- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
स्कोडा ऑटो ने भारत के लिए ऑल-न्यू कॉम्पैक्ट एसयूवी की घोषणा की; भारत पर फोकस करने वाली रणनीति के साथ की नए युग की शुरुआत
स्कोडा ऑटो इंडिया ने ऑल-न्यू कॉम्पैक्ट एसयूवी के लिए अपनी नई योजनाओं की घोषणा की। इस एसयूवी को 2025 की पहली छमाही में भारत में लॉन्च किया जाएगा। यह कंपनी का तीसरा मेड-फॉर-इंडिया प्रोडक्ट होगा। यह नई कार कुशाक और स्लाविया की तरह MQB-A0-IN प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। इस नए लॉन्चा के साथ, स्कोडा ऑटो इंडिया 2026 तक साल भर में 100,000 कारों की बिक्री के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ेगा।
स्कोडा ऑटो ए. एस के सीईओ क्लॉस ज़ेल्मर ने इस घोषणा के बारे में कहा, “ पूरी दुनिया में स्कोडा ऑटो के विकास के लिए भारत बहुत महत्वमपूर्ण बाजार है। भारत अपनी बाजार की जबर्दस्त ताकत के साथ दुनिया भर के अन्य देशों के बाजारों में स्कोडा ऑटो के विस्तार के लिए विकास और निर्माण का आधार भी है। इन देशों में आसियान और मध्यपूर्व के देश भी शामिल हैं। 2021 के बाद कंपनी ने भारत में अपनी कारों की बिक्री दोगुनी की है। अब हम भारत समेत दुनिया भर के अन्य देशों में अपने उपभोक्ताओं के लिए डिजाइन किए गए मॉडलों का विस्तार कर अगला कदम उठा रहे हैं। 2025 में लॉन्च की जाने वाली ऑल-न्यू कॉम्पैक्ट एसयूवी से उपभोक्ताओं के लिए एक जरूरी सेग्मेंट जोड़ा जाएगा। मुझे पूरा विश्वास है कि स्कोडा के पोर्टफोलियो का विस्तातर करने से भारत में कंपनी के विकास लक्ष्यन को पूरा करने में योगदान मिलेगा। इन कारों के लॉन्च से कंपनी 2030 तक फॉक्सवैगन ब्रैंड की कारों की बिक्री में करीब पांच फीसदी बाजार हिस्सेकदारी हासिल करने की राह में आगे बढ़ेगी।’’

स्कोडा ऑटो ने विश्व में अपनी 129 साल की विरासत के साथ नवंबर 2001 में भारत में प्रवेश किया। ब्रिकी के लिहाज से 2022 कंपनी के लिए सबसे बड़ा साल था। 2022 और 2023 में कंपनी ने दो साल की अवधि में 100,000 से ज्यादा कारों की बिक्री की। इससे पहले, कंपनी को इस शानदार उपलब्धि को हासिल करने में 6 साल का समय लगा था। MQB-A0-IN प्लेटफॉर्म पर कारों का निर्माण किए जाने के बाद यह कंपनी के विकास में तेजी से हुई बढ़ोतरी को उभारता है।
स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रैंड डायरेक्टर पेट्र जनेबा ने कंपनी की घोषणा पर अपने विचार व्योक्ता करते हुए कहा, “मैं बहुत खुश हूं कि अगले एक साल में स्कोडा ऑटो ऑल-न्यू कॉम्पैक्ट एसयूवी भारत के मार्केट में लॉन्च करेगा। इस लॉन्च के साथ कंपनी सभी मोर्चों पर अपने कर्मचारियों की संख्या में बढ़ोतरी करेगी। कंपनी नए नजरिए और अग्रणी फॉर्मेट के साथ नए उपभोक्ताओं को जोड़ेगी और पुराने उपभोक्ताओं को बरकरार रखेगी। कंपनी ने सेल्स और ऑफ्टर सेल्स के क्षेत्र में कर्मचारियों को पूरी ट्रेनिंग देने के लिए पहले ही वर्कशॉप की शुरुआत कर दी है। कंपनी उपभोक्ताओं की संतुष्टि पर अपनी पैनी नजर बनाए रखेगी। इस नई कॉम्पैक्ट एसयूवी के साथ कंपनी को 2026 तक अपनी साल भर में होने वाली कारों की बिक्री को 100,000 कारों तक पहुंचाने का पूरा विश्वास है।’’
