- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
प्रतियोगी परिक्षाओं के लिए स्कॉलरशिप टेस्ट भारत भाग्य विधाता 7 और 14 अप्रैल को
इंदौर. कौटिल्य एकेडमी द्वारा प्रतियोगी परिक्षाओं में हर आय वर्ग के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को चुनने के लिए मध्यभारत का सबसे बडा स्कालरशिप टेस्ट आयोजित किया जा रहा है. इस टेस्ट में एक साथ हजारों छात्र भाग लेंगे जिनमें से प्रतिभावन छात्रों को कांपीटिटीव एक्जाम्स की तैयारियों के लिए स्कालरशिप दी जाएगी.
उपरोक्त जानकारी देते हुए कौटिल्य एकेडमी के प्रबंध निदेशक श्रीद्धान्त जोशी , डायरेक्टर आर्षेंद्र मिश्रा, सीईओ मनमोहन जोशी व नेशनल कोर्डिनेटर सुनील तिवारी ने बताया कि इस टेस्ट का मुख्य उद्देश्य प्रतिभावान छात्रों का चयन करना है जो कि कई बार जानकारी और धन के आभाव में इन परिक्षाओं से दूर हो जाते है।
ऐसे युवाओ में प्रशासनिक सेवाओं के प्रति एक जागरूकता का निर्माण है और साथ ही प्रतिभाशाली छात्रों का चयन भी जो आगे चलकर राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिभा को समर्पित कर सकें. मध्य भारत के इस सबसे बड़ा स्कॉलरशिप टेस्ट को भारत भाग्य विधाता नाम दिया गया है. 7 और 14 अप्रैल को प्रदेश के विभिन्न शहरों में यह टेस्ट एक ही तिथि व् एक ही समय पर आयोजित होगा और विशेषज्ञों द्वारा आंकलन के पश्चात् एक सारगर्भित रिजल्ट छात्रों को दिया जाएगा।
इस पूर्णत: नि:शुल्क टेस्ट में कक्षा 11 वी से पोस्ट ग्रेज्युएट तक के छात्र भाग लेकर स्वयं का आकलन कर पाएंगे. टेस्ट में चयनित विशिष्ट प्रतिभाशाली छात्रों को कौटिल्य एकेडमी द्वारा विशेष स्कालरशिप प्रशिक्षण हेतु प्रदान की जायेगी।
कौटिल्य एकेडमी के प्रबंध निदेशक श्रीद्धान्त जोशी ने बताया कि कइ्र्र्र बार ये देखा जाता है कि प्रतिभावान छात्र धन की कमी के चलते प्रतियोगी परिक्षाओ की तैयारी नही कर पाते. ऐसे में भारत भाग्य विधाता इन छात्रों के लिए काफी मद्दगार साबित होगा क्योंकि इस टेस्ट में पास होने वाले विद्यार्थियो को 100 प्रतिषत तक स्कालरशिप दी जाएगी.
ऐसे में ये छात्र आईएएस , आईपीएस , रेलवे , बैंक , सिविल जज , एसएससी जैसी तमाम प्रतियोगियो परिक्षाओं की तैयारियां निष्चिंत हेकर कर सकेंगे । परिक्षा में रजिस्ट्रेशन हेतु किसी भी कौटिल्य एकेडमी शाखा पर सम्पर्क किया जा सकता है या kautilyaacademy.com पर लॉग इन करें या फिर 62629-88888 पर सीधा संपर्क किया जा सकता है।


