- पार्वती से पू तक, नायरा एम. बनर्जी ने तय किया लंबा सफर: हर किरदार के साथ खुद को नए सिरे से गढ़ रही हैं अभिनेत्री
- From Parvati to Poo, Nyrraa M Banerji Has Come a Long Way: The Actress Continues to Reinvent Herself with Every Role
- Shakti Pumps Unveils 620 Wp Shakti On Roof Solar Modules at REI Expo 2026, Strengthens Integrated Clean Energy Portfolio
- Janhavi is young, but she is far from naïve. Where does she get the confidence to question people and established systems?
- Aditi Rao Hydari meets her comic side in Parivarik ManuRanjan
पर्यावरण संरक्षण का सन्देश कर किया जायेगा सोनकर जी का पुण्य स्मरण
खटीक समाज समारोह 23 जून को
इंदौर। खटीक समाज के जनप्रिय नेता, पूर्व वनराज्य मंत्री तथा आदिम जाती कल्याण राज्यमंत्री स्व. प्रकाश सोनकर जी की 12 वी पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में 23 जून को इंदौर खटीक संघ द्वारा ऋतुराज गार्डन (नवलखा, एबी रोड इंदिरा प्रतिमा के पास) में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। सुबह 11 बजे से शुरू होने वाले श्री सोनकर जी के 12 वे पुण्य स्मृति वंदन समारोह में विशिष्ठ अतिथियों द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए जाएंगे।
प्रकाश सोनकर जी के पुत्र विजय सोनकर कहते हैं कि पिताजी का सपना था कि समाज के लोगों को शिक्षा, रोजगार और सामान अवसर मिले। उनके इसी सपने को पूरा करने के लिए हम पुरे वर्ष काम कर रहे हैं। पिछले वर्ष इंदौर खटीक संघ द्वारा समाज के 500 लोगों का एक्सीडेंटल बीमा किया गया था। इस वर्ष इस आंकड़ें को दोगुना करते हुए हम एक हजार स्वजातीय बंधुओं का बीमा किया जा रहा है।
दो योजनाओं के तहत होंगे बीमें यह बीमे दो योजनाओं के तहत किए जाएंगे। पहली योजना है प्रधानमंत्री “जीवन ज्योति योजना”, जिसमे दो लाख रुपए की रिस्क कवर है। एक्सीडेंट होने पर डिसेबिलिटी नेचुरल हेल्थ हॉस्पिटल में लगने वाले खर्च में 50 हजार रुपए तक की मदद और मृत्यु होने पर परिवार को दो लाख रुपए तक की मदद मिलेगी। दूसरी योजना है प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा योजना। इसमें 18 से 70 वर्ष की आयु में एक्सीडेंटल डेथ पर 2 तक की मदद मिलेगी। संभवतः यह पहली बार है जब किसी एक समाज के इतने लोगों का एक साथ बीमा किया गया हो।
बच्चे देंगे पर्यावरण संरक्षण का सन्देश इस समारोह में खटीक समाज के करीब 5000 लोग शामिल होंगे, जिन्हे समाज के ही 100 बच्चे पौधे भेट कर पर्यावरण संरक्षण का सन्देश देंगे। साथ ही महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने हेतु समाज की ओर से उन्हें सिलाई मशीने भी दी जाएंगी। इस मौके पर समाज के प्रतिभाशाली युवाओं का सम्मान भी किया जाएगा।
इस मौके पर संघ की संरक्षक निशा सोनकर, अध्यक्ष विजय कमल सोनकर, उपाध्यक्ष … सोनकर, लक्ष्मीनारायण सिलावट, सचिव राजेन्द्र वर्मा, सहसचिव छब्बू सोनकर, कोषाध्यक्ष वेदप्रकाश वर्मा, संगठन मंत्री अशोक सोनकर, सह संगठन मंत्री सुनील सोनकर, राजेश वर्मा, कार्यालय मंत्री महेश सोनकर, सह कार्यालय मंत्री राजेश सिलावट का भी विशेष सहयोग होगा।


