- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
रेनो इंडिया ने नेपाल को काइगर का निर्यात शुरू किया
“मेक इन इंडिया” के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुनर्पुष्टि की
नई दिल्ली, जुलाई, 2021: रेनो इंडिया ने नेपाल को अपनी सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी रेनो काइगर का निर्यात शुरू कर दिया है। रेनो काइगर भारत में रेनो द्वारा लॉन्च किए गए क्रांतिकारी उत्पादों की लाइन में सबसे नई है जिसने खुद को एक स्टनिंग, स्मार्ट और स्पोर्टी बी-एसयूवी के रूप में स्थापित किया है।
नई रेनो काइगर नेपाल में रेनो के डिस्ट्रीब्यूटर – एडवांस्ड ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से पेश की जाएगी, जो नेपाल के सबसे बड़े समूह में से एक, वैशाल ग्रुप का हिस्सा है। यह पूरे देश में 15 बिक्री आउटलेट में उपलब्ध होंगी, और सभी शोरूम में टेस्ट ड्राइव की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
रेनो इंडिया ऑपरेशंस के कंट्री सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर, श्री वेंकटराम मामिल्लापल्ले ने कहा कि, “भारत में सफल लॉन्च के बाद, रेनो काइगर ने पहले ही खुद को एक सफल उत्पाद के रूप में स्थापित कर लिया है और कार खरीदारों के बीच उसे जबरदस्त स्वीकृति भी मिली है। काइगर, रेनो की पेशकश के सर्वश्रेष्ठ बिंदुओं को जोड़ती है : नई कारों में हमारी विशेषज्ञता और ग्राहकों की जरूरतों के बारे में गहन ज्ञान। काइगर निर्यात की शुरुआत रेनो की मेक इन इंडिया यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो भारत की डिजाइन, इंजीनियरिंग और मैनुफ़ैक्चरिंग क्षमताओं का प्रदर्शन करता है। हम विकास की इस गति को जारी रखेंगे और भारत में काइगर परिवार के विकास के साथ-साथ सार्क के अन्य देशों में काइगर के निर्यात का विस्तार करेंगे।
रेनो काइगर को कई स्पोर्टी और मस्कुलर एलिमेन्ट्स के साथ डिजाइन किया गया है और यह एक सच्ची एसयूवी के रूप में सामने आई है। अंदरुनी हिस्से में रेनो काइगर की स्मार्ट केबिन प्रौद्योगिकी, कार्यक्षमता और विशालता का संयोजन है। रेनो काइगर एक नए टर्बोचार्ज्ड 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित है जो बेहतर प्रदर्शन और ड्राइविंग में आनंद प्रदान करता है। इंजन का विश्वसनीयता और स्थायित्व के लिए परीक्षण किया गया है, और रेनो की वैश्विक रेंज में पहले से प्रदर्शित नए तकनीकी इनोवेशंस की पेशकश करता है। यह उच्च प्रदर्शन, आधुनिक और कार्यकुशल इंजन स्पोर्टी ड्राइव सुनिश्चित करेगा और मल्टी सेंस ड्राइव मोड द्वारा पूरित होगा जो ग्राहकों की ड्राइविंग वरीयताओं के अनुरूप सर्वोत्तम लचीलापन प्रदान करता है।
रेनो काइगर को दो इंजन विकल्पों 1.0 लीटर एनर्जी और 1.0 लीटर टर्बो में प्रत्येक इंजन पर 2 पेडल ऑफर के साथ पेश किया गया है। ग्राहक चार उपलब्ध ट्रिम्स – RXE, RXL, RXT और RXZ में से चुन सकते हैं। प्रत्येक संस्करण ग्राहकों की आवश्यकताओं और सेगमेंट में जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है और सभी ट्रिम्स में आकर्षक कीमत तय की गई है। ग्राहकों को हर स्तर पर मूल्यवान लाभ होगा और उनके पास स्टाइलिश ड्यूल टोन संयोजनों को चुनने का विकल्प भी होगा जो कि सभी रेंज में उपलब्ध हैं।
रेनो काइगर को फ्रांस और भारत की टीमों के सहयोग से डिजाइन किया गया है। इसे विश्व स्तर पर लाने से पहले भारतीय ग्राहकों के लिए भारत में विकसित और उत्पादित किया जाता है।
भारत में वॉल्यूम बढ़ाने के लिए अपनी प्रोडक्ट पोर्टफोलियो विस्तार रणनीति के तहत, रेनो भारत में अपने नेटवर्क की पहुंच में काफी वृद्धि कर रहा है और यह सुनिश्चित करने के लिए कंपनी ने कई अनूठी और अग्रणी पहल भी की हैं ताकि ग्राहकों का रेनो ब्रांड के साथ एक अद्वितीय जुड़ाव हो। वर्तमान में रेनो इंडिया के भारत में 500 से अधिक बिक्री और सेवा टचप्वाइंट हैं, जिसमें देश भर में 200+ वर्कशॉप ऑन व्हील्स लोकेशंस शामिल हैं।


