- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
ग्रामीण भारत में जनरल इंश्योरेंस प्रॉडक्ट्स की पेशकश करने के लिए एसबीआई जनरल ने सहीपे के साथ मिलाया हाथ
मुंबई, अगस्त, 2021: भारत की जानी-मानी जनरल इंश्योरेंस कंपनियों में शुमार, एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने ग्रामीण बाजारों में इंश्योरेंस (बीमा) की पैठ बढ़ाने के लिए मणिपाल बिजनेस सॉल्यूशंस के साथ हाथ मिलाने की घोषणा की है। मणिपाल बिजनेस सॉल्यूशंस का सबसे तेजी से बढ़ता तकनीक-आधारित फाइनेंशियल इनक्लूजन प्लेटफॉर्म, सहीपे, अर्ध-शहरी और ग्रामीण भारत में ग्राहकों को डिजिटल और वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराता है।
यह गठजोड़ एसबीआई जनरल के इंडिया के साथ-साथ भारत का सबसे भरोसेमंद जनरल इंश्योरर (सामान्य बीमाकर्ता) बनने के अपने विजन को साकार करने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इस साझेदारी के माध्यम से, एसबीआई जनरल सहीपे ग्राहकों को अनेक प्रकार के नॉन- लाइफ इंश्योरेंस सॉल्यूशंस मुहैया करेगा।
इस पार्टनरशिप के बारे में बताते हुए एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के, प्रेसिडेंट- स्ट्रेटेजिक इन्वेस्टमेंट्स एंड हेड-ओपन मार्केट, पुशन महापात्रा ने कहा, “एसबीआई जनरल में, हमारा लक्ष्य हमेशा अपने ग्रामीण बाजारों में बीमा के ऑफर्स को डिजिटल मॉडल में प्लग-इन करने का है। सहीपे के साथ गठजोड़ बिल्कुल फिट है और ग्रामीण क्षेत्रों तक हमारी पहुंच को अधिक से अधिक बढ़ाने के हमारे प्रयास में हमें सहयोग करने के लिए उपयुक्त समय पर आया है।”
मणिपाल बिजनेस सॉल्यूशंस के सीईओ कमलजीत रस्तोगी ने कहा, “भारत मुख्यतः ग्रामीणों का देश है, जहां 65% से अधिक आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है। ग्रामीण आबादी को बीमा के फायदों से अवगत कराने के लिए, केंद्रित प्रयासों व अभिनव, किफायती, तकनीक-आधारित इंश्योरेंस प्रॉडक्ट्स की जरूरत है जो पर्याप्त जोखिम कवरेज देते हैं। एसबीआई जनरल इंश्योरेंस हमें अपने ग्राहकों के लिए इंश्योरेंस ऑफर्स का व्यापक और सुलभ सेट मुहैया कराने में मदद करेगा। ग्रामीण बाजारों के बारे में दोनों भागीदारों की सही समझ के साथ यह पार्टनरशिप ग्रामीण ग्राहकों के लिए एसबीआई जनरल के नॉन-लाइफ प्रॉडक्ट्स ऑफरिंग्स और मणिपाल बिजनेस सॉल्यूशंस का एक आदर्श संयोजन उपलब्ध कराएगी।”
एसबीआई जनरल देश में अपने डिस्ट्रीब्यूशन फुटप्रिंट्स को लगातार मजबूत कर रहा है और यह गठजोड़ उसी दिशा में एक कदम है।


