- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
फतेहपुरिया समाज के चुनाव में शिव रतन केडि़या बने अध्यक्ष, अनिल टिबड़ेवाला मंत्री
इंदौर, 23 मार्च। श्री फतेहपुरिया समाज के नए पदाधिकारियों का निर्वाचन आज मल्हारगंज थाने के पास स्थित समाज भवन पर वरिष्ठ सदस्य देवकीनंदन अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में गहमा गहमी के बीच संपन्न हुए।
गत 17 मार्च को कार्यकारिणी के लिए निर्वाचित 13 सदस्यों ने सर्वसम्मति से खाटू श्याम पैनल के शिवरतन केडिया को अध्यक्ष, प्रकाश परसरामपुरिया को उपाध्यक्ष, अनिल टिबड़ेवाला को मंत्री, वासु टिबड़ेवाला को सहमंत्री एवं छगनलाल सेक्सरिया को कोषाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित मान्य किया। निर्वाचन के लिए बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता देवकीनंदन अग्रवाल ने की।
उन्होंने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से अरविंद बागड़ी एवं हुकमचंद अग्रवाल का को-ऑप्शन (मनोनयन) भी किया गया। इसी तरह भवन व्यवस्था समिति में ओमप्रकाश गोयनका, चंद्र कुमार अग्रवाल सीके, सतीश चौधरी एवं कैलाश जर्मन सरकार का मनोनयन किया गया।
बैठक में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्य सज्जन गर्ग, हरि अग्रवाल, नंदकिशोर कंदोई आदि भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि चुनाव में खाटू श्याम पैनल के 13 मंे से 7 प्रत्याशी विजयी रहे हैं। बहुमत के आधार पर हुए निर्वाचन में सभी पदाधिकारी खाटू श्याम पैनल के विजयी हुए। नए पदाधिकारियों को सभी सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
नए अध्यक्ष शिवरतन केडिया ने समाज के विकास के लिए सबको साथ लेकर चलने और अपने संकल्प पत्र पर अमल करने का विश्वास दिलाया।


