- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
सिद्धार्थ निगम, रित्स बडियानी का गीत ‘दर्द तेरे’ है प्यार और दर्द की दास्तान
‘होने लगा तुमसे प्यार’ की शानदार सफलता के बाद अभिनेता सिद्धार्थ निगम का अगला गाना ‘दर्द तेरे’ आज रिलीज़ किया गया, यह गाना संगीत चार्ट पर धूम मचाने के लिए तैयार है। इस म्यूजिकल विडियो में सिद्धार्थ बॉलीवुड ब्यूटी रित्स बडियानी के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि रित्स इस म्यूज़िक वीडियो में सिद्धार्थ के साथ रोमांस करते हुई दिखाई दीं।
अपनी खुशी व्यक्त करते हुए अभिनेता सिद्धार्थ निगम कहते हैं कि, “जब मैंने पहली बार यह गाना सुना, तो मैं इसमें खो सा गया। मुझे इस गाने के ऑडियो पर उतना ही विश्वास है जितना मुझे वीडियो पर है। मैं इस सफल उद्यम का हिस्सा बनकर खुश हूं। इसी तरह, मुझे यकीन है कि यह गाना सभी के दिलों जीत लेगा।”
गीत के बारे में बात करते हुए रित्स बडियानी कहती हैं, “मैं इस गीत की सादगी और इसकी रचना, शब्दों और इसके द्वारा दिए गए संदेश को लेकर अभिभूत हो गई थी और इसी वजह से मैं तुरंत इसका हिस्सा बनना चाहती थी।”
सिद्धार्थ निगम, रित्स बडियानी और गायक ईशान खान अभिनीत ‘दर्द तेरे” इस गाने को प्रतिभाशाली निर्देशक नदीम अख्तर, नितिन एफसीपी ने निर्देशित किया हैं और, रश्मि विराग ने इस गाने को लिखा तथा उद्दीपन शर्मा द्वारा रचित किया गया हैं। इस संगीत वीडियो को बीलाइव म्यूजिक और वर्षा कुकरेजा के लेबल के तहत निर्मित किया है। ट्रैक महेश कुकरेजा द्वारा बनाया गया है और बीलाइव म्यूजिक, संजय कुकरेजा और रेमो डिसूजा द्वारा प्रस्तुत किया गया है।
यह गाना अब बीलाइव म्यूजिक के यूट्यूब चैनल और विभिन्न प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।


