- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
पेटीएम ने एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग पर 2700 रूपये तक का कैशबैक ऑफर किया, यूजर्स अभी बुकिंग करायें और पेमेंट अगले महीने करें
भारत के प्रमुख डिजिटल फाइनेंशियल सर्विसेज प्लेटफॉर्म पेटीएम ने आज एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग के लिये आकर्षक कैशबैक और अन्य इनामों की घोषणा की है। नये यूजर्स ‘3 पे 2700 कैशबैक ऑफर’ का फायदा ले सकेंगे, जिसमें उन्हें लगातार 3 महीनों तक पहली बुकिंग के लिये 900 रूपये तक का निश्चित कैशबैक मिलेगा। मौजूदा यूजर्स को हर बुकिंग पर निश्चित इनाम और 5000 तक कैशबैक पॉइंट्स मिलेंगे, जिन्हें टॉप ब्राण्ड्स की बेहतरीन डील्स और गिफ्ट वाउचर्स के लिये रिडीम कराया जा सकता है।
‘3 पे 2700’ कैशबैक ऑफर सभी 3 प्रमुख एलपीजी कंपनियों- इण्डेन, एचपी गैस और भारतगैस के सिलेंडर की बुकिंग पर लागू है। ग्राहकों के पास ‘पेटीएम पोस्टपैड’ के नाम से मशहूर ‘पेटीएम नाऊ पे लेटर’ प्रोग्राम में एनरोल कर सिलेंडर बुकिंग का पेमेंट अगले महीने करने का मौका होगा।
हाल ही में, कंपनी ने नए-नए फीचर्स जोड़कर सिलेंडर बुकिंग के अनुभव को बेहतर बनाया था। इन फीचर्स के द्वारा यूजर्स अपने गैस सिलेंडरों की डिलीवरी को ट्रैक कर सकते हैं और रिफिल्स के लिये ऑटोमेटेड इंटेलिजेंट रिमाइंडर्स भी पा सकते हैं। पेटीएम की परेशानी से मुक्त और आसान बुकिंग प्रक्रिया ने एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग को ज्यादा आसान बना दिया है। यूजर को केवल ‘Book Gas Cylinder’ टैब पर जाना है, गैस प्रदाता को सिलेक्ट करना है, मोबाइल नंबर या एलपीजी आईडी/ कंज्यूमर नंबर एंटर करना है और पेमेंट के लिये अपने पसंदीदा तरीके जैसे पेटीएम वॉलेट, पेटीएम यूपीआई, कार्ड्स या नेट बैंकिंग से पेमेंट करना है। सिलेंडर की डिलीवरी सबसे नजदीकी गैस एजेंसी द्वारा, रजिस्टर्ड पते पर की जाती है।
पेटीएम के प्रवक्ता ने कहा, “हमारा लक्ष्य है देश में हर किसी के लिये यूटिलिटी पेमेंट्स को सुचारू और पूरी तरह डिजिटल बनाना। सभी यूटिलिटीज में, एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग भारतीय परिवारों के लिये बार-बार होने वाले सबसे महत्वपूर्ण खर्चों में से एक है। हम इस यूटिलिटी केडिजिटल पेमेंट्स को सभी यूजर्स के लिये इनाम पाने का अनुभव बनाने हेतु प्रतिबद्ध हैं। बीतते समय के साथ, हमने ऐसे यूजर्स की संख्या में भारी बढ़ोतरी देखी है, जो अब एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग और रिफिल्स का पेमेंट ऑनलाइन कर रहे हैं। कई नये ऑफर्स और बेहतर यूआई के साथ, हम नये यूजर्स तक पहुँचना और हमारे मौजूदा यूजर्स के रिपीट ट्रांजेक्शंस को बढ़ाना चाहते हैं।”
पेटीएम ने पिछले साल एचपी गैस के साथ भागीदारी कर ‘बुक अ सिलेंडर’ सुविधा शुरू की थी। इसके बाद इंडियन ऑइल के इण्डेन और भारत गैस के साथ भागीदारी की थी। इस प्लेटफॉर्म पर बार-बार आने वाले ग्राहकों की संख्या बढ़ रही है, जिसका कारण इसकी परेशानी से मुक्त और आसान बुकिंग प्रोसेस है।


