- नई अनुमति और संशोधित पार्किंग लेआउट के साथ जारी रहेगा ‘ढोली तारा 5.0’, सुरक्षा व सुविधाओं पर विशेष जोर
- “I Feel Really Proud to Be Part of Something That Could Make a Difference to India”: Varun Dhawan on His Investment in Better Nutrition
- Mrunal Thakur gets roped in as the brand ambassador for NuHome!
- Heists, High-Speed Chases, Unbreakable Friendships, and a Criminal Startup: Prime Video Unveils the Trailer of Chaar Yaar, an Exciting Crime Drama Set in Mumbai in the Early 2000s
- Kon Yashwant Pansare? Review: An Engaging Marathi Courtroom Drama Elevated by Strong Performances
रेनो इंडिया ने अनेकों नई और बेहतर सुविधाओं के साथ MY21 ट्राइबर को पेश किया
नई दिल्ली. उत्पादों की सफल अभिनवताओं के साथ ट्राइबर की सफलता पर आगे बढ़ते रहने की अपनी प्रतिबद्धता को निभाते हुए, रेनो इंडिया ने बिल्कुल नई रेनो ट्राइबर MY21 को रु. 5.30 लाख की आकर्षक और बेजोड़ शुरुआती कीमत पर पेश किया। अगस्त 2019 में बाज़ार में उतारी गई, रेनो ट्राइबर एक बेहद खुली, अल्ट्रा-मॉड्यूलर गाड़ी है और 75,000 से अधिक संतुष्ट ग्राहकों के साथ यह भारत में रेनो के लिए एक परिवर्तनकारी उत्पाद है।
भारत और फ्रांस की रेनो की टीमों के बीच किए गए एक संयुक्त प्रॉजेक्ट के परिणाम, रेनो ट्राइबर को भारतीय बाजार में अभिनवकारी उत्पादों के लिए उपलब्ध अवसरों को ध्यान में रखते हुए ख़ास तौर पर तैयार किया गया था। रेनो ट्राइबर 4-मीटर से कम लंबी कार की तलाश करने वाले ग्राहकों के लिए एक बेजोड़ महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रदान किया है। पिछले वर्ष दिए गए ईज़ी-आर ए.एम.टी. विकल्प ने ट्राइबर की यू.एस.पी. को एक लचीले, आकर्षक और किफ़ायती उत्पाद के तौर पर और भी बेहतर बनाया है।
नए बेहतर सुविधाओं के साथ ऑल-न्यू ट्राइबर MY21, अभिनवता और आधुनिकता के संदर्भ में एक सफल उत्पाद है, जो कि इसे और भी अधिक महत्वपूर्ण बनाता है और इसे और भी अधिक लचीली, अधिक आकर्षक और फिर भी एक कम क़ीमत की कार बनाता है। सवारियों की सुविधा को और भी बेहतर बनाते हुए, रेनो ट्राइबर अब स्टीयरिंग व्हील माउंटेड ऑडियो और फोन कंट्रोल्स के साथ-साथ ड्राइवर सीट हाईट एडजस्ट सुविधा के साथ आयेगी, जो कार के लचीलेपन को और भी बेहतर बनाते हैं। कार को और भी अधिक आकर्षक बनाते हुए, बिल्कुल नई ट्राइबर में हर रंग के विकल्प में डुअल टोन एक्सटीरियर्स, एक नया बॉडी कलर – सीडर ब्राउन और ओ.आर.वी.एम. में एल.ई.डी. टर्न इंडिकेटर होंगे। व्यावहारिकता और कीमत के मामले में, रेनो ट्राइबर में अपने वर्ग में सबसे सस्ती ए.एम.टी. है जिसके रखरखाव की कीमत कम होती है और अपने ग्राहकों को पैसों की अधिक कीमत प्रदान करती है।
