- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
रोटरी क्लब 1 लाख युवाओं को देगा कॅरियर मार्गदर्शन
इंदौर. रोटरी क्लब मंडल अध्यक्ष गुस्ताद अंकलेसरिया की अधिकारिक यात्रा पर रोटरी क्लब ऑप इंदौर प्रोफेशनल्स ने अभय प्रशाल में बैठक आयोजित की गई.
इस मौके पर श्री अंकलेसरिया कहा कि हमारा क्लब युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है. हमारा लक्ष्य मध्यप्रदेश में 1 लाख युवाओं को कॅरियर व रोजगार से लाभांवित करना है. यह अभियान लगातार दो वर्ष तक चलेगा।

युवाओं को कॅरियर मार्गदर्शन देंगे ख्यात अर्थशास्त्री और नई पीढ़ी के कॅरियर मार्गदर्शक डॉ. जयंतीलाल भंडारी. श्री अंकलेसरिया ने आगे बताया कि रोटरी क्लब समाज में शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य और कौशल विकास के क्षेत्र में भी सक्रियता के साथ काम कर रहा है। पिछले दिनों ही क्लब ने एक शासकीय विद्यालय को कंप्यूटर भेंट किया और अब वह शीघ्र ही तीन स्थानों पर सेनेटरी पेड वेंडिंग मशीन लगाने जा रहा है.
इसके अलावा क्लब द्वारा इंदौर, रतलाम, बुरहानपुर,सागर, जावरा आदि स्थानों पर डायलिसिस यूनिट शुरू की गई। क्लब मध्यप्रदेश के 23 जिलों में काम कर रहा है. इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ इंदौर प्रोफेशनल्स द्वारा डॉ. जयंतीलाल भंडारी को मानस सदस्यता (आरनरी) प्रदान की गई.
बैठक में सी.एम. व्यास, रवि नंदी सहित बड़ी संख्या में क्लब के सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन क्लब के अध्यक्ष शरद नाइक ने किया और आभार माना विवेक तांतेड़ ने.


