- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
COVID से ठीक हुए 40% रोगियों में पोस्ट्-कोविड लक्षण देखे जा रहे हैं, AIG सर्वे की पड़ताल
AIG हॉस्पिटल्स ने भारत का पहला समर्पित पोस्टस-कोविड केयर क्ली निक लॉन्च किया
भारत, जुलाई, 2021: भारत में, जहां कोविड (COVID) से ठीक हुए मरीज़ों का आंकड़ा 3 करोड़ से भी ऊपर पहुँचा है, देश भर में पोस्ट-कोविड लक्षणों की घटनाएं उल्लेखनीय रूप से बढ़ रही हैं। AIG अस्पताल – देश के सबसे बड़े सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों में से एक, ने हाल ही में ऐसी पोस्ट-कोविड बीमारियों की सही तस्वीर को समझने के लिए एक अखिल भारतीय ऑनलाइन सर्वेक्षण किया। सबसे महत्वपूर्ण परिणाम यह हुआ कि कोविड से ठीक हुए 40% से अधिक रोगियों ने कहा कि उनमें अभी भी लक्षण हैं, जिनमें सबसे अधिक कमजोरी/थकान जैसे लक्षण बताए गए। कई रोगियों ने अनिद्रा, न्यूरोसाइकिएट्रिक समस्यारओं जैसे नए लक्षणों की भी सूचना दी।
डॉ. डी नागेश्वर रेड्डी, अध्यक्ष, AIG अस्पताल ने कहा “हम अपने अस्पताल में ऐसे कई पोस्ट-कोविड रोगियों को देख रहे थे, लेकिन इस सर्वेक्षण ने हमें पोस्ट-कोविड सिंड्रोम की सही तस्वीर दिखाई। अगर इस संकेत से कुछ समझ आता है, तो वह ये कि भारत में 1 करोड़ से अधिक लोग ऐसे हैं, जो COVID-19 से उबर चुके हैं, लेकिन उनमें अब भी कुछ लक्षण हैं।‘’
डॉ रेड्डी ने आगे कहा “हमने अपने सर्वेक्षण में इन रोगियों से उनके COVID-19 उपचार के दौरान स्टेरॉयड के उपयोग के बारे में भी पूछा और पाया कि 74% अस्पताल में भर्ती रोगियों को स्टेरॉयड दिए गए, लेकिन 34% को ऑक्सीजन की ज़रूरत पड़ी। हमारा मानना है कि स्टेरॉयड के बेतुके इस्ते माल और पोस्ट-कोविड जटिलताओं के बीच कुछ संबंध है, क्योंकि दिशानिर्देशों के अनुसार केवल उन COVID रोगियों को स्टेरॉयड देना चाहिए जिन्हें ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है। स्टेरॉयड का पता लगाने के लिए और शोध की आवश्यकता होगी।”
इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि, श्री नरसिंह राव, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव ने कहा, “यह एक निरंतर बढ़ती चुनौती है और इसे सभी संबंधित हितधारकों की ओर से तुरंत संबोधित किए जाने की आवश्यकता है। जैसे-जैसे यह स्थिति खुलती जा रही है, हम इस पर कड़ी नज़र बनाए हुए हैं। AIG अस्पतालों की ओर से इस तरह की पहल सराहनीय है, कि यह इतनी जल्दी अपनी तरह का पहला समर्पित पोस्ट-कोविड केयर क्लीोनिक ले आए हैं और इन पोस्ट-कोविड मामलों के प्रबंधन में राह दिखाने में अगुआई कर रहे हैं। यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि इन रोगियों के लिए कौन से नए प्रोटोकॉल की आवश्यकता होगी और इस संबंध में मदद करना हमारी सम्मिलित जिम्मेदारी है।”
पोस्ट-कोविड जटिलताओं के इस प्रासंगिक मुद्दे को संबोधित करने की तत्काल आवश्यकता को देखते हुए, AIG हॉस्पिटल्स ने आज भारत का पहला समर्पित पोस्ट-कोविड केयर क्लीीनिक शुरू करने की घोषणा की। क्लीहनिक में इंटरनल मेडिसिन, कार्डियोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, रुमेटोलॉजी, साइकियाट्री, ऑर्थोपेडिक्स के विशेषज्ञों के साथ एक बहु-विषयी टीम शामिल होगी, जो व्यापक उपचार प्रदान करेगी। इसका उद्देश्य इन रोगियों का एक समग्र दृष्टिकोण से मूल्यांकन और प्रबंधन करना है।
AIG COVID सर्वे के परिणाम अब एक शोध रिपोर्ट के रूप में प्रकाशित किए जा रहे हैं, जो इस समय एक प्री-प्रिन्ट् के रूप में उपलब्धू है।


