- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
27 से 30 नवम्बर 2026 को होगा प्लास्ट पैक 2026
· लाभगंगा प्रदर्शनी केंद्र में आयोजित होने वालाप्लास्ट पैक 2026 मध्य भारत का सबसे बड़ा बी2बी औद्योगिक शोकेस होगा, जिसमें 500+ स्टॉल और 450+ प्रदर्शक शामिल होंगे।
· 2 लाख से अधिक विज़िटर्स संभावित, पिछले आयोजन से करीब 30% अधिक फुटफॉल, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय कंपनियों की भागीदारी से मप्र में निवेश, MSME अपग्रेडेशन और बिजनेस टूरिज्म को बढ़ावा।
इंदौर, 26 सितम्बर 2026 –इंडियन प्लास्ट पैक फोरम (IPPF) ने प्लास्ट पैक 2026 के विवरण साझा किए। यह आयोजन 27 से 30 नवम्बर 2026 तकलाभगंगा प्रदर्शनी केंद्र, इंदौर में होगा। इसमें 500 से अधिक स्टॉल और 450 से अधिक प्रदर्शक भाग लेंगे। देश के आठ से अधिक राज्यों से आने वाले 2 लाख से अधिक विज़िटर्सइस प्रदर्शनी का हिस्सा बनेंगे। मशीनरी, कच्चा माल, पैकेजिंग समाधान, रीसाइक्लिंग तकनीक और ऑटोमेशन के साथ यह आयोजन मध्य भारत के औद्योगिक परिदृश्य को नया आयाम देगा।
इस अवसर पर श्री सचिन बंसल, अध्यक्ष, इंडियन प्लास्ट पैक फोरम ने कहा:“प्लास्ट पैक मध्य भारत के प्लास्टिक और पैकेजिंग उद्योग की धड़कन बन चुका है। हमारा उद्देश्य क्षेत्रीय निर्माताओं को सशक्त करना, उन्हें राष्ट्रीय सप्लायर्स से जोड़ना और नवीनतम तकनीकों का प्रदर्शन करना है। इस संस्करण में विशेष रूप से स्थिरता और नवाचार पर जोर दिया जाएगा, जो उद्योग की बदलती प्राथमिकताओं को दर्शाता है।”
श्री बंसल ने बताया कि प्लास्ट पैक 2026 के सफल आयोजन के लिए इंडियन प्लास्ट पैक फोरम की पूरी मैनेजिंग कमिटी सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। आयोजन की तैयारियों एवं विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में श्री जाहिद शाह, चेयरमैन – प्लास्ट पैक 2026, श्री संजीव सचदेवा, श्री अंकित भारुका, श्री मेहुल ठक्कर, श्री प्रमोद सोमानी, श्री विशाल सोनी, श्री प्रवीण गुप्ता, श्री संदीप ठाकुर, श्री पर्वा ओचानी, श्री अभिषेक कासट एवं श्री अजय जायसवाल सहित पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान है।
आयोजन की विशेषताएँ
प्लास्ट पैक 2026 में ग्रीन एवं सस्टेनेबल टेक्नोलॉजी पर विशेष फोकस रहेगा। सिंगल-यूज प्लास्टिक के विकल्प, बायोप्लास्टिक, ‘जीरो-वेस्ट’ पैकेजिंग तकनीक और रीसाइक्लिंग मशीनरियों का लाइव प्रदर्शन होगा। प्रदर्शनी से पहले 23 औद्योगिक शहरों में रोड शो आयोजित किए जा रहे हैं। उद्यमियों के लिए सरकारी हेल्पडेस्क और स्टार्टअप ज़ोन बनाए गए हैं। पैकेजिंग और प्रोसेसिंग में ऑटोमेशन, रोबोटिक्स और एआई इंटीग्रेशन का सीधा प्रदर्शन होगा।
मध्य प्रदेश और इंदौर को लाभ
इस आयोजन से मालवा क्षेत्र में औद्योगिक निवेश बढ़ेगा। स्थानीय एमएसएमई इकाइयों को तकनीकी अपग्रेडेशन का अवसर मिलेगा। बिजनेस टूरिज्म से होटल, ट्रैवल, खानपान और इवेंट मैनेजमेंट उद्योग को बड़ा आर्थिक लाभ होगा। इंदौर एक मजबूत लॉजिस्टिक्स हब के रूप में उभरेगा, जिससे सप्लाई चैन सुदृढ़ होगी और कच्चा माल व मशीनरी आसानी से उपलब्ध हो सकेगी।
युवाओं के लिए रोजगार एवं उद्यमिता के अवसर
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और उन्हें सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से इंडियन प्लास्ट पैक फोरम प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में प्लास्ट पैक 2026 के आयोजन स्थल पर IPPF द्वारा एक विशेषजॉब प्लेसमेंट एण्ड रिक्रूट्मेन्ट प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ की प्रमुख प्लास्टिक, पैकेजिंग एवं संबद्ध उद्योगों के वरिष्ठ अधिकारी एवं उद्यमी शामिल होंगे। इसका उद्देश्य युवाओं को रोजगार, प्लेसमेंट, उद्योग से जुड़ने तथा उद्यमिता के अवसरों से सीधे जोड़ना है।
नवाचार एवं नए उद्योगों का लॉन्च
प्लास्ट पैक 2026 में मध्य प्रदेश में विकसित किए जा रहे नवीन उत्पादों, तकनीकों एवं नवाचारों को विशेष मंच प्रदान किया जाएगा। साथ ही, इंदौर में स्थापित नए उद्योगों एवं उद्यमों द्वारा विकसित उत्पादों को भी प्रदर्शित एवं लॉन्च किया जाएगा। इस पहल के माध्यम से प्रदेश में हो रहे औद्योगिक विकास, स्थानीय नवाचार और नए उद्यमों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा।नए उत्पाद और तकनीक जैसे 100% कंपोस्टेबल प्लास्टिक, वाटर-सॉल्यूबल फिल्म्स, पेपर-बेस्ड पैकेजिंग, ऑल-इलेक्ट्रिक इंजेक्शन मोल्डिंग मशीनें, एआई-आधारित रीसाइक्लिंग प्लांट्स और स्मार्ट पैकेजिंग सामग्री।
समाज के लिए योगदान
प्लास्ट पैक 2026 पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देगा। इको-फ्रेंडली पैकेजिंग से उपभोक्ताओं को सुरक्षित उत्पाद मिलेंगे और सर्कुलर इकॉनमी के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।
सरकारी और संस्थागत सहयोग
प्लास्ट पैक 2026 को मध्य प्रदेश शासन और प्रमुख राष्ट्रीय संस्थानों का सहयोग प्राप्त है। इसमें MPIDC, MSME विभाग, CIPET, PMMAI, तथाप्रदूषण नियंत्रण बोर्डशामिल हैं। ये संस्थान औद्योगिक निवेश, सब्सिडी योजनाएँ, अनुसंधान, कौशल विकास और ईपीआर अनुपालन पर मार्गदर्शन देंगे।


