- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
रेनो इंडिया द्वारा ग्रामीण पहुँच में नया मानदंड तय
सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर के साथ भागीदारी करने वाला पहला फोर व्हीलर ऑटोमोटिव ब्रांड
नई दिल्ली, अप्रैल, 2021: ग्रामीण इलाकों में अपनी मौजूदगी को मज़बूत करने और दूरस्थ इलाकों में स्थित ग्राहकों के करीब पहुँचने के लिए रेनो इंडिया ने सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर के साथ भागीदारी की घोषणा की है, जो सीएससी ईगवर्नेंस सर्विसेज़ इंडिया लिमिटेड (सीएससी-एसपीवी) की एक सहायक कंपनी है। भागीदारी के एक भाग के तौर पर रेनो इंडिया की अग्रणी उत्पाद रेंज को सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर पर सूचीबद्ध किया जाएगा और इसे महत्वाकांक्षी ग्राम स्तरीय उद्य़मियों (विलेज लेवल ऑन्त्रप्रेन्योर-वीएलई) (VLEs) के ज़रिए आंतरिक हिस्सों में संभावित ग्राहकों तक उपलब्ध कराया जाएगा।
ग्रामीण भारत को डिजिटल रुप में समाविष्ट करने को वास्तविक रुप देते हुए ग्रामीण इलाकों में डिजिटल ऑर्डर और डिलीवरी को बढ़ावा देने के लिए सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर सीएससी (ईलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत) द्वारा शुरु किया गया ई-कॉमर्स कार्यक्रम हैं। ग्रामीण ई-कॉमर्स को सुगम बनाने के लिए रेनो ग्राम स्तरीय उद्य़मियों (वीएलई) के लिए उनके उत्पादों की सुचारु रुप से आपूर्ति करने के लिए एक प्रणाली निर्मित करेगी, जो चुनिंदा सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर पर उत्पादों को सूचीबद्ध करने में मदद करेगी। वीएलई इसके आगे संबंधित रेनो अधिकृत डीलरशिप की सहायता के माध्यम से प्रसार करेंगे, एन्क्वायरी उत्पन्न करेंगे और ग्रामीण इलाकों में अंतिम ग्राहकों को बिक्री सुगम बनाएंगे।
वेंकटराम मामिलापल्ले, कंट्री सीईओ एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, रेनो इंडिया ऑपरेशन्स ने कहा, “हमें ग्रामीण मार्केट में ज़बरदस्त संभावना नज़र आ रही है और ग्रामीण भारत में हमारी मौजूदगी के विस्तार और वृद्धि के लिए एक नवाचारी और विस्तृत रणनीति के साथ हम आक्रामक रुप से इस लक्ष्य का पीछा कर रहे हैं। डिजिटल बदलाव ने भौतिक सीमाओं और अवरोधों को तोड़ने का क्रांतिकारी परिवर्तन लाते हुए ग्रामीण और अर्ध-शहरी बाजारों को एक ही मंच पर लाने में मदद की है। हमने “धरती के लाल” रणनीति तैयार की है जिसमें हमने ग्रामीण और छोटे शहरों से 500 शिक्षित युवाओं को भर्ती किया, प्रशिक्षित किया और रेनो कारों को मार्केट करने के लिए ग्रामीण सेल्स इंजीनियर के तौर पर रखा है। देश के भीतर हमारी पहुँच में वृद्धि करने और ग्रामीण मार्केट में एक मज़बूत नेटवर्क का निर्माण करने के लिए यह एक और कार्यक्रम है।”
उन्होंने आगे कहा, “हमें पूरा विश्वास है कि यह भागीदारी डिजिटल और आर्थिक सशक्तिकरण का रास्ता बनाएगी और इससे ग्राहकों की पसंदीदा रेनो कार उनके घरों तक डिलीवर करने की हमारी कोशिशों को बढ़ावा मिलेगा।”
डॉ. दिनेश त्यागी- सीईओ, सीएससी एसपीवी ने कहा, “ग्रामीण इलाकों के युवाओं के लिए अवसरों का निर्माण कर और स्थानीय के लिए आवाज़ बुलंद करते हुए ग्रामीण ई-स्टोर की संकल्पना प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत की अपील का उदाहरण पेश करती है। इस कार्यक्रम के ज़रिए निर्माताओं और कंपनियों को ग्रामीण ग्राहकों के साथ उनके घरों तक जोड़ने के लिए वीएलई एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। रेनो के साथ भागीदारी करने से ग्रामीण ई-स्टोर को पहला फोर व्हीलर ब्रांड पाना संभव बनाएगा जबकि ग्रामीण इलाकों के ग्राहकों के लिए कंपनी के जबरदस्त उत्पादों और सेवाओं तक आसान पहुँच उपलब्ध हो पाएगी।”
“ग्रामीण भारत में विश्व स्तरीय उत्पाद और सेवाएँ सुगम बनाने के लिए रेनो के साथ गठजोड़ निश्चित रुप से सीएससी के लिए एक उपलब्धि साबित होगी। हमारे वीएलई पहले इस दो-तरफा मौके का लाभ उठाएंगे, रेनो कार की मूलभूत जानकारी हासिल करेंगे और फिर उनके साधनों और संसाधनों में वृद्धि करेंगे।”
अपने ग्रामीण विस्तार रणनीति के एक भाग के तहत रेनो ने पिछले साल विस्तार नामक एक विशेष परियोजना की शुरुआत की- ताकि ग्रामीण भारत में उनकी मौजूदगी में विस्तार और वृद्धि की जा सके। दूरस्थ इलाकों में ग्राहकों के करीब आने के लिए और उनके नए सब फोर मीटर एसयूवी काइगर को प्रदर्शित करने के लिए, रेनो इंडिया ने हाल ही में ‘रुरल फ्लोट’ नामक नया कार्यक्रम लॉन्च किया है, जो एक पूरी तरह काम करने वाला एक मोबाइल शोरुम है जिसका उद्देश्य संपूर्ण देश में 360 से ज़्यादा शहरों में, खास तौर पर पूरे भारत में ग्रामीण मार्केट में, मौजूदा एवं संभावित ग्राहकों को एक संपूर्ण रेनो अनुभव उपलब्ध कराना है।