रेनो ट्राइबर आकर्षक ढंग से तैयार की गई, एक मज़बूत और बहुमुखी विशेषताओं वाली गाड़ी है जो 4 मीटर से कम की लंबाई में आराम से एक से सात बड़े लोगों को बिठाने की उपलब्धि के साथ आती है। रेनो ट्राइबर भारत के ग्राहकों की उम्मीदों के संपूर्ण विश्लेषण का परिणाम है जो बेजोड़ लचीलापन प्रदान करता है। रेनो ट्राइबर सभी पंक्तियों में सबसे अच्छे स्तर की बैठने की जगह प्रदान करती है और 625 लीटर की बूट स्पेस प्रदान करती है – जो कि पाँच सीटों वाले कॉन्फ़िगरेशन में अपने वर्ग में सबसे बड़ी बूट क्षमता है। रेनो ट्राइबर को बेहतरीन स्तर की सुरक्षा सुविधाओं के साथ बनाया गया है, जिसमें इसकी अपने वर्ग की पहली 4 एयरबैग्स की पेशकश शामिल है।
रेनो ट्राइबर ने पहले ही ख़ुद को एक सफल उत्पाद के रूप में स्थापित कर लिया है और कार खरीदने वाले बहुत से ग्राहकों के बीच इसका जबरदस्त स्वागत किया जा रहा है। रेनो ने दक्षिण अफ्रीका और सार्क क्षेत्र के लिए ट्राइबर के निर्यात को शुरु कर दिया है और भारत में ट्राइबर परिवार के बढ़ाने के साथ-साथ अफ्रीका और सार्क क्षेत्र के अन्य भागों में ट्राइबर के निर्यात का विस्तार करना इसका उद्देश्य है।
रेनो ट्राइबर MY21 को https://renault.co.in, माई रेनो ऐप या रेनो अधिकृत डीलरशिप पर रु. 11,000 की टोकन राशि देकर ऑनलाइन बुक किया जा सकता है। रेनो ट्राइबर को सी.एस.सी. ग्रामीण ईस्टोर पर सूचीबद्ध किया जायेगा और इसे महत्वाकांक्षी विलेज लेवल एंटरप्रेन्योर्स (वी.एल.ई.) के ज़रिए संभावित ग्राहकों को उपलब्ध कराया जायेगा।
बिल्कुल नई रेनो ट्राइबर MY21 को चार ट्रिम्स में पेश किया जायेगा – आर.एक्स.ई., आर.एक्स.एल., आर.एक्स.टी. और आर.एक्स.ज़ेड. एम.टी. और ईज़ी-आर ए.एम.टी. दोनों विकल्पों के साथ। हरेक संस्करण को सेगमेंट में ग्राहकों की ज़रूरतों और अहमियतों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है और सभी ट्रिम्स की कीमतों को आकर्षक रूप से निर्धारित किया गया है।
रेनो ट्राइबर MY21 पाँच आकर्षक रंगों में उपलब्ध होगी – आर.एक्स.ज़ेड. संस्करण में सभी बॉडी रंगों में ड्यूल टोन विकल्प के साथ मेटल मस्टर्ड, इलेक्ट्रिक ब्लू, मूनलाइट सिल्वर, आइस कूल व्हाइट और सीडर ब्राउन।
2021 रेनो ट्राइबर की कीमतें (सभी कीमतें रु. लाख में, पूरे भारत में समान कीमत)
| संस्करण | एम.टी. | ईज़ी-आर ए.एम.टी. |
| आर.एक्स.ई. | 5.30 | |
| आर.एक्स.एल. | 5.99 | 6.50 |
| आर.एक्स.टी. | 6.55 | 7.05 |
| आर.एक्स.ज़ेड. | 7.15 | 7.65 |
ड्यूल टोन कीमत अतिरिक्त: रु. 17,000 (आर.एक्स.ज़ेड संस्करण पर सभी बाहरी बॉडी रंगों पर उपलब्ध)


