईपीओ, एनपीएस और डिजिटल गोल्ड जैसी अन्य पेशकशें भी मौजूद हैं।
प्लेटफॉर्म ने यह सुविधा सभी एफएंडओ ट्रेड्स के लिए बेहद प्रतिस्पर्धी दर यानी 10 रुपये प्रति ऑर्डर में पेश की है। कम शुल्क की सुविधा बिना किसी प्रतिबद्धता या पैकेज या कॉन्ट्रैक्ट्स के होगी। इंट्राडे ट्रेडिंग के जहां 10 रुपये बतौर ब्रोकरेज चार्ज देना होगा, वहीं डिलीवरी के मामले में कोई शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा।
इस कम शुल्क से अनुभवी और पहली बार के ट्रेडर्स दोनों को फायदा होगा और उनको अपने मोबाइल पर सुरक्षित माहौल में सबसे बेहतरीन प्रोडक्ट के साथ फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस में आसानी से ट्रेड करने की सुविधा मिलेगी।
शुरुआत में, कंपनी एंड्रॉएड और वेब पर चुनिंदा यूजर्स को इसकी एक्सेस दे रही है ताकि उनसे फीडबैक मिल सके। यह सेवा व्यावसायिक रूप से सभी ट्रेडर्स और आइओएस प्लेटफॉर्म के यूजर्स के लिए अगले कुछ हफ्तों में उपलब्ध हो जाएगी। अपने प्लेटफॉर्म पर एफएंडओ के लॉन्च के साथ, पेटीएम मनी का अगले 18 से 24 महीनों में प्रतिदिन 1.5 लाख करोड़ रुपये का कारोबार और 10 लाख ट्रेड करने का लक्ष्य है।
पेटीएम मनी ने यह सुनिश्चित किया है कि डेरिवेटिव ट्रेडर्स के लिए जरूरी सभी फीचर्स को उन्हें मुहैया कराया जाए और इस प्रक्रिया में यह किसी भी साधारण या नए निवेशक के लिए यूजर्स इंटरफेस को जटिल न बनाए। यह इंडस्ट्री में अनोखा फीचर है। चार्टिंग 180 से अधिक अध्ययनों एवं पैटर्नों को मुहैया कराती है जिसकी ट्रैकिंग अमूमन अनुभवी ट्रेडर्स द्वारा मोबाइल पर इस्तेमाल में आसान इंटरफेस में की जाती है।
वहीं प्राइस अलर्ट फीचर्स ट्रेडर्स को किसी भी एफएनओ कॉन्ट्रैक्ट्स पर रियल टाइम अलर्ट प्रदान करेगा। पेटीएम मनी विभिन्न कैलकुलेटर्स मुहैया कराता है, और ट्रेडर्स किसी भी कॉन्ट्रैक्ट के लिए ऑर्डर करते वक्त बेहद आसानी से जरूरी मार्जिन को जांच सकते हैं।
प्लेटफॉर्म पर कॉन्ट्रैक्ट और ऑप्शन की तलाश के दौरान किसी विशेष टेम्प्लेट या फिर वॉचलिस्ट में उसे जोड़ने की जरूरत नहीं होगी। उन ग्राहकों के लिए मोबाइल और वेब प्लेटफॉर्म पर डार्क और लाइट मोड का भी ध्यान रखा गया है, जो बैकग्राउंड कलर और फॉन्ट को लेकर संवेदनशील होते हैं। पोजीशन वाले पेज को बेहद साधारण और भागीदारीपूर्ण बनाया गया है ताकि ग्राहक अपने ऑर्डर की ट्रैकिंग और उसके निष्पादन को आसानी से देख सकें।
इस प्रोडक्ट को पूरी तरह से क्लाउड पर होस्ट किया गया है और इसे पेटीएम के सुविख्यात तकनीकी सिद्धांतों के साथ विकसित किया गया है ताकि कोई भी कस्टमर बेहद आसानी और तेजी से बड़े वॉल्यूम को भी मैनेज कर सके। वेल्थ मैनेजमेंट के क्षेत्र में यह महत्वपूर्ण तकनीकी डिसरप्शन है।
विजय शेखर शर्मा, पेटीएम के फाउंडर और सीईओ, ने कहा, हमारा मिशन वेल्थ सर्विसेज को 10 करोड़ भारतीयों तक पहुंचाने का है और एफएंडओ का लॉन्च हमारी यात्रा को तेजी देगा। मोबाइल फर्स्ट प्लेटफॉर्म को ध्यान में रखते हुए इसे बनाया गया है। इस्तेमाल में आसान और कम कीमत वाले इस उत्पाद का मकसद इसे छोटे कस्बों और शहरों तक पहुंचाना है।
पेटीएम मनी के सीईओ वरुण श्रीधर ने कहा, हम श्रेणी में बेहतरीन एफएनओ प्लेटफॉर्म लॉन्च कर बेहद खुश हैं, जो बेहद तेज अनुभव और साधारण इंटरफेस के साथ उपलब्ध है। स्थायित्व को सुनिश्चित करने के लिए इसे क्लाउड पर बनाया गया है। इसमें एडवांस चार्टिंग के अलावा कई फीचर्स हैं जो हाई फ्रीक्वेंसी ट्रेडर्स को सपोर्ट करती हैं और सबसे महत्वपूर्ण यह नए ट्रेडर्स के लिए एफएनओ कॉन्ट्रैक्ट की अपनी पहली खरीदारी को आसान बनाती हैं।
बिना किसी कॉन्ट्रैक्ट, प्रतिबद्धता या शर्त के प्रति ऑर्डर 10 रुपये का शुल्क समग्र रूप से ट्रेडिंग की लागत को कम करने वाला है और यह पूरी प्रक्रिया को बेहद पारदर्शी भी बनाता है। हम उम्मीद करते हैं कि इसकी मदद से हम हज़ारों नए ट्रेडर्स को बाज़ार से जोड़ सकेंगे। इसके साथ ही पेटीएम मनी ने भारत के सबसे व्यापक और नंबर #1 डिजिटल वेल्थ मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म बनने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाया है।
70 लाख से अधिक यूजर्स के साथ, पेटीएम मनी भारत के 98 फीसदी पिन कोड तक पहुंच चुका है और यह बताता है कि यह ऐप्प वास्तव में भारत के लिए बना है। इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद करीब 50 फीसदी म्यूचुअल फंड्स और स्टॉक्स निवेशक बाजार में नए हैं और 60 फीसदी से अधिक टियर 2 और टियर 3 शहरों से आते हैं।
6 करोड़ से अधिक लोगों ने पेटीएम और पेटीएम मनी के द्वारा डिजिटल गोल्ड में निवेश किया है। देश में स्टॉक निवेश की सीमित पहुंच को देखते हुए, कंपनी अपनी स्टॉक ब्रोकिंग पेशकश में ऊच्च विकास दर की उम्मीद रखती है, जैसा कि म्यूचुअल फंड की पेशकशों में देखने को मिला है।


