- Solaryaan Joins Haryana Green Energy Roadshow as Inverter Sales Cross 1 Lakh in H1 FY27
- फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर में 7 अक्टूबर को शुरू होगा, ग्लास स्काई रूफटॉप रेस्टोरेंट, मिलेगा खास डाइनिंग एक्सपीरियंस
- ICICI Bank brings back ‘Festive Bonanza’ with exciting deals across shopping, travel, and lifestyle brands
- आईसीआईसीआई बैंक ने खरीदारी, यात्रा और लाइफस्टाइल ब्रांड्स पर आकर्षक ऑफर के साथ ‘फेस्टिव बोनांजा’ की फिर की शुरुआत
- Mumbai Deputy Mayor Sanjay Ghadi Honored with Mumbai Achievers Awards 2026
कोकिला और गोपी के साथ फिर लौट रहा है ‘साथ निभाना साथिया’ का सीजन 2 !
दस साल पहले, हिंदी प्रमुख जीईसी चैनल स्टार प्लस पर ‘साथ निभाना साथिया’ शो की शुरुआत की गई, जिसमें गोपी, कोकिलाबेन अपने डेली सोप से एक घरेलू नाम नाम बन गई और इन्होने कुल सात साल तक दर्शकों का दिल जीत लिया।
यह शो एक बार फिर खबरों में आया जब इससे जुड़ा एक ऑनलाइन विडिओ सॉन्ग लीक हुआ, जिसमें कोकिलाबेन का डायलॉग था रसोड़े में कौन था? और फिर इस सांग ने स्मृति ईरानी से लेकर राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा तक खूब सुर्खियां बटोरी। वहीं इसपर कार्तिक आर्यन ने भी अपने सोशल मिडिया प्लैटफॉर्म पर अपने फैन्स से पूछा कि “रसोड में कौन था?”
अब ताज़ा खबर आ रही है कि यह शो अपने दुसरे सीजन के साथ दोबारा लौट रहा है। इस बात की पुष्टि निर्माता रश्मि शर्मा ने की है। इसपर टिप्पणी करते हुए ‘साथ निभाना साथिया’ शो की निर्माता रश्मि शर्मा ने कहा “साथिया साल 2010 में अपने लॉन्च होने के बाद से ही चर्चा में रहा है।
इसके समाप्त होने के बाद भी यह मेरे दिमाग में सबसे ऊपर रहा और मेरे दिमाग में कुछ नया विचार आया कि हम इसे आगे कैसे ले सकते हैं। लॉकडाउन के दौरान, इसके रीरन्स को व्यापक रूप से देखा गया और इससे हमें विश्वास हुआ कि यह एक अच्छा समय है जब हम इसके नए सीज़न को वापस लाया जाए।
इस शो की रिकॉल वेल्यू आज भी उतनी ही स्ट्रांग है। इसमें कई नए किरदार के साथ स्टोरी लाइन में ट्विस्ट होगा, लेकिन यह एक पारिवारिक शो बना रहेगा और रिश्तों से प्रेरित होगा।”
कोकिलाबेन और गोपी की वापसी पर रश्मि शर्मा ने बताया,”साथिया मोदी परिवार के बिना नहीं लौट सकता, इसलिए हां, कोकिलाबेन और गोपी की वापसी होगी, रूपल और देवोलेना अपनी भूमिकाओं को फिर से निभाएंगी और साथ ही साथ शूटिंग भी करेंगे। इस मंगलवार को हम इसका टीजर भी शूट करेंगे, लेकिन हम नए चेहरों की तलाश में भी हैं।”
ऐसे में यह तो तय हो गया कि दर्शकों को जल्द ही उनकी फेवरेट सास कोकिलाबेन और बहु गोपी की जोड़ी उनके टीवी स्क्रीन पर देखने को


