- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
शाहरुख खान ने अपने बड़े प्रशंसक मेसुत ओज़िल का निमंत्रण किया स्वीकार!
दुनिया के सबसे पसंदीदा सुपरस्टार में से एक, शाहरुख खान को वैश्विक भर की कई प्रमुख हस्तियों द्वारा पसंद किया जाता है, और उसी का एक नमूना हाल ही में भी देखने मिला जहाँ आर्सेनल के मेसुत ओज़िल ने आर्सेनल और न्यूकैसल यूनाइटेड मैच के लिए अभिनेता को निमंत्रण भेजा है।
दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक, मेसुत ओज़िल एक जर्मन पेशेवर फुटबॉलर है जो प्रीमियर लीग क्लब आर्सेनल के लिए खेलते है। ग्लोबल स्पोर्ट्स स्टार सुपरस्टार शाहरुख खान के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और इसलिए, हाल ही में लंदन में होने वाले फुटबॉल मैच के लिए शाहरुख खान को विशेष निमंत्रण भेजा है।
खेल के शौकीन और आईपीएल टीम केकेआर के सह-मालिक शाहरुख खान ने विनम्रतापूर्वक यह आमंत्रण स्वीकार कर लिया है।
शाहरुख खान ने प्रीमियर लीग, 2018-19 के एक महत्वपूर्ण मैच में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई थी, जो रविवार रात लंदन के अमीरात स्टेडियम में हुआ था। जर्मन खिलाड़ी ने सुपरस्टार को अपने हॉस्पिटैलिटी बॉक्स में भी आमंत्रित किया था क्योंकि वह अभिनेता के बहुत बड़े प्रशंसक है।
सुपरस्टार लगभग 38 मिलियन के ग्लोबल फैनबेस के साथ दुनिया भर में सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली हस्तियों में से एक है।
अतीत में भी, दुनिया भर में कई प्रसिद्ध हस्तियों ने स्टार के प्रति अपना प्यार दिखाया है।
हाल ही में कोल्डप्ले के गायक क्रिस मार्टिन ने अपने ट्विटर हैंडल से शाहरुख खान को सम्भोदित करते हुए लिखा था- “Shah Rukh Khan forever”
ऑस्कर विजेता लियोनार्डो डि कैप्रियो ने शाहरुख खान के प्रशंसक होने की बात स्वीकार करते हुए कहा, “Starring in a movie with him will make me more popular than I am now!”.
कुछ दिन पहले, इंटरनेशनल हार्टथ्रोब ज़ैन मलिक अपनी गर्लफ्रेंड गीगी हदीद को शाहरुख खान की देवदास दिखाने के लिए सुर्खियां में थे।
मार्वल अभिनेता ह्यूग जैकमैन ने भी उनके प्रशंसक होने की बात स्वीकार करते हुए कहा था,”I like SRK’s dancing. Even now(in this age) he can dance well. I admire his incredible energy!”
टाइटैनिक और अवतार के प्रसिद्धि निर्देशक जेम्स कैमरन विशेष रूप से शाहरुख खान की ‘माई नेम इज खान’ के प्रशंसक हैं।
हैरी पॉटर स्टार डैनियल रेडक्लिफ भी बॉलीवुड के बादशाह के आकर्षण से मंत्रमुग्ध हैं। अभिनेता को यह कहते हुए सुना गया था कि “मैं शाहरुख खान का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। मैं उनके साथ बॉलीवुड फिल्म में काम करना चाहूंगा। वह निश्चित रूप से शैली और वर्ग के प्रतीक है! “
हॉलीवुड हॉट अभिनेत्री पेनेलोप क्रूज़ भी रोमांस के किंग के साथ काम करना चाहती है। इच्छा जाहिर करते हुए पेनेलोप क्रूज़ ने कहा था कि,” I am a big fan of Shahrukh Khan. I want to work with him!”.
हिट फ्रेंचाइजी ट्वाइलाइट के प्रमुख कलाकार रॉबर्ट पैटिनसन और क्रिस्टन स्टीवर्ट ने भी शाहरुख खान के प्रशंसक होने की बात स्वीकार की है।
आईपीएल के लिए भारत का दौरा करने वाले अंतरराष्ट्रीय संगीत सनसनी पिटबुल ने कहा था कि,”I got to learn a few Bollywood footsteps, thanks to Shahrukh. He is an amazing performer, full of energy. There is nothing as of now, but I would definitely love to work with him in the future.”
फ़िल्म रा वन के लिए शाहरुख खान के साथ सहयोग करने वाले एकॉन ने अभिनेता की तारीफ़ करते हुए कहा था कि,” SRK is an incredible and amazing guy.The hospitality I’ve received here could not match anybody. He’s a sweet person a great soul.”
शाहरुख खान के साथ सहयोग करने वाले अंतर्राष्ट्रीय डीजे डिप्लो ने स्वयं शाहरुख खान के प्रशंसक होने की बात स्वीकार की है। इनके अलावा टॉम क्रूज और ओबामा भी ग्लोबल आइकॉन के प्रशंसक रहे हैं।
बॉलीवुड में अपने 25 साल के करियर में, शाहरुख खान ने वैश्विक मंच पर बातचीत के साथ-साथ अपनी बुद्धि और समझदारी से असंख्य दिल जीते हैं। वैश्विक आइकन ने अपने अभिनय और प्रदर्शन कौशल से संपूर्ण दुनिया को अपना दीवाना बना लिया है।


