- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
पंजाब नेशनल बैंक को लगातार तीसरे वर्ष राजभाषा कीर्ति प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ
पंजाब नैशनल बैंक, प्रधान कार्यालय द्वारका में मनाए जा रहे हिंदी माह के दौरान डॉ. सुमीत जैरथ, आई.ए.एस, सचिव, राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दिनांक 09.09.20 को प्रधान कार्यालय का दौरा किया गया| इस दौरान सचिव महोदय ने बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री सीएच. एस.एस. मल्लिकार्जुन राव को वर्ष 2019-20 के लिए “क क्षेत्र” में “राजभाषा कीर्ति प्रथम पुरस्कार” प्राप्त करने के लिए प्रशंसा पत्र सौंपा|
इस दौरान श्री संदीप आर्य, निदेशक (कार्यान्वयन), राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार भी उपस्थित रहे| श्री डॉ. सुमीत जैरथ ने बैंक के उच्चाधिकारियों से राजभाषा कार्यान्वयन एवं अन्य विषयों पर विचार-विमर्श किया तथा बैंक की राजभाषा कार्यान्वयन की भावी दिशा के बारे में संज्ञान लिया|
बैंक के बोर्ड कक्ष में आयोजित बैठक में बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री सीएच. एस.एस. मल्लिकार्जुन राव, समस्त कार्यपालक निदेशकगण महोदय, मुख्य महाप्रबंधकगण एवं प्रभागों के प्रभारी महाप्रबंधकगण उपस्थित रहे|
डॉ. सुमीत जैरथ ने उच्चाधिकारियों को संबोधित करते हुए पंजाब नैशनल बैंक को “क क्षेत्र” में लगातार तीसरे वर्ष “राजभाषा कीर्ति प्रथम पुरस्कार” प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि पीएनबी द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र का दूसरा सबसे बड़ा बैंक होने के नाते राजभाषा के उत्थान के लिए उठाये गए कदम कारगर साबित होंगे|
उन्होंने कहा कि प्रेरणा, प्रोत्साहन और सद्भावना को आधार मानते हुए उच्च प्रबंधन स्तर पर राजभाषा हिंदी को बढ़ावा दिया जाए ताकि समस्त स्टाफ सदस्यों में राजभाषा के प्रति सकारात्मक माहौल पैदा हो सके| सचिव महोदय ने भारत जैसे बहुभाषी एवं वैविध्यपूर्ण देश में राजभाषा हिंदी की महत्ता का उल्लेख किया तथा मूल रूप से हिंदी में कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया|
पंजाब नैशनल बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री सीएच. एस.एस. मल्लिकार्जुन राव ने इस अवसर पर मुख्य अतिथियों को संबोधित करते हुए कहा कि पीएनबी राजभाषा हिंदी के सुचारू कार्यान्वयन के लिए प्रतिबद्ध है| बैंक की अधिकतर शाखाएं हिंदी भाषी क्षेत्रों में स्थित होने के नाते बैंक द्वारा आम ग्राहकों से संबंधित सुविधाएं हिंदी या फिर क्षेत्रीय भाषाओँ में ही उपलब्ध करवाई जा रही है|
कार्यपालक निदेशक महोदय श्री ए. के. आजाद ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पीएनबी ने राजभाषा हिंदी को हृदय से अपनाया है| कार्यपालक निदेशक महोदय डॉ. आर. के. यदुवंशी ने अपने धन्यवाद ज्ञापन में मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए राजभाषा के महत्व के बारें में बताते हुए कहा कि हमारे स्तर पर राजभाषा के प्रयोग को शुरुआत से प्रोत्साहित किया जा रहा है तथा नोटिंग, ड्राफ्ट, टिप्पणी आदि हिंदी भाषा में ही की जा रही है|
कार्यक्रम का संचालन मुख्य महाप्रबंधक श्री बी.एस.मान ने किया| डॉ. सुमीत जैरथ, आई.ए.एस, सचिव, राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार से शुभकामना पत्र प्राप्त करते हुए पंजाब नैशनल बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री सीएच. एस.एस. मल्लिकार्जुन राव|


