- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
ऑनलाइन एजुकेशन के माध्यम से भी प्रेस्टो सॉल्यूशन के स्टूडेंट्स ने किया शानदार प्रदर्शन
प्रेस्टो सॉल्यूशन अपने स्टूडेंट्स को घर बैठे ही उपलब्ध करवा रहा है क्वॉलिटी एजुकेशन
इंदौर. कोरोना काल के साथ ही देशव्यापी लॉकडाउन लगाया गया था, जिसका प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष प्रभाव हर वर्ग पर हुआ। स्टूडेंट्स वर्ग पर भी इस महामारी ने अपना असर दिखाया, लेकिन ऑनलाइन माध्यम से एजुकेशन लेकर कहीं न कहीं वे स्टूडेंट्स मैदान में डटे रहे।
ग़ौरतलब है कि शहर के ख्यात एजुकेशन संस्थान प्रेस्टो सॉल्यूशन ने हमेशा से ही बेहतर परिणाम देकर अपनी ज़िम्मेदारी निभाई है। और इस मुश्किल वक्त में भी वह अपने स्टूडेंट्स को क्वॉलिटी एजुकेशन प्रोवाइड करने में सफल रहा।
लॉकडाउन के दौरान भी स्टूडेंट्स प्रेस्टो सॉल्यूशन के एप के माध्यम से अपने घर बैठे सुरक्षित रूप से अपनी पढ़ाई को जारी रखे हुए थे। जिसका परिणाम यह हुआ कि इस समय में भी संस्थान के कई स्टूडेंट्स ने देश की प्रसिद्ध परीक्षाओं में बेहतर परिणाम हासिल किया।
प्रेस्टो सॉल्यूशन के डायरेक्टर अमित सलूजा ने बताया कि कोविड- 19 महामारी के कारण इस वर्ष के हालात हर वर्ष की तरह सुलभ नहीं थे। स्टूडेंट्स इस बात से परेशान थे कि वे घर पर बैठकर कैसे अपनी पढ़ाई जारी रख पाएंगे। लेकिन हमारी परफेक्ट टीम ने “प्रेस्टो सॉल्यूशन एप” के माध्यम से स्टूडेंट्स की हर सुविधा का खास ख्याल रखते हुए उनकी तैयारी करवाई।
जिससे इस मुश्किल वक्त में भी वे निराश नहीं हुए और सफलता की ओर कदम बढ़ाया। प्रेस्टो की टीम और स्टूडेंट्स के सांझा प्रयासों से इस बार भी रिजल्ट हर बार की तरह बेहतर रहे हैं। हमारे स्टूडेंट्स को आईआईएम रोहतक, क्राइस्ट बैंगलोर, सिम्बॉयसिस पुणे, निर्मा यूनिवर्सिटी अहमदाबाद, नरसीमुंजी मुंबई जैसे प्रख्यात संस्थानों से कॉल आए है।
इंदौर के ही विश्व वर्धन, मधुर सराफ, भूमि गुप्ता, एकांश होलानी, इशिका मित्तल, ज्योति गोलिया, ख़ुशी कालरा, केशव लोया, मंशा खंडेलवाल, प्राची तिवारी, प्रियांशी छाबरा, शिवानी पाटीदार, सुधांशु अग्रवाल, याशिका राजानी के साथ ही कई स्टूडेंट्स को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
स्टूडेंट्स विश्व वर्धन ने बताया कि प्रेस्टो सॉल्यूशन की ऑनलाइन क्लासेस के माध्यम से हम सभी ने ठीक वैसे ही अनुभव किया जैसे हम पहले क्लास में बैठकर करते थे। इसीलिए हमें एक्ज़ाम की तैयारी के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं आई। साथ ही घर बैठे अच्छी एजुकेशन मिलने के कारण हमारे पैरेंट्स भी संतुष्ट थे।
स्टूडेंट्स भूमि गुप्ता ने बताया कि ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई करना पहले टफ लगा, लेकिन सभी फैकल्टी ने इतने अच्छे से गाइड किया कि हमें कोई प्रॉब्लम नहीं हुई। फैकल्टी के द्वारा ऑनलाइन माध्यम होने के बाद भी हमारे सभी सब्जेक्ट के डाउट्स समय पर क्लियर किए जाते थे। साथ ही फैकल्टी ने हमारा हर तरह से साथ दिया और हमेशा ही मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। जिसका परिणाम आज सभी के सामने है।
प्रेस्टो सॉल्यूशन आज शहर ही नहीं बल्कि प्रदेश का अहम और विश्वसनीय एमबीए एंट्रेंस और ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट है। स्टूडेंट्स के बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह इंस्टिट्यूट हमेशा ही कुछ सकारात्मक कदम उठाता रहता है। आज के साथ ही आने वाले समय के लिए भी यह संस्थान अपने स्टूडेंट्स के उज्ज्वल भविष्य के लिए दृण संकल्पित है।


