- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
कृषि ड्रोन के वित्तपोषण हेतु पीएनबी का आईओटेकवर्ल्ड एविगेशन प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौता
नई दिल्ली, 24 फरवरी 2024: पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी), देश के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, ने कृषि अवसंरचना निधि (एआईएफ) योजना के अंतर्गत कृषि ड्रोन के वित्तपोषण के लिए आईओटेकवर्ल्ड एविगेशन प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करके एक महत्वपूर्ण साझेदारी की है।
इस समझौता समारोह में, सुनील कुमार चुघ (पीएनबी मुख्य महाप्रबंधक – रैम एवं वित्तीय समावेशन प्रभाग) की उपस्थिति में श्री कुलदीप सिंह राणा (पीएनबी महाप्रबंधक-कृषि प्रभाग) एवं श्री दीपक भारद्वाज (निदेशक – आईओटेकवर्ल्ड एविगेशन प्राइवेट लिमिटेड) के बीच समझौता हुआ।
आईओटेकवर्ल्ड एविगेशन प्राइवेट लिमिटेड, कृषि छिड़काव, प्रसार, फसल स्वास्थ्य निगरानी, भूमि मानचित्रण के लिए हवाई सर्वेक्षण एवं डेटा संग्रहण के लिए उपयोग किए जाने वाले उन्नत कृषि ड्रोन का निर्माण करता है। कृषि कार्यों में ड्रोन का एकीकरण न केवल संसाधनों के उपयोग को अनुकूलित करता है बल्कि उत्पादकता में भी सुधार करता है।
यह समझौता भारतीय कृषि क्षेत्र में कृषि लागत को कम करने एवं एक उन्नत ड्रोन इकोसिस्टम को एकीकृत करने के लिए बैंक एवं आईओटेकवर्ल्ड की संयुक्त प्रतिबद्धता को दर्शाता करता है।


