- एचएमआर म्यूज़िक रिकॉर्ड्स ने षड्यंत्र का किया भव्य प्रीमियर, एंकर करते नज़र आएंगे अभिनेता पुनीत इस्सर
- राघव जुयाल के पहले से फैन थे नानी, ‘द पैराडाइज’ में कास्टिंग सुनते ही बोले “परफेक्ट!”
- गणेशोत्सव पर सजी सुरों की शानदार महफ़िल, ‘द गोल्डन बीट्स’ में गूंजे आशा भोंसले के सदाबहार नगमे
- CARE CHL Hospitals Launches ‘Pranaam’ in Indore to Strengthen Elder-Friendly Healthcare
- बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं होंगी आसान, केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स ने इंदौर में शुरू किया ‘प्रणाम’
शर्लिन चोपड़ा ने सुशांत सिंह राजपूत के लिए सीबीआई जांच की मांग कीं
बोल्ड एंड ब्यूटीफुल शर्लिन चोपड़ा अपने बेबाक अंदाज़ को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। अभिनेत्री अपने आस-पास होने वाले या ज्यादातर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हो रहे अन्याय के खिलाफ बोलने में कभी पीछे नहीं हटती है।
सुशांत सिंह के पिता ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। उन्होंने आरोप लगाया है कि रिया ने ही सुशांत को उनके परिवार से दूर रखा था और पूरी तरह से उनके कब्जे में था। वह उनका बैंक अकाउंट भी संभाल रही थी। यह भी बताया गया कि उनके बैंक खाते से करोड़ों रुपये निकाले गए।
शर्लिन चोपड़ा ने ट्वीट किया, “मैं #CBI से आग्रह करती हूं कि वह SSR के होमिसाइड केस के हर पहलू की जांच करे। पूरा देश जानता है कि यह आत्महत्या नहीं थी। #RheaChakraborty के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा के सिर्फ केस को गुमराह किया जा रहा है। इस समय पूरा सच जानने के लिए गहरी जांच की जरुरत है। .. #TruthBeTold “