स्कोडा ऑटो इंडिया की नई एसयूवी 2025 में भारत की सड़कों पर शान से दौड़ेगी। MQB-A0-IN प्लेटफॉर्म पर निर्मित कंपनी का यह तीसरा ऑल-न्यू प्रॉडक्ट है। यह चार मीटर से कम की एसयूवी होगी। यह भारत में मौजूद 4 मीटर से कम की एसयूवी के लिए उत्पाद शुल्क में कटौती से संबंधित लाभ का इस्तेमाल करेगी। कारों की कीमत तय करते समय यही लाभ उपभोक्ताओं को दिया जाएगा। ऑल-न्यू कॉम्पैक्ट एसयूवी स्कोडा ऑटो इंडिया की कारों के बेड़े में नया एंट्री लेवल का प्रॉडक्ट होगा। कंपनी की अब टियर 3 और छोटे बाजारों में गहराई से प्रवेश करने की योजना है।
स्कोडा ऑटो इंडिया का पुणे में चाकण के पास एक पूरी तरह विकसित मैन्युफैक्चरिंग प्लांट है। कारों के पार्ट्स और कंपोनेंट्स बनाने का कंपनी का प्लांट छत्रपति संभाजी नगर में स्थित है। यह प्लांट भारत के दूसरे राज्यों में विस्तार के लिए स्कोडा ऑटो इंडिया की विकास की रणनीति का हिस्सा है। इसी के साथ भारतीय बाजार में गतिविधियां स्कोडा ऑटो की नेक्सट लेवल स्ट्रै टेजी का अंग है। स्कोडा का लक्ष्य कारों की बिक्री के मामले में 2030 तक सबसे ज्यादा बिकने वाला यूरोपियन ब्रैंड बनना है और क्षेत्र के लिए अपनी जिम्मेदारी के तौर पर फॉक्सवैगन ग्रुप के ब्रैंड्स की कारों के लिए पांच फीसदी बाजार हिस्से दारी हासिल करने का लक्ष्य पूरा करना है।
MQB-A0-IN प्लेफटफॉर्म के डिजाइन और विकास से स्कोडा ऑटो इंडिया को अपनी कारों को 95 फीसदी तक स्थानीय स्तर पर बनाने की अनुमति मिली है। इससे उपभोक्ताओं को कम कीमत पर कारों का मालिकाना हक हासिल करने की सुविधा मिलेगी। कंपनी चार साल की स्टैोण्डोर्ड वारंटी और 8 साल की वैकल्पिक वारंटी भी उपभोक्ताओं को प्रदान करेगी, जिससे उपभोक्ताओं को पूरी तरह मानसिक सुकून मिलेगा। यूरो एनसीएपी में 5 स्टार की रेटिंग प्राप्त कोडियाक लग्जरी की 4×4 कारों के साथ, स्कोडा ऑटो इंडिया के पास भारत में 5-स्टािर रेटिंग वाली सुरक्षित एवं टेस्टे ड कारें हैं।
स्कोडा ऑटो इंडिया ने अपनी कारों को संस्कृसति, धरोहर और विरासत की झलक देने वाले कारों के विशिष्ट नाम रखने की परंपरा कायम रखी है। स्कोडा ऑटो इंडिया ने इस ऑल-न्यू कॉम्पैक्ट एसयूवी के लिए एक नामकरण अभियान की घोषणा की है। इस प्रयास में उपभोक्ताओं, यूजर्स और फैंस से पूछा जाएगा कि वह क्या सोचते हैं कि इस कॉम्पैक्ट एसयूवी का नाम क्या रखा जाना चाहिए। स्कोडा ऑटो इंडिया ने #NameYourSkoda कैंपेन की घोषणा की है। इस अभियान के तहत देश में इस सेगमेंट में स्कोडा की पहली एसयूवी के लिए संभावित नामों के लिए पूरे भारत के लोगों से एंट्रीज आमंत्रित की जाएगी।


