- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
कॉलेज में बिताए दिनों को याद किया
डेली कॉलेज बिजनेस स्कूल के विद्यार्थियों को दी विदाई
इंदौर. आज डेली कॉलेज बिजऩेस स्कूल ने 2019 की आउटगोइंग बैच को भीगी आँखों से बिदाई दी. कार्यक्रम डेली कॉलेज बिजऩेस स्कुल के मुग़ल गार्डन में आयोजित किया गया. कार्यक्रम में डेली कॉलेज बोर्ड ऑफ़ गवर्नर के अध्यक्ष महाराजा नरेंद्र सिंह झाबुआ मुख्य अतिथि थे.
इस अवसर पर डीसीबीएस की डायरेक्टर डॉ. रिंकू जोशी, डीन ओमसिंघ चौहान एंड डीसीबीएस शिक्षकगण और अन्य स्टाफ मौजूद थे. पूरा कैंपस सुंदर लाइट्स से सजाया गया था. कॉलेज के डीन श्री ओम सिंह चौहान ने स्वागत भाषण दिया और यूके जाने वाले सभी विद्यार्थियों की उपलब्धियों के बारे में सभी को विस्तार से बताया.
उन्हें प्रत्येक चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान किये ताकि वे इस अवसर को जीवन भर याद रख सके. कॉलेज की छात्रा शताक्षी दुबे को वर्ष 2017-18 के लिए अकादमिक एक्सीलेंस पुरस्कार से नवाजा गया. कॉलेज की डायरेक्टर डॉ रिंकू जोशी ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की.
महाराज नरेंद्र सिंह झाबुआ ने अपने उद्बोधन में बैच को बधाई दी और उन्हें जीवन में हमेशा आगे बढऩे और अपने लक्ष्य प्राप्ति के प्रति जागरूक रहने को कहा. इस अवसर पर मिस डीसीबीएस शताक्षी दुबे और उत्कर्ष राजकोटिया को मिस्टर डीसीबीएस से नवाज़ा गया.
2019 बैच के सभी विद्यार्थियों ने कॉलेज में बिताये गए समय को याद किया और उसे सभी स्टाफ के सदस्यों के साथ साझा किया. बहुत से विद्यार्थियों की आँखे नम थी और अपने कॉलेज और साथियो और स्टाफ से बिछडऩे का गम उनके चेहरे पर ख़ास नजऱ आ रहा था. आभार डॉ. विभा साहू ने माना.


