- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
रोड ट्रिपर्स क्लब ने अपना इंदौर चौप्टर लॉन्च किया!
सड़कों से यात्रा करने के लिए शहर के उत्साही यात्रियों की मांग पर, 13 प्रमुख शहरों में पहले से ही मौजूद रोड ट्रिपर्स अब इंदौर पहुंचा
इंदौर. सड़क से यात्रा करने वाले उत्साही लोगों, इसकी शुरुआत करने वालों के रोड ट्रिपिंग समुदाय ने अपना इंदौर चैप्टर शुरू किया। तेजी से बढ़ रहा यह क्लब एक समुदाय के रूप में इकट्ठा होकर सड़क यात्राओं का आयोजन करता है जिसमें परिवार, दोस्त, एकल यात्री और पालतू जानवरों के साथ यात्रा करने वाले लोग शामिल हो सकते हैं।
यह क्लबों, व्यक्तियों और सड़क यात्रा करने वाले उत्साही लोगों का उभरता हुआ प्लेंटफॉर्म है, जो रोमांचक सड़क यात्राएं, ड्राइव्स और इवेन्ट्स डिजाइन करता, उनको मैनेज करता है और उनकी खोज करता है। यह क्लब फिलहाल 13 शहरों में मौजूद है, जैसे मुंबई, पुणे, दिल्ली, बेंगलुरु, गुवाहाटी, कोलकाता, भोपाल, नासिक, औरंगाबाद, नागपुर, हैदराबाद, कोच्चि और चेन्नई। और अब शहर में रहने वाले रोड ट्रिपिंग समुदाय द्वारा इसमें काफी रुचि दिखाने से रोड ट्रिपर्स क्लब इंदौर में शुरू होगा।
रोड ट्रिपर्स क्लब के संस्थापक सदस्य दीपक अनंत ने बताया कि रोड ट्रिपर्स क्लब में हमारा मिशन काफी सरल है। हम उन लोगों को इकट्ठा करते हैं, जो सड़क यात्राओं पर एक साथ मिलकर जाना पसंद करते हैं और जो मस्त मिजाज के लोग हैं! प्रत्येक चैप्टर का अपना स्काउट यानी कोआर्डिनेटर होता है जो सड़क यात्रा की योजना बनाने से लेकर उसे क्रियान्वित करने तक की गतिविधियों में कोआर्डिनेट करने में मदद करता है।
स्काउट, रोड ट्रिपिंग समुदाय को संचालित करने में रोड ट्रिप कैप्टन का सहायता करता है जो न केवल आनंददायक बने, बल्कि सुरक्षित भी रहे। उन्होंने आगे कहा कि इंदौर के लिए हमारे पास नेहा सोनवलकर हैं, जो समुदाय की ओर से सुनिश्चित करेंगी कि रोड ट्रिपर्स क्लब के इंदौर चैप्टर के लिए जरूरी, ऑन द रोड और ऑफ द रोड दोनों ही स्तर पर, हर चीज योजनाबद्ध हो और समुदाय एकजुट रहे। हम इंदौर के हर उस व्यक्ति का दिल से स्वागत करते हैं जो सड़क यात्राओं के लिए हमारे साथ जुड़ने में रुचि और जुनून रखते हैं।
रूचि और जुनून रखने वाले हो सकते हैं शामिल
नेहा ने बताया कि हम इंदौर के हर उस व्यक्ति का दिल से स्वागत करते हैं जो सड़क यात्राओं के लिए हमारे साथ जुडऩे में रुचि और जुनून रखते हैं. इस क्लब में वे शामिल हो सकते हैं जो घूमना चाहते हैं और बाहर जाने की इच्छा रखते हैं. इसके लिए जरूरी है कि उनके पास कोई भी वाहन हो. लेकिन वाहन न भी हो तो भी वे हमारे साथ आ सकते हैं. उन्हें केवल हमसे जुडऩा होगा. इंदौर चैप्टर को शुरू करने के लिए, क्लब ने शनिवार 26 जनवरी को कैफे पैलेट में यात्रियों की एक बैठक का आयोजन किया. इस बैठक के दौरान चर्चा की गई, इंदौर के रोड ट्रिपर्स के लिए निकट भविष्य में कई और यात्राएं और भ्रमण आयोजित किये जायेंगे. इंदौर रोड ट्रिपर्स क्लब के लिए यात्राएं जल्द ही शुरू होंगी, इस बीच सभी उत्साही लोगों को अपना पंजीकरण वेबसाइट
www.Roadtrippersclub.com पर कराना होगा.


