- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
पेटीएम पेमेंट्स बैंक वॉलेट, फास्टैग, यूपीआई, बिल भुगतान और घरेलू मनी ट्रांसफर में आई तेजी के दम पर बना सबसे बड़ा डिजिटल लेन-देन का मंच
मार्च महीने में 97 करोड़ से अधिक डिजिटल लेन-देन के साथ पेटीएम देश का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म बनने में कामयाब रहा है। पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) देश का तेजी से बढ़ता डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म है। पेटीएम वॉलेट, पेटीएम फास्टैग, पेटीएम यूपीआई और नेट बैंकिंग माध्यमों के जरिए होने वाले लेन-देन की वजह से पेटीएम ने यह उपलब्धि हासिल की है। पीपीबीएल तेजी से लाखों भारतीयों का भरोसा अर्जित करते हुए हर महीने औसतन 10 लाख बचत और चालू खाते खोल रहा है। 6.4 करोड़ से अधिक खातों के साथ बैंक के पास कुल जमा 3200 करोड़ रुपये के स्तर को पार कर गया है।
उद्योग की सर्वश्रेष्ठ सफलता दर के साथ यूपीआई पेमेंट के लिए सर्वाधिक लाभान्वित बैंक, पीपीबीएल यूपीआई लेन-देन के लिए लगातार सबसे बड़ा बैंक बना हुआ है। साथ ही यह यूपीआई भुगतान के लिए सबसे बड़ा प्रेषक बैंक भी बना हुआ है। एनपीसीआई के आंकड़ों के मुताबिक सभी यूपीआई प्रेषक बैंकों के मुकाबले इसकी डिक्लाइन दर मात्र 0.11% है। वहीं सभी यूपीआई लाभार्थी बैंकों के मामले में इसकी डिक्लाइन दर 0.04% है।
पेटीएम वॉलेट कुल लेन-देन में व्यापारिक भुगतानों की 85% हिस्सेदारी के साथ लगातार वृद्धि कर रहा है।
पीपीबीएल ने पेटीएम वॉलेट के जरिए देश में ऑनलाइन भुगतान की प्रक्रिया का लोकतांत्रिकरण किया है और यह लगातार सबसे बेहतरीन और मजबूत डिजिटल पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर बना हुआ है। मासिक आधार पर इसकी ग्रोथ रेट 15% है। 32.5 करोड़ पेटीएम वॉलेट के साथ यह अग्रणी डिजिटल पेमेंट सर्विस प्लेटफॉर्म बना हुआ है। 78% से अधिक वॉलेटधारी रोजाना के भुगतान या लेन-देन के लिए इस सेवा का इस्तेमाल करते हैं। जनता के बीच पेटीएम वॉलेट के व्यापक इस्तेमाल की लोकप्रियता को इस बात से आंका जा सकता है कि 85% से अधिक वॉलेट लेन-देन व्यापारिक लेन-देन हैं, जो ऑनलाइन प्लेटफफॉर्म और किराना स्टोर के जरिए होता है।
90 लाख फास्टैग के साथ डिजिटल टोल पेमेंट के मामले में अग्रणी
अभी तक करीब 90 लाख से अधिक फास्टैग की बिक्री और 4.2 लाख मासिक लेन-देन के साथ पेटीएम पेमेंट बैंक का फास्टैग डिजिटल टोल भुगतान के मामले में भारत का सबसे बड़ा और पसंदीदा विकल्प बन कर उभरा है। इसके जरिए उपभोक्ता सीधे अपने पेटीएम वॉलेट से फास्टैग के लिए भुगतान कर सकते हैं। सुविधाजनक इस्तेमाल और आसान एकीकरण प्रक्रिया, जिसमें न्यूनतम दस्तावेजों की जरूरत, तत्काल एक्टिवेशन और उम्मीद से बेहतर ग्राहक सेवा शामिल है, के कारण यह व्यावसायिक परिवहन समेत वाहन मालिकों के बीच काफी तेजी से लोकप्रिय हुआ है। पीपीबीएल 270 टोल प्लाजाओं पर कैशलेस भुगतान की सुविधा दे रहा है और इसके जरिए इस पर मासिक 5.7 करोड़ लेन-देन हो रहा है।
पेटीएम पेमेंट बैंक लिमटेड के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर सतीश कुमार गुप्ता ने कहा कि, “डिजिटल बैंकिंग और भुगतान में हमारा नेतृत्व इस भरोसे का गवाह है जो पूरे देश ने हमारी सेवाओं पर दिखाया है। हम लगातार और अधिक व्यापारियों का सशक्तीकरण करते रहेंगे और उन्हें डिजिटल लेन-देन की व्यवस्था में शामिल करते रहेंगे ताकि उन्हें हमारी नवीनतम सेवाओं का लाभ मिल सकें। हम आत्मनिर्भर भारत को बनाने के मामले में अहम भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”


