- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
फ़ीनिक्स मार्केटसिटी, पुणे ने बेल्जियम के मशहूर आर्टिस्ट टॉमस डी ब्रुने के एक्सक्लूसिव स्प्रिंग डेकोर: पांडा वर्ल्ड को लॉन्च किया
पुणे, 31 मई – फ़ीनिक्स मार्केटसिटी पुणे को एक लाजवाब स्प्रिंग डेकोर इंस्टालेशन, “पांडा वर्ल्ड” के लॉन्च की घोषणा करते हुए गौरव का अनुभव हो रहा है, जिसे पूरी दुनिया में भरपूर तारीफ पाने वाले बेल्जियम के जाने-माने आर्टिस्ट, टॉमस डी ब्रुने ने तैयार किया है। यह आयोजन वाकई बेहद खास है जो भव्यता और वैभव का बेमिसाल अनुभव प्रदान करने का वादा करता है, क्योंकि यहाँ टॉमस डी ब्रुने का असाधारण कौशल और सीमाओं से परे उनकी कल्पना में मानो जान आ जाती है।
पांडा वर्ल्ड इंस्टॉलेशन:
पुणे के फ़ीनिक्स मार्केटसिटी में ‘पांडा वर्ल्ड’ इंस्टॉलेशन, सही मायने में टॉमस डी ब्रुने की पहचान बन चुके उनके अनोखे स्टाइल को दर्शाता है, जो बेमिसाल उपयोगिता और उम्दा कारीगरी के साथ अनदेखी रचनात्मकता का बेजोड़ संगम है। बड़े आकार के जादुई फ्लोरल इंस्टॉलेशन बनाने के लिए मशहूर, टॉमस डी ब्रुने ग्राहकों की पसंद और ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए हैरत में डाल देने वाले कलर पैलेट का उपयोग करते हैं, और यकीनन इस तरह उनकी हरेक डिज़ाइन एकदम अनोखी मास्टरपीस बन जाती है।
कार्यक्रम का विवरण: ‘पांडा वर्ल्ड’ के लॉन्च का यह आयोजन सचमुच ऐतिहासिक होने वाला है, जो सभी आगंतुकों को टॉमस डी ब्रुने की आलीशान कलात्मकता का अनुभव प्राप्त करने का अवसर देगा। यह इंस्टॉलेशन सिर्फ आँखों को सुकून देने वाला नहीं है, बल्कि यह उत्कृष्टता, कला की बारीकी और निपुणता के लिए कभी न थमने वाले जज़्बे को दर्शाता है।
टॉमस डी ब्रुने पूरी दुनिया में मशहूर फ्लोरल डिजाइनर और टॉमस डी ब्रुने फ्लोरल एक्सपीरियंस वर्ल्डवाइड के संस्थापक हैं। यह एक ऐसी कंपनी है, जो अनोखी शादियों, निजी समारोहों और प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यक्रमों के लिए बड़े पैमाने पर फ्लोरल आर्ट इंस्टॉलेशन के लिए जानी जाती है।
साल 1999 में टॉमस डी ब्रुने ने अपनी कंपनी की स्थापना की थी, जिसके बाद से ही यह कंपनी अव्वल दर्जे की फ्लोरल कारीगरी और त्रुटिहीन डिजाइन का दूसरा नाम बन चुकी है। टॉमस डी ब्रुने ने दुनिया भर के सम्मानित ग्राहकों के लिए शानदार फ्लोरल इंस्टॉलेशन तैयार किए हैं। उनके काम में स्वारोवस्की फैमिली के लिए निजी डेकोरेटर से लेकर बेहद भव्य तरीके से आयोजित भारतीय शादियों के लिए लुभावने डिजाइन तैयार करने तक शामिल है। बीजिंग के ओलंपिक गेम्स में भी वरिष्ठ सलाहकार के रूप में भी उनकी विशेषज्ञता ली गई थी। फ्लोरल डिजाइन की दुनिया में एक प्रभावशाली हस्ती के तौर पर, उन्होंने 15 से अधिक किताबें लिखी हैं और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताएं जीती हैं। फ्लोरल आर्ट में उनके योगदान को सम्मान देने के लिए, केएसए के महामहिम राजकुमार सऊद की पत्नी राजकुमारी नोरा के संरक्षण में, वर्ष 2005 में ग्लोरियोसा लिली की एक नई किस्म का नाम उनके नाम पर रखा गया था।
पुणे का फ़ीनिक्स मार्केटसिटी सभी को “पांडा वर्ल्ड” के जादुई एहसास के साथ-साथ टॉमस डी ब्रुने की बेमिसाल डेकोर की भव्यता का अनुभव करने के लिए आमंत्रित करता है। इस वसंत में, कला की मनमोहक दुनिया आपको प्रेरित करेगी और आपका दिल जीत लेगी, जैसा पहले कभी नहीं हुआ।


