- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
रेनो इंडिया ने काइगर मॉडल ईयर 22 को पेश किया
क्रूज़ कंट्रोल तथा वायरलेस स्मार्टफ़ोन चार्जर जैसी बेमिसाल सुविधाओं के साथ स्मार्ट इंटीरियर को और बेहतर बनाया गया है
नई दिल्ली, 2022: भारत में नंबर एक यूरोपीय ब्रांड, रेनो ने आज अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित बिल्कुल नए काइगर MY22 को 5.84 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया। स्पोर्टी, स्मार्ट और बेहद आकर्षक वाहन के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले काइगर ने दुनिया में रेनो के 5 सबसे बड़े बाजारों में भारत को आगे बढ़ाने में बेहद अहम भूमिका निभाई है।
फ्रांस और भारत की डिजाइन टीमों द्वारा साथ मिलकर बनाए गए रेनो काइगर को ग्राहकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। यह रेनो की तीसरी ऐसी ग्लोबल कार है, जिसे दुनिया के सामने लाने से पहले भारत में पेश किया गया है। रेनो काइगर के CMFA+ प्लेटफॉर्म पर बिल्कुल नई टेक्नोलॉजी के फीचर्स उपलब्ध हैं, जो शानदार प्रदर्शन एवं बेहतरीन क्षमता के सही संतुलन के साथ इस श्रेणी में सबसे बेहतर सुविधाएँ प्रदान करता है, जिसमें मल्टी-सेंस ड्राइविंग मोड्स, पहले से ज्यादा जगह और केबिन स्टोरेज के साथ-साथ कार्गो स्पेस शामिल हैं।
काइगर MY22 इंजन के दो विकल्पों, यानी MT एवं EASY-R AMT ट्रांसमिशन में 1.0L एनर्जी इंजन तथा MT एवं X-TRONIC CVT ट्रांसमिशन में 1.0L टर्बो इंजन के साथ उपलब्ध है, साथ ही इस वाहन की सभी रेंज में स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर PM2.5 एडवांस्ड एटमॉस्फेरिक फिल्टर लगाया गया है जो केबिन के भीतर हवा की बेहतर गुणवत्ता को सुनिश्चित करता है। एकदम नए रेड फेड डैशबोर्ड एक्सेंट और रेड स्टिचिंग से सुसज्जित क्विल्टेड एम्बॉस सीट अपहोल्स्ट्री से हमें कार के इंटीरियर में रंगों का बेहतर तालमेल दिखाई देता है, जिससे यह और भी अधिक स्पोर्टी नज़र आने लगा है।
कुल मिलाकर ड्राइविंग के अनुभव तथा आरामदेह सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए इसमें वायरलेस स्मार्टफ़ोन रेप्लिकेशन और क्रूज़ कंट्रोल फंक्शन को एक नए रंग के विकल्प – ड्यूल टोन में ब्लैक रूफ के साथ मेटल मस्टर्ड – के साथ शामिल किया गया है। रेनो काइगर MY22 टर्बो रेंज में बिल्कुल नए टेलगेट क्रोम इन्सर्ट, फ्रंट स्किड प्लेट, टर्बो डोर डिकल्स तथा रेड व्हील कैप्स के साथ 40.64 सेमी के डायमंड कट अलॉय व्हील्स लगाए गए हैं, जो इसके बाहरी स्वरूप को बेहद शानदार और पहले से ज्यादा स्पोर्टी बना देते हैं।
पिछले साल रेनो इंडिया ने अपनी 10वीं वर्षगांठ समारोह के एक हिस्से के रूप में काइगर RXT(O) वेरिएंट को लॉन्च किया था, जिसे MT और X-TRONIC CVT ट्रांसमिशन में 1.0L टर्बो के साथ-साथ बेहद आकर्षक कीमतों पर पेश किया जाएगा। बिल्कुल नई काइगर MY22 रेंज की बुकिंग आज, 31 मार्च, 2022 से शुरू होगी।
रेनो काइगर भारतीय बाजार में सुरक्षा से संबंधित मौजूदा आवश्यकताओं का पूरी तरह पालन करता है, और कार में सवार यात्रियों के साथ-साथ पैदल चलने वालों की सुरक्षा के लिहाज से भी यह एक कदम आगे है। हाल ही में, रेनो काइगर को पूरी दुनिया में कारों का मूल्यांकन करने वाले अग्रणी कार्यक्रम, यानी ग्लोबल NCAP द्वारा वयस्क यात्रियों की सुरक्षा के लिए 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग से सम्मानित किया गया है। रेनो काइगर में ड्राइवर और अगली सीट के यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्री-टेंशनर एवं लोड-लिमिटर (ड्राइवर के लिए) वाले सीटबेल्ट के साथ-साथ दो फ्रंट एयरबैग्स और दो साइड एयरबैग्स – यानी कुल चार एयरबैग्स लगाए गए हैं। इसमें सड़क पर वाहन चलाते समय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए EBD के साथ ABS और रियर पार्किंग सेंसर जैसी कई अन्य सुविधाएँ भी मौजूद हैं। इसके अलावा, काइगर में इम्पैक्ट सेंसिंग डोर अनलॉक, स्पीड सेंडिंग डोर लॉक, एडजस्टेबल हेडरेस्ट के साथ 60/40 स्प्लिट रियर रो-सीट तथा चाइल्ड सीट के लिए ISOFIX एंकरेज भी लगाए गए हैं।
इसके अलावा, रेनो काइगर को कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में जे.डी. पावर-2021 इंडिया इनिशियल क्वालिटी स्टडी (IQS) में दूसरा स्थान मिला है, रेनो काइगर को भारतीय बाजार में इसकी सफलता को उजागर करते हुए, कॉम्पैक्ट SUV श्रेणी में कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।
काइगर में विश्व स्तरीय टर्बोचार्ज्ड 1.0L पेट्रोल इंजन लगाया गया है, जो बेहतरीन प्रदर्शन एवं स्पोर्टी ड्राइव का शानदार अनुभव प्रदान करने के अलावा 20.5 KM/L* की माइलेज के साथ यह इस सेगमेंट में ईंधन की बचत करने में भी सबसे आगे है। वर्ष 2021 की शुरुआत में भारत में इसके ग्लोबल लॉन्च की कामयाबी के बाद, रेनो इंडिया ने नेपाल और दक्षिण अफ्रीका, इंडोनेशिया को काइगर का निर्यात शुरू किया, और वहाँ के बाजारों में भी इसे लॉन्च किए जाने के बाद से ग्राहकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है।


