- पहली राजस्थानी पैन-इंडिया फिल्म ‘धूड़’ देशभर के दर्शकों के लिए लेकर आ रही है एक सिनेमाई थ्रिलर
- Do Not Ignore Changes in Heart Rhythm: Dr. Aditya Pradeep Mulgaonkar
- रीढ़ की कई समस्याओं का इलाज अब 7–10 मिलीमीटर के छोटे चीरे से संभव
- Gurmeet Choudhary and Isha Malviya Take Audience on a Journey of Intense Love with Tum Mere Ho Teaser
- From Dil Chahta Hai to Prem Keetanu, How Bollywood’s Campus Film Has Changed With Every Generation
ईश्वर के घर सफाई करने से फैलता है सकारात्मक भाव: महाजन
इंदौर। जिस तरह हम दीवाली पर अपने घरों की सफाई करते हैं उसी तरह ईश्वर के घर की सफाई करने से जहां एक ओर सकारात्मकता का भाव आता है वहीं दूसरी ओर मन का विश्वास बढ़ता है।
यह बात लोक सभा स्पीकर श्रीमती सुमित्रा महाजन ने आज महानगर विकास परिषद् द्वारा आयोजित धर्मस्थलों के स्वच्छता महाअभियान का शुभारम्भ करते हुए कहे। महानगर विकास परिषद् के अध्यक्ष अशोक डागा व प्रचार प्रभारी रामस्वरूप मूंदड़ा ने बताया कि श्रीमती महाजन आज अपनी विदेश यात्रा से आज सीधे इसी कार्यक्रम में भाग लेने सुबह इंदौर पहुंची।
ताई प्रातः 9.30 बजे राजबाड़ा स्थित अहिल्या उद्यान पहुंची तथा वहां रांगोली मांडने वाली महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। आपने इस अवसर पर देवी अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। यहाँ पर महापौर श्रीमती मालिनी गौड़, पदमश्री जनक पलटा, नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, विधायक महेन्द्र हार्डिया, सभापति अजयसिंह नरूका सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।
इसके बाद ताई ने महालक्ष्मी मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके साथ ही स्वच्छता अभियान का श्रीगणेश हुआ। संयोजक कमलेश नाचन, सुधीर दांडेकर ने बताया कि अहिल्या उद्यान पर मुख्य रूप से विनीता धर्म, शरयू वाघमारे, संगीता सातालकर आदि ने रांगोली सजाई।
संस्था के अध्यक्ष अशोक डागा व राम मूंदड़ा ने बताया कि आज संस्था के तत्वावधान में 328 स्थानों पर स्वच्छता महाभियान चलाया गया एवं सभी धर्मस्थलों पर रांगोली भी सजाई गई।
राजवाड़ा से ताई गुरूद्वारा पहुंची। वहां पर बड़ी संख्या में सिख समुदाय के सदस्य उपस्थित थे। उन्होंने गुरुद्वारा के बाहर सफाई की। यहाँ से ताई सीधे बड़े गणपति मंदिर पहुंची। यहाँ पर सुदर्शन गुप्ता, संतोष गौर, अश्विनी शुक्ल आदि मौजूद थे। ताई के पहुंचने के पूर्व मंदिर की सफाई कर रांगोली मांडने का काम हो चुका था। शशि गोयल ने बेहद सुन्दर गणेश जी की रांगोली बनाई थी। ताई यहाँ से हंसदास मठ पहुंची।
यहाँ सफाई कार्य का नेतृत्व पार्षद टीनू जैन कर रहे थे। रंगोली बनाने का कार्य यहाँ पर जगमीत जैन, प्रीति करोतिया, मंजू ठाकुर के नेतृत्व में हुआ। इस क्षेत्र के संयोजक देवेंद्र ईनाणी, हरी अग्रवाल ने बताया कि विधानसभा 1 में 95 धर्मस्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा रांगोली मांडी गई।
क्षेत्र क्र 4 के संयोजक सुधीर देड़गे व प्रकाश पारवानी ने बताया कि इस क्षेत्र में 80 स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। मुख्य रूप से लाबेरिया भेरू स्थित बाबा मंदिर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। यहाँ ताईजी, महापौर तथा शंकर यादव भी उपस्थित थे।
इसके बाद ताई व महापौर उषानगर स्थित शिव मंदिर पहुंची। यहाँ सफाई कर मंदिर परिसर को गोबर से लीपा गया था।इसके साथ ही रणजीत हनुमान मंदिर पर भी अभियान चलाया गया। यहाँ रांगोली मांडने का काम ज्योति तोमर, ज्योति पंडित आदि ने संभाला हुआ था। खातीवाला टैंक स्थित मस्जिद में भी बोहरा समाज के बंधुओं ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया।
वैशाली नगर स्थित दत्त मंदिर पर युवराज दुबे के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने अत्यंत सुन्दर रांगोली बनाई थी।
क्षेत्र क्र 2 के प्रभारी गणेश गोयल ने बताया कि यहाँ 45 से अधिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा रांगोली मांडी गई।
लोक सभा स्पीकर कनकेश्वरी धाम पर पहुंची जहां विधायक रमेश मेंदोला ने उनकी अगवानी की। बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता उपस्थित थे। ताई का यहाँ सम्मान भी किया गया। ताई ने महिलाओं को सुन्दर रांगोली के लिए बधाई भी दी।
क्षेत्र क्र 5 के अरविंद उपाध्याय व संजय अग्रवाल ने बताया कि 5 नंबर में 48 स्थानों पर अभियान चलाया गया। यहाँ ताई पहले खजराना गणेश मंदिर पहुंची। यहाँ विधायक महेंद्र हार्डिया भी उपस्थित थे। अंतिम पड़ाव के रूप में नादिरशाह की दरगाह पर पहुंची तथा चादर चढ़ाई।


