- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर ने जताई पर्यटन उद्योग के लिए बेहतर साल की आशा
बैडमिंटन मैच के माध्यम से बढ़ाया टूरिज्म क्षेत्र से जुड़े उद्योगियो का उत्साह, सुरक्षित पर्यटन का दिया संदेश
इंदौर. पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों के बिच नए साल में एक सकारात्मक ऊर्जा संचारित करने व छोटे बड़े उद्योगपतियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से होटल शेराटन ग्रांड पैलेस इंदौर एवं एसोसिएशन ऑफ़ डोमेस्टिक टूर ऑपरेटर्स ऑफ़ इंडिया द्वारा शनिवार को होटल शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर में बैडमिंटन मैच का आयोजन किया गया।
शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर के कर्मचारियों व एडीटीओआई के सदस्यों के बिच बैडमिंटन के मैच खेले गए जिसमें पर्यटन उद्योग से जुड़े व्यवसायी जैसे टूर ऑपरेटर, होटल मालिक, एजेंसी मालिक आदि व्यवसायिओं ने भाग लिया। मैच का आयोजन सभी कोविड सुरक्षा नियमों को ध्यान में रखते हुए किया गया। बैडमिंटन मैच के पश्चात सभी सदस्यों के लिए गाला डिनर का भी आयोजन किया गया जिसके ज़रिये सुरक्षित पर्यटन का संदेश दिया गया, साथ ही घरेलु पर्यटन को बढ़ावा देने को लेकर भी सभी को प्रोत्साहित किया गया।
रोहित बाजपेयी, शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर के जनरल मैनेजर ने कहा – “कोरोना वायरस महामारी के चलते पर्यटन उद्योग सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। अब जब धीरे धीरे हालात सामान्य हो रहे है, लोगों ने फिर से पर्यटन की ओर अपना रुख किया है और अपने घरो से व अपने शहरों से घूमने के लिए बहार निकल रहे है। ऐसे में पर्यटन उद्योग वापस अपने पैरों पर खड़े होने की राह पर है।
इस क्षेत्र से जुड़े सभी व्यवसायियों का मनोबल बढ़ाने व नए साल में पर्यटन को पुनः पहले की तरह संचालित करने के लिए तैयार होने का संदेश देते हुए बैडमिंटन मैच का आयोजन सभी सावधानियों के साथ किया गया,” एसोसिएशन ऑफ़ डोमेस्टिक टूर ऑपरेटर्स ऑफ़ इंडिया के मध्यप्रदेश चैप्टर के सदस्यों ने इस आयोजन में हिस्सा लिया और आज के नए परिवेश में पर्यटन को वापस सुचारु रूप से संचालित करने को लेकर चर्चा की। एसोसिएशन द्वारा पर्यटन उद्योग की मांगे भी सरकार के सामने रखने को लेकर बात की गयी जैसे जीएसटी दरों में कमी लाना, रोड ट्रांसपोर्ट कर हटाना, कम ब्याज दरों पर क़र्ज़ दिए जाना आदि।
अतुल सिंह, एसोसिएशन ऑफ़ डोमेस्टिक टूर ऑपरेटर्स ऑफ़ इंडिया के मध्यप्रदेश चैप्टर के अध्यक्ष ने कहा – “दुबारा शुरू हुए पर्यटन के इस समय में लोगों का ध्यान विदेशी पर्यटन स्थलों से ज्यादा देशी पर्यटन स्थलों पर केंद्रित होने लगा है, जो की छोटे बड़े सभी घरेलु व्यवसायियों के लिए एक अवसर है अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने का, लेकिन सभी सावधानियों का पालन करते हुए।
ये संदेश देने के लिए इंदौर शहर एक उपयुक्त स्थान है क्यूंकि इंदौर शहर आसपास के कई सारे पर्यटन स्थलों का केंद्र बिंदु है,” होटल शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर एवं एडीटीओआई द्वारा संयुक्त रुप से आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से कोविड काल में सुरक्षा नियमों का पालन करने का संदेश भी दिया गया – ना केवल पर्यटकों व आगंतुकों ले लिए, लेकिन इस क्षेत्र से जुड़े सभी कर्मचारियों के लिए भी। इस अवसर पर होटल शेराटन द्वारा शादिओं, कांफ्रेंस, मीटिंग,एवं अन्य आयोजनों के लिए भी तैयार होने का संदेश दिया गया।


