- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
सांसद कार्यालय पर सांकेतिक रुप से संजा बनाई गई
कोरोना के खात्मे की प्रार्थना की
इंदौर. कोरोना के कारण सांसद कार्यालय पर सांकेतिक रुप से संजा बनाई गई। सांसद शंकर लालवानी ने कोरोना के खात्मे की प्रार्थना की।
लोक सांस्कृतिक मंच हर साल संजा प्रतियोगिता का आयोजन करती है लेकिन कोरोना के कारण इस वर्ष ये आयोजन नहीं हो पाया। जिसके बाद सांसद शंकर लालवानी के ओल्ड पलासिया स्थित कार्यालय पर सांकेतिक रुप से संजा बनाई गई।

सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि संजा मालवा और निमाड़ की लोक संस्कृति का हिस्सा है। आज कार्यालय पर हमने संजा बनाई है और कोरोना के खात्मे की प्रार्थना की।
इस अवसर पर लोक सांस्कृतिक मंच के सतीश शर्मा विशेष रुप से उपस्थित थे। संजा बनाने वाले कलाकारों में एकता मेहता, अंकित हार्डिया, मुस्कान पाहवा और दर्शना खंडेलवाल प्रमुख थे।


