- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
पीएनबी ने पीएनबी वन बिज ऐप के माध्यम से कॉर्पोरेट ग्राहकों के लिए ई-बैंकिंग को सरल बनाने के अपने प्रयासों को मजबूत किया |
पीएनबी वन बिज ऐप कॉर्पोरेट ग्राहकों, खासकर छोटे और मध्यम आकार के व्यवसायों (एसएमबी) के लिए एक मोबाइल एप्लिकेशन है
नई दिल्ली, 14 अक्टूबर 2024: सार्वजनिक क्षेत्र में देश के प्रमुख बैंक, पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी), ने एमएसएमई क्षेत्र की प्रगति को बढ़ावा देने और डिजिटल बैंकिंग को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता के अंतर्गत “पीएनबी वन बिज़ ऐप” के माध्यम से अपनी कॉरपोरेट बैंकिंग सेवाओं को मजबूत किया है। यह मोबाइल एप्लिकेशन छोटे और मध्यम आकार के व्यवसायों (एसएमबी) और बड़े कॉरपोरेट दोनों के लिए ई-बैंकिंग को सशक्त बनाने और सरल बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह व्यापक प्लेटफ़ॉर्म बैंक शाखाओं में जाने की आवश्यकता के बिना सभी बैंकिंग आवश्यकताओं के लिए वन-स्टॉप साल्यूशन प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है।
इस मोबाइल ऐप की एक खास विशेषता प्रोपराइटरों के लिए सेल्फ-ऑनबोर्डिंग विकल्प है। एकल प्रोपराइटर डेबिट कार्ड प्रमाणीकरण का उपयोग करके ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं या बैंक शाखा में जाकर ऑनबोर्ड हो सकते हैं, जबकि अन्य कॉरपोरेट ग्राहक पीएनबी वन बिज़ ऐप के माध्यम से ऑनबोर्डिंग अनुरोध कर सकते हैं, एक पूर्व-भरा हुआ फॉर्म डाउनलोड कर अपनी निकटतम शाखा में जा सकते हैं। ग्राहक उपयोगकर्ता की भूमिकाओं और वर्कफ़्लो का प्रबंधन भी कर सकते हैं, कॉरपोरेट के भीतर खातों को डिवीजनों में अलग कर सकते हैं, और उपयोगकर्ताओं को विशिष्ट पहुंच प्रदान कर सकते हैं।
पीएनबी वन बिज़ ऐप आईओएस और एंड्रायड दोनों पर उपलब्ध है और अपने कॉरपोरेट ग्राहकों को कॉरपोरेट उपयोगकर्ता प्रबंधन, खाता प्रशासन, फंड ट्रांसफर, बल्क अनुमोदन और सूचनाएं जैसी विभिन्न सुविधाएँ प्रदान करता है। यह ऐप पीएनबी शॉपे (ई-मार्केटप्लेस), पूर्व-अनुमोदित व्यावसायिक ऋण (पीएबीएल), ई-जीएसटी एक्सप्रेस, कर भुगतान और बहुत कुछ मूल्य वर्धित सेवाएँ भी प्रदान करता है।
पीएनबी वन बिज़ ऐप, अत्याधुनिक तकनीक द्वारा संचालित, गति, विश्वसनीयता और सुरक्षा के लिए एक नया मानक स्थापित करता है, जो कॉरपोरेट उपयोगकर्ताओं को विश्वास के साथ बैंकिंग करने में सक्षम बनाता है।


