- मध्य प्रदेश में चार साल में 1,054 करोड़ रुपये से ज्यादा की साइबर ठगी, इंदौर में 'सेफ क्लिक 2.0' अभियान के जरिए लोगों को सिखाए जा रहे डिजिटल सुरक्षा के गुर
- PPFAS Mutual Fund Opens New Office in Indore
- पीपीएफएएस म्यूचुअल फंड ने इंदौर में नया ऑफिस खोला
- Arjun Kapoor Birthday Special - From Vienna to London, A Look at His Most Memorable Travel Diaries
- Saree' teaser has all the makings of the next chartbuster; fans await Riteish Deshmukh's full visual on June 27
ज़ी टीवी के ‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा’ से विदा लेते हुए इमोशनल हो गईं सेहरिश अली
ज़ी टीवी के लोकप्रिय शो ‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा’ ने अपनी शुरुआत से ही अपनी दिलचस्प कहानी के साथ दर्शकों में उत्सुकता जगाए रखी है। जहां गुड्डन (कनिका मान) और अक्षत (निशांत सिंह मलकानी) की जिंदगी में आने वाले रोमांचक उतार-चढ़ाव ने दर्शकों को बांधे रखा, वहीं इस शो में आने वाला एक नया मोड़ उन्हें हैरान कर देगा।
शुरुआत से ही इस शो का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहीं सेहरिश अली ने लक्ष्मी अगरवाल जिंदल का सनकी किरदार निभाकर लाखों दिलों को जीत लिया और अब वो जल्द ही इस शो से विदा लेने जा रही हैं। इस शो के मेकर्स ने हाल ही में सेहरिश अली को एक भावपूर्ण विदाई दी, जहां सेहरिश ने पूरी टीम और इस शो से विदा ली।
लंबे समय से अपने किरदार लक्ष्मी से जुड़ीं सेहरिश के लिए भी इस बेहतरीन टेलीविजन ड्रामा से विदा लेना मुश्किल था। लॉकडाउन के बाद अब इस शो की कहानी में सेहरिश का किरदार खत्म हो गया है, तो उन्होंने शो के सभी कलाकारों से नम आंखों से विदा ली। उनके लिए इस पल को खास बनाते हुए इस शो के पूरे कलाकारों और क्रू सदस्यों ने एक केक भी काटा और सेहरिश को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा’ में काम करने का अनुभव बताते हुए से सेहरिश ने कहा, “एक किरदार के रूप में लक्ष्मी मेरे दिल के करीब है और यह एक तरह से मेरा हिस्सा बन गया है। इस शो से जुड़े सभी लोगों के संग बिताई गई इन यादों को छोड़कर जाते हुए मेरा दिल भर आया है। इस टीम के साथ काम करते हुए मैंने बहुत एंजॉय किया है।
जब मैं इस शो में आई थी, तो मुझे एक परिवार मिल गया था। उन्होंने मुझे हिम्मत दी और इस शो के सफर में मेरा हौसला बढ़ाया। मैं अपने दिल में उन सभी का प्यार और आशीर्वाद लेकर जा रही हूं। सभी से मिली शुभकामनाओं और प्यार को देखकर मैं भावुक हो गई। अब मैं अपने भविष्य की ओर देख रही हूं।”


