- Gen Z को Great Generation बनाने के लिए नशामुक्त जीवन जरूरी : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- LPU's Future-Ready B.Tech Ecosystem Powers Record Placements with Industry-Ready Talent
- ग्रीनप्लाई ने लॉन्च की टर्मीवैक्स - प्लाईवुड के लिए भारत की पहली एंटी-टर्माइट वैक्सीनेटेड तकनीक
- Greenply Launches Termivax, India's First Anti-Termite Vaccinated Technology in Plywood
- Varun Sood Backs Best Friend Harman Singha Ahead of The Traitors Season 2: You've got this! Go kill it, Harman!
ब्राम्हण सेवा संगठन को सेवा वाहन की भेंट
इंदौर। मूसाखेड़ी स्थित मां अम्बिकाधाम के ब्रम्हलीन महामंडलेश्वर सत्यनारायणदास महाराज की पुण्य स्मृति में आश्रम पर आयोजित समारोह में उनकी धर्मपत्नी कलादेवी शर्मा एवं पुत्रद्वय पं. अनिल और कमल शर्मा ने 7.50 लाख रू. की लागत से नया सेवा वाहन ब्राम्हण सेवा संगठन को भेंट किया।
संगठन के अध्यक्ष पं. सत्येंद्र शर्मा एवं मीडिया प्रभारी नीलाभ सुगंधी ने बताया कि प्रारंभ मंे संगठन द्वारा संचालित निःशुल्क दवा वितरण एवं चिकित्सा उपकरण बैंक तथा निःशुल्क डायलिसिस सेवा की जानकारी दी गई। संगठन के न्यासी पं. राजेंद्र शर्मा ने महामंडलेश्वरजी के सेवा कार्यों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर पं. नवीन अग्निहोत्री, कैलाश त्रिवेदी, राकेश तिवारी, आशीष शर्मा, पवन मिश्र, सचिन शर्मा, संदीप शर्मा, जितेंद्र व्यास, विशाल भारद्वाज सहित निरामय सेवा संजीवन के अध्यक्ष पं. पंकज मिश्र एवं महेंद्र शर्मा आदि ने सभी अतिथियों एवं शर्मा परिवार का स्वागत किया।
मातृशक्ति की ओर से अध्यक्ष श्रीमती उषा शर्मा, संगीता शर्मा, ममता शर्मा, वर्षा व्यास आदि ने सेवा वाहन भेंट करने के लिए श्रीमती कलादेवी शर्मा एवं उनके पुत्रों का शाॅल-श्रीफल भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर गन्नू महाराज ने अपने भजनों से भक्तों का मन मोह लिया। अंत मंे संगठन महामंत्री सचिन शर्मा ने आभार माना।


