- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
रेनॉ इंडिया एक पूर्ण विकसित हिंदी वेबसाइट लॉन्च करने वाला पहला फोर-व्हीलर ऑटोमोटिव ब्रांड बना
वेबसाइट और वॉट्सएप दोनों पर आधारित चैटबोट – रेनॉ वर्चुअल असिस्टेंट (RVA) प्रस्तुत करने वाला पहला ऑटोमोटिव ब्रांड; जुलाई 2021 के अंत तक हिंदी, मराठी और तमिल इन तीनों क्षेत्रीय भाषाओं में RVA लॉन्च करने की तैयारी
नई दिल्ली, जुलाई 08, 2021: भारत में अपनी मौजूदगी को और भी ज़्यादा सशक्त करने और बढ रहे कस्टमर बेस के लिए सेवा पेश करने की कोशिश के तहत, रेनॉ इंडिया ने अपनी पूर्ण-विकसित हिंदी वेबसाइट को लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही रेनॉ इंडिया एक द्वि-भाषी (अंग्रेज़ी और हिन्दी) वेबसाइट लॉन्च करनेवाला देश का पहला फोर व्हीलर ऑटोमोटिव ब्रांड बन गया है और इस तरह ब्रांड के साथ उसके परिचय और ग्राहकों के जुड़ाव में बढोतरी करने की दिशा में इसने एक और कदम आगे बढ़ाया है। भाषा की पसंद को एक इंटरफेस के तौर पर ग्राहकों को पेश करते हुए वेबसाइट उन ग्राहकों को, जो वेबसाइट को हिंदी भाषा में एक्सेस करना चाहते हैं, रेनॉ की संपूर्ण प्रोडक्ट रेंज और सेवाओं से संबंधित जानकारी की सुविधा का लाभ उठाने के लिए सक्षम बनाएगी, और इस प्रकार सारे देश में इंटरनेट को अपनाने वाले संभावित ग्राहक बेस के एक विशाल हिस्से को सीधे एक्सेस हेतु सक्षम किया जा सकेगा।
पिछले कुछ वर्षों में क्षेत्रीय भाषाओं में सामग्री के इस्तेमाल और मांग में उल्लेखनीय रुप से बढोतरी हुई है। भारत में 624 मिलियन इंटरनेट यूज़र बेस है और 90% से ज़्यादा यूजर्स सामग्री का इस्तेमाल हिंदी और प्रादेशिक भाषाओं में करना पसंद करते हैं। पिछले एक साल की अवधि में इंटरनेट पर हिंदी और क्षेत्रीय सामग्री के इस्तेमाल में 50% की जबरदस्त वृद्धि देखी गई है। क्षेत्रीय सामग्री का बढ़ता हुआ महत्व और हिंदी में इंटरनेट एक्सेस करने की मांग प्रमुख कारण रहे हैं जिसके चलते रेनॉ ने उनके ग्राहक जुडाव रणनीति के एक महत्वपूर्ण भाग के रुप में क्षेत्रीय पहुँच को शामिल किया।
रेनॉ इंडिया ने ऑनलाइन बुकिंग विकल्प और अन्य हस्तक्षेपों के साथ उनकी डिजिटल क्षमताओं और पोर्टफोलियो में उल्लेखनीय रुप से वृद्धि की है और इस चुनौतीपूर्ण समय में भी उनके ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ सेवाएं उपलब्ध कराई है। रेनॉ वर्चुअल स्टूडियो के माध्यम से डेमो, वेबसाइट बुकिंग सुविधा और MYRenault (मायरेनॉ) ऐप के अलावा रेनॉ इंडिया ने पिछले साल रेनॉ वर्चुअल असिस्टेंट (RVA) लॉन्च करते हुए संभावित ग्राहकों और मौजूदा ग्राहकों को संपूर्ण समय के दौरान वैयक्तीकृत ग्राहक अनुभव पेश किया। क्षेत्रीय पहुँच को और भी ज़्यादा मज़बूती देने के लिए ग्राहक जुड़ाव रणनीति के एक भाग के रुप में RVA , जो वर्तमान में अंग्रेज़ी में हैं वह जुलाई 2021 के अंत तक हिंदी, मराठी और तमिल सहित तीन क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध होगा।
ग्रामीण बाजारों सहित छोटे नगरों और शहरों में हमारी मौजूदगी को बढ़ाने और विकसित करने के लिए पिछले एक साल से रेनॉ इंडिया एक नवाचारी और विस्तृत रणनीति के साथ आक्रामक रुप से अनुसरण कर रही है। रेनॉ इंडिया ने विस्तार (VISTAAR) जैसे विशेष प्रोजेक्ट की शुरुआत की जहाँ डीलरों की टीमों ने ग्रामीण बाज़ारों में ग्राहकों तक पहुँचने के लिए विशेष सेल्स सलाहकारों की नियुक्ति की। रेनॉ ने हाल ही में सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर के साथ भागीदारी की है, जो सीएससी ईगवर्नेंस सर्विसेज़ इंडिया लिमिटेड (सीएससी-एसपीवी) की सहायक कंपनी है। इसके एक भाग के तहत रेनॉ इंडिया की अग्रणी प्रोडक्ट रेंज सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर पर सूचीबद्ध है और इसे देश के आतंरिक हिस्सों में महत्वाकांक्षी ग्राम स्तरीय उद्यमियों (विलेज लेवल ऑन्त्रप्रीन्योर-वीएलई) के माध्यम से संभावित ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराया गया।
दूरस्थ इलाकों में ग्राहकों के करीब जाने और रेनॉ वाहन स्वामित्व अनुभव उपलब्ध कराने के लिए नवाचार द्वारा चालित ‘रुरल फ्लोट’ एक और महत्वपूर्ण कदम है। ‘रुरल फ्लोट’ के साथ रेनॉ हाल ही लॉन्च की गई सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी रेनॉ काइगर ग्रामीण बाजारों में उनके संभावित ग्राहकों के लिए प्रदर्शित करने में सफल रही है और इस प्रकार 13 राज्यों में 233 शहरों में 23,000 से ज़्यादा ग्राहकों को जोड़ा गया है और 27000 टेस्ट ड्राइव की सुविधा पेश की गई है।
भारत में वॉल्यूम हासिल करने के लिए अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो विस्तार रणनीति के साथ, रेनॉ धीरे धीरे भारत में उसके नेटवर्क पहुँच में वृद्धि कर रही है और अनेक अनोखे और पथ प्रदर्शक कार्यक्रम प्रस्तुत कर रही है जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि ग्राहक रेनॉ ब्रांड के साथ एक बेजोड़ सहयोग प्राप्त करें। वर्तमान में भारत में रेनॉ इंडिया के 500 से ज़्यादा सेल्स और सर्विस टचपॉइंट्स हैं जिसमें संपूर्ण देश में 200+ वर्कशॉप ऑन व्हील्स स्थल शामिल हैं।
हिंदी वेबसाइट – https://hi.renault.co.in/


