- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
रमीसर्कल ने “अपना गेम दिखाओ” कैंपेन के साथ भारत को ऑनलाइन रमी खेलने का आमंत्रण दिया
रमीसर्कल के 360° मार्केटिंग कैंपेन का उद्देश्य भारत के मनपसंद स्किल गेम रमी को ऑनलाइन खेलने का मौका देकर मौज-मस्ती और एक्शन से भरपूर अहसास को जीवंत रूप में उभारना है।
भारत. भारत की प्रमुख ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों में से एक, गेम्स24×7, ने अपने रमी प्लेटफॉर्म रमीसर्कल के लिए नया मार्केटिंग कैंपेन-“अपना गेम दिखाओ” लॉन्च किया है। इस नए मार्केटिंग कैंपेन का उद्देश्य खिलाड़ियों में खेल की हल्की-फुल्की प्रतिस्पर्धा को उभारना है। यह कैंपेन देश भर के खिलाड़ियों को प्लेटफॉर्म को जॉइन करने और अपनी रमी स्किल्स दिखाने के लिए आमंत्रित करता है।
रमीसर्कल गेम्स24×7 के स्किल गेम्स (रमीसर्कल और फैंटेंसी स्पोटर्स प्लेटफॉर्म माई11सर्कल) और कैजुअल गेम्स के पूरे गेमिंग पोर्टफोलियो का फ्लैगशिप प्रॉडक्ट है। रमीसर्कल को 2009 में लॉन्च किया गया था और यह इस समय भारत का सबसे लोकप्रिय ऑनलाइन स्किल गेमिंग प्लेटफॉर्म है।
ब्रैंड को स्थापित करने वाले इस नए कैंपेन में बेशुमार भावनाओं को पिरोया गया है, जो इस गेम को ऑनलाइन खेलते समय रमी खेलने वाले खिलाड़ी के मन में रहती है। जिंदगी को नाटकीय अंदाज में पेश करने वाले फॉर्मेट के माध्यम से यह ब्रैंड फिल्म रमी सर्कल की ओर से ऑफर की जाने वाली मौज-मस्ती, मनोरंजन और ऑनलाइन गेम खेलने के मजेदार अहसास की पूरी तरह अपने में समेटे हुए हैं।
इस मार्केटिंग कैंपेन में उपभोक्ताओं को गहराई से प्रभावित करने वाला हाई बेहद गंभीर टीवी कैंपेन भी शामिल है, जिसका प्रसारण सभी प्रमुख टीवी चैनलों पर अलग-अलग भाषाओं और जोनर्स में किया जाएगा। हिंदी भाषी बाजारों (HSM) के अलावा, इस टीवी विज्ञापन के कस्टमाइज्ड वर्जन का प्रसारण पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब और उत्तर प्रदेश में प्रमुख क्षेत्रीय चैनलों पर किया जाएगा।
इस कैंपेन का प्रसारण सभी प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म और यूट्यूब पर भी किया जाएगा। सोशल मीडिया और दूसरे डिजिटल प्लेटफॉर्मों पर हाई फ्रीक्वेंसी कैंपेन से उपभोक्ताओं में इस अभियान का प्रभाव और बढ़ाया जाएगा। कंपनी का लक्ष्य इस अभियान को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना है। इसके लिए कंपनी देश के विभिन्न भागों में प्रभावशाली व्यक्तियों और फर्मों से महत्वपूर्ण स्पॉन्सरशिप और साझेदारी कर रही है।
गेम्स 24×7 में ब्रैंड और मार्केटिंग स्ट्रेटिजी के डायरेक्टर अविक दास कानूनगो ने लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए कहा, “भारत में मोबाइल गेमिंग का कॉन्सेप्ट लाने में सबसे महत्वपूर्ण और अग्रणी भूमिका निभाने वाली कंपनियों में से एक के तौर पर हमारा मकसद जबर्दस्त मनोरंजन करने वाले प्रतिस्पर्धी स्किल गेम के रूप में रमी की लोकप्रियता को स्थापित करना है।
हमने देश में इस खेल के लिए खिलाड़ियों की दिलचस्पी में लगातार बढ़ोतरी होते देखी है। दक्षिण भारत के मार्केट में एक कैटिगरी के रूप में ऑनलाइन रमी काफी लोकप्रिय है। हमने रिसर्च में यह पाया है कि देश के दूसरे हिस्सों में खिलाड़ियों की इस गेम में दिलचस्पी बढ़ती जा रही है।
इस नई पोजिशिनिंग कैंपेन का मूल उद्देश्य दक्षिण भारत की मार्केट के अलावा अन्य जगहों पर ब्रैंड का दायरा बढ़ाना है, जिसमें हिंदी भाषी बाजार, महाराष्ट्र, गुजरात और पश्चिम बंगाल शामिल है। ‘अपना गेम दिखाओ’ कैंपेन ने रमी को एक विचारशील व्यक्ति के खेल के रूप में जीवंत किया है। हमें उम्मीद है कि नए खिलाड़ी www.rummycircle.com पर विजिट कर शानदार और बेहतरीन गेम खेलने के अहसास की खोज करेंगे।“
स्प्रिंग मार्केटिंग कैपिटल के संस्थापक और क्रिएटिव पार्टनर अरुण अय्यर ने “अपना गेम दिखाओ” कैंपेन के बारे में कहा, “रमी हमेशा से हमारी संस्कृति का हिस्सा रही है। अलग-अलग घरों में परिवार के हर सदस्य द्वारा सभी को शामिल करते हुए अक्सर इस मजेदार और मनोरंजक गेम को खेला जाता है। रमी एक स्किल गेम भी है।
रमीसर्कल के ‘अपना गेम दिखाओ’ कैंपेन का मकसद ऑनलाइन रमी की दुनिया में नए-नए और अलग-अलग वर्गों से जुड़े खिलाड़ियों को अपने स्किल का टेस्ट करने के लिए आगे लाना है, ताकि वह घर पर रहते हुए उसी तरह का मनोरंजन हासिल कर सकें, जैसा वह चाहते हैं।”
गेम्स24×7 भारतीय खिलाड़ियों की दिलचस्पी को ध्यान में रखते हुए खासतौर से देश के लिए मोबाइल गेम्स विकसित करने में आक्रामक ढंग से निवेश कर रहा है। इसके अलावा कंपनी अंतरराष्ट्रीय गेमिंग बाजार में तरह-तरह के प्रयोग कर रही है। इसके साथ ही कंपनी लगातार नए और लीक से हटकर टेक्नोलॉजी प्रॉडक्ट्स निर्मित करती रहती है।


