- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
पंजाब नैशनल बैंक ने एशियन गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हॉकी खिलाड़ियों को सम्मानित किया
नई दिल्ली, नवंबर 30, 2023: पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी), देश के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, ने भारत की राष्ट्रीय टीम का हिस्सा रहे अपने हॉकी खिलाड़ियों शमसेर सिंह (टोक्यो ओलंपिक 2020 कांस्य पदक विजेता और कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 रजत पदक), अभिषेक (कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 रजत पदक विजेता) और सुखजीत सिंह को हाल ही में चीन में सितंबर-अक्टूबर 2023 के दौरान हुए एशियन गेम्स 2022 में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया।
हॉकी खिलाड़ियों को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए श्री अतुल कुमार गोयल, एमडी एवं सीईओ, पीएनबी, ने कहा “मैं अपने महानायकों को देश के लिए एशियन गेम्स 2022 में स्वर्ण पदक जीतने में किए गए योगदान के लिए हार्दिक बधाई देता हूं। आप सभी ने जिस तरह से सभी बाधाओं को पार करने के लिए अपनी शक्ति, संकल्प और सकारात्मक दृष्टिकोण का प्रदर्शन किया वह इस देश के लिए आपका महानतम योगदान है और पीएनबी परिवार व उससे भी ज्यादा पूरे देश के लिए प्रेरणादायी है।”
सम्मान समारोह का आयोजन बैंक के दिल्ली स्थित कॉरपोरेट कार्यालय में हुआ और इसमें अपनी उपस्थिति से श्री अतुल कुमार गोयल, पीएनबी के एमडी एवं सीईओ, ने कार्यपालक निदेशकों श्री कल्याण कुमार, श्री बिनोद कुमार और सीवीओ श्री राघवेंद्र कुमार के साथ शोभा बढ़ायी। कार्यक्रम में श्री रोमेश पठानिया (द्रोणाचार्य अवार्डी व पूर्व कोच पीएनबी सीनियर हॉकी टीम) और श्री अशोक कुमार शर्मा (पीएनबी हॉकी अकादमी के पहले नोडल आफिसर) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत पीएनबी के मुख्य महाप्रबंधक श्री संजय वार्ष्णेय के स्वागत भाषण से हुई। सम्मान के तौर पर पीएनबी के एमडी एवं सीईओ ने प्रत्येक हॉकी खिलाड़ियों (शमसेर सिंह, सुखजीत सिंह, अभिषेक) को 10 लाख रुपये नकद प्रोत्साहन राशि भेंट की। इसके अतिरिक्त पीएनबी की आंतरिक नीति के अनुसार खिलाड़ियों को सम्मान के प्रतीक के तौर पर इंक्रीमेंट और पदोन्नति दी गई।
पीएनबी के एमडी एवं सीईओ ने श्री परमजीत सिंह (पीएनबी सीनियर हॉकी टीम के वर्तमान कोच) व टीम के अन्य खिलाड़ियों को भी प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।


