- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
मेक इन इंडिया को बढ़ावा देते हुए इंदौर की बेटी सोनम जैन(सेठिया) शुरू करेंगी प्रीमियम ब्यूटी और वेलनेस ब्रांड
• भारत में लॉन्च करेंगी नया लाइफस्टाइल और ब्यूटी वेंचर डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म और टेक इनोवेशन के साथ
इंदौर, 10 अक्टूबर 2025 – इंदौर की युवा उद्यमी और विज़नरी बिजनेस लीडर सोनम जैन (सेठिया) ने वैश्विक स्तर पर चर्चित ब्रांड कोएक्स वेंचर (COEX Venture) के साथ मुंबई में एक महत्वपूर्ण एमओयू (MoU) साइन किया। इस साझेदारी के तहत भारत में एक नए युग का लाइफस्टाइल और ब्यूटी वेंचर डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर लॉन्च किया जाएगा, जिसमें अनोखे आइडिया और टेक इनोवेशन शामिल होंगे।
वेंचर का उद्देश्य भारतीय उपभोक्ताओं को ऐसे उत्पाद उपलब्ध कराना है जो भरोसेमंद, आधुनिक और भारतीय जीवनशैली, जलवायु तथा त्वचा के अनुसार वैज्ञानिक रूप से विकसित हों।

सोनम जैन ने कहा:“हम एक ऐसा ब्रांड लॉन्च कर रहे हैं जो सिर्फ बिजनेस नहीं, बल्कि नई सोच और आत्मनिर्भरता का प्रतीक होगा। हमारा फोकस भारतीय उपभोक्ताओं के लिए उच्च गुणवत्ता, रिसर्च-ड्रिवन और टेक्नोलॉजी एडवांस्ड प्रोडक्ट लाने पर है। इसमें स्किनकेयर, हेयरकेयर और वेलनेस जैसे प्रीमियम सेगमेंट शामिल होंगे।”
उन्होंने आगे बताया:
“पहले उत्पादों की लॉन्चिंग 2026 की शुरुआत में डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म्स पर होगी। इसके बाद हम भारत के टियर-1 और टियर-2 शहरों में ऑफलाइन एक्सपीरियंस सेंटर्स स्थापित करेंगे। हमारा लक्ष्य मेक इन इंडिया विज़न को सशक्त करते हुए स्थानीय उत्पादन और रोजगार को बढ़ावा देना है।”
सोनम जैन ने आगे साझा किया:
“हम कई प्रोजेक्ट्स में इनोवेशन ला रहे हैं — खासकर भारत की शिक्षा प्रणाली को AI के माध्यम से और भी प्रभावी बनाना। हमारा उद्देश्य भारत को आत्मनिर्भर और वैश्विक मंच पर प्रतिस्पर्धी राष्ट्र बनाना है। हम एक ब्रांड ही नहीं, बल्कि एक इकोसिस्टम तैयार कर रहे हैं जो भारतीय टैलेंट, क्रिएटिविटी और टेक्नोलॉजी को दुनिया के सामने लाए।”


