- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड ने जस्ट डायल में 40.95% हिस्सेदारी खरीदी, 3,497 करोड़ रुपये में हुआ सौदा
नई दिल्ली, जुलाई, 2021: अरबपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (“आरआरवीएल”) ने जस्ट डायल लिमिटेड के अधिग्रहण की घोषणा की है। कंपनी जस्ट डायल में 40.95 फीसदी हिस्सेदारी के लिए 3,497 करोड़ रू निवेश करेगी। वीएसएस मणी जस्ट डायल के प्रबंध निधेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी को तौर पर अपनी कामकाज जारी रखेंगे।
आरआरवीएल द्वारा दी गई पूंजी जस्ट डायल के विकास और विस्तार में काम आएगी। जस्ट डायल अपनी लोकल व्यवसायों की लिस्टिंग को और पुख्ता करेगी। जस्ट डायल अपने प्लेटफॉर्म पर लाखों उत्पादों और सेवाओं के विस्तार पर काम करेगी जिससे लेनदेन को बढ़ावा मिलेगा। यह निवेश जस्ट डायल के मौजूदा डेटाबेस को भी मदद पहुंचाएगा। 31 मार्च 2021 तक जस्ट डायल के डेटाबेस में 30.4 मिलियन लिस्टिंग थी और तिमाही के दौरान 129.1 मिलियन यूनिक यूजर्स जस्ट डायल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे थे।
सौदे पर बोलते हुए, आरआरवीएल की निदेशक, ईशा अंबानी ने कहा, “रिलायंस, पहली पीढ़ी के उद्यमी श्री वीएसएस मणि के साथ साझेदारी करने को लेकर उत्साहित है, जिन्होंने अपने व्यापारिक कौशल और दृढ़ता के बल पर मजबूत व्यवसाय बनाया है। जस्ट डायल में निवेश हमारे लाखों साझेदार व्यापारियों, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के लिए डिजिटल इकोसिस्टम को और बढ़ाएगा, साथ ही यह न्यू कॉमर्स के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।”


