- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
सरकार के विद्यांजलि प्रयासों पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए पीएनबी ने गणतंत्र दिवस मनाया
स्कूलों की शिक्षा का स्तर ऊंचा करने के सरकार के विद्यांजलि प्रयासों के तहत पीएनबी ने सीएसआर गतिविधियों में योगदान दिया
नई दिल्ली, जनवरी 2022: पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने देशभक्ति की भावना और उत्साह के साथ 73 वां गणतंत्र दिवस मनाया। बैंक के प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सीएच एस.एस. मल्लिकार्जुन राव ने द्वारका, नई दिल्ली मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) श्री अतुल गोयल, जो अगले माह एमडी एवं सीईओ का कार्यभार संभालेंगे, ने ईडी, सीवीओ, सीजीएमों व वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उपस्थित रहे।
स्वतंत्रता सेनानियों, सैनिकों और हमारे संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए श्री सीएच एस.एस. मल्लिकार्जुन राव ने कहा कि पूरे देश ने कोविड 19 की महामारी से एकजुट होकर लड़ाई लड़ी है और अर्थव्यवस्था दोबारा पटरी पर आ गई है।
पीएनबी परिवार इस मौके पर खड़ा हुआ है और एक साथ मिलकर आम आदमी व उद्योगों की जरूरतों को पूरा करने का काम किया है। हम कृतज्ञता के साथ अपने परिवार के उन सदस्यों को याद कर रहे हैं जिन्होंने महामारी के दौरान जीवन खोया है। बैंक ने अपनी कार्यप्रणाली में मौलिक परिवर्तन करते हुए ग्राहकों पर ध्यान देना, आखिरी पायदान तक संपर्क बनाना, प्रभावी व उपयुक्त समय के साथ बदलाव लाने को समाहित किया है। बैंक ने सभी क्षेत्रों में अपनी स्थिति में सुधार किया है और आने वाले एमडी एवम सीईओ श्री अतुल गोयल के मार्गदर्शन में नई ऊंचाईयां छुएगा।
सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए सरकार के विद्यांजलि प्रयासों में सहयोग देते हुए पीएनबी ने गणतंत्र दिवस 2022 के मौके पर सीएसआर गतिविधियों की शुरुआत की है। बैंक ने एसडीएमसी प्राइमरी गर्ल्स स्कूल दिल्ली को उदारता पूर्वक योगदान दिया है। पालम गांव द्वारिका में स्कूल को कंप्यूटर व प्रिंटर उपलब्ध कराए गए हैं जिससे कमजोर आर्थिक स्थिति व घर पर स्मार्टफोन न होने वाली छात्राओं को स्टडी मैटेरियल की हार्ड कॉपी दी जा सके।
राजपुर खुर्द, मोहन गार्डन में एक अन्य स्कूल को तात्कालिक आवश्यकताओं के हिसाब से कमर्शियल आरओ सिस्टम व किताबों की अलमारियां उपलब्ध कराई गई हैं।
माननीय प्रधानमंत्री ने सकूलों में शिक्षा की गुणवत्ता मजबूत करने के लिए पिछले साल विद्यांजली प्रयास की शुरुआत करी थी। स्कूलों में सह – शैक्षणिक गतिविधियों में मदद के लिए आधारभूत सरंक्षना, डिजिटल उपकरणों, क्लासरूम, सहायक मैटेरियल आदि में योगदान किया गया है। समाज के प्रति अपनी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दोहराते हुए पीएनबी देश में शिक्षा प्रणाली के परिवर्तन की इस महान मुहिम का हिस्सा बनते हुए रोमांचित है।
वर्ष भर आजादी का अमृत मोहोत्सव थीम पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के साथ चलते हुए पीएनबी परिवार ने देश के सभी जोनों में देशभक्ति की भावना के साथ अपने नेताओं व बहादुर सैनिकों के महान बलिदान को याद किया।


