- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
स्कोडा ऑटो इंडिया ने ऑल-न्यू स्लाविया मोंटे कार्लो लॉन्च की
पहली 5,000 बुकिंग्स पर उपभोक्ताओं को 30,000 रुपये के लाभ की घोषणा
स्कोडा ऑटो इंडियाने भारत में ऑल-न्यू स्लाविया मोर्टे कार्लोसंस्करण लॉन्च किया है। स्पोर्ट्स थीम को आगे बढ़ाते हुए, कंपनी ने कुशाक और स्लाविया में ऑल-न्यू स्पोर्टलाइन रेंज भी लॉन्च की है।स्कोडा ऑटो ने इन कारों की खरीद के लिए जबर्दस्त ऑफर की घोषणा की। इस तरह कंपनी ने भारतीय उपभोक्ताओं को आकर्षक मूल्य पर अपनी पसंदीदा कार तलाश करने के विकल्पों को बढ़ाया है।
स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रैंड डायरेक्टर श्री पेट्र जनेबा ने इन नई पेशकश के बारे में कहा, “मोंटे कार्लो बैज का ग्राहकों के साथ एक मजबूत संबंध है, जो खेल भावना और जीत के जज्बे की झलक देता है। मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हम आज स्लाविया मोर्टे कॉर्लो को लॉन्च कर रहे हैं। यह भारत में स्कोडा ब्रैंड को आगे बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है। भारत यूरोप के बाहर हमारे लिए सबसे बड़े बाजारों में से एक है।यह स्पेशल कार उन उपभोक्ताओं को बेहद पसंद आएगी, जो बेमिसाल, बारीक और स्पोर्टी स्टाइल की खूबसूरत कारों की तलाश में रहते हैं, जिससे उनका एक खास स्टाइल उभरकर आए।
इस स्पेशल कार में हमने रैली मोंटे कार्लो में अपने 112 वर्ष, समृद्ध विरासत के 129 वर्षों और भारत में मौजूदगी के 24 वर्षों के अनुभवों को शामिल किया है।हमने स्लाविया स्पोर्टलाइन और कुशाक स्पोर्टलाइन जैसे दो नए ट्रिम भी पेश किए हैं,जो रेंज का लगातार विकास करने और उसे आधुनिक बनाए रखने के हमारे इरादे को दर्शाते हैं।यह ग्राहकों को अधिक विकल्प और मूल्य प्रदान करते हैं। स्पोर्टलाइन उन उपभोक्ताओं के लिए बिल्कुल परफेक्ट है, जो मोंटे कार्लो की स्पोर्टी स्टाइल वाली कारों को ज्यादा किफायती दाम पर खरीदना चाहते हैं। मोंटे कार्लो की नई कारों और स्पोर्टलाइन पेशकश के साथ हमें भारत में स्कोडा कापरिवार बढ़ने की काफी उम्मीद है।”
एनिवर्सरी ऑफर
इस ऑल-न्यू रेंज को कंपनी की रैली मोंटे कार्लो में शामिल होने की 112 वीं वर्षगांठ के अवसर पर लॉन्च किया गया है। स्कोडा ऑटो इंडियाने कुशाकऔर स्लावियाकी स्पोर्ट स्टाइल की मोंटे कार्लो और स्पोर्टलाइन रेंज की कार की खरीद पर उपभोक्ताओं को कई लाभ प्रदान कर रहा है। इन चार कारों में से किसी एक को बुक करने वाले पहले पांच हजार ग्राहक 30,000 रुपयेका लाभ प्राप्त करेंगे। इस ऑफर का लाभ तुरंत उठाया जा सकता है। यह ऑफर 6 सितंबर, 2024 तक मान्य होगा।
मेटल में मोंटे कार्लो
इस कार के दिल में कड़े गुणवत्ता परीक्षण पर खरे उतरे 1.0 और 1.5 टीएसआईइंजन धड़कते हैं। 1.0 टीएसआईछह-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक में उपलब्ध है। 1.5 टीएसआई सेवन स्पीड डीएसजीसे कार के अगले पहियों को पावर भेजता है। ये कारों खासतौर पर टॉर्नेडो रेड और कैंडी व्हाइट रंगों में लॉन्च की गई है। इन दोनों रंगों की कारें मानक के रूप में इससे बिल्कुल अलग गहरे काले रंग की छत के साथ लॉन्च की गई है। इन दोनों कारों में ओआरवीएम की तरह विंडो गार्निश में भी ऑल-ब्लैक थीम है। कार को घेरने वाली रेडिएटर ग्रिल सराउंड, फॉग लैंप के आसपास का गार्निश और ब्लैक आर16 एलॉय व्हील्स भी ब्लैक कलर की है।
कार की बॉडी पर बारीक तरीके से सजावट बरकार रखी गई है। कार के फ्रंट फेंडर और गहरे काले रंग की टेललाइट्स पर मोंटे कॉर्लो का बैज लगाया गया। कार के सामने और साइड के हिस्सों और पीछे डिक्की पर स्पोर्टी ब्लैक स्पॉइलर लगाए गए हैं।कार के पिछले हिस्से में ब्लैक स्पोर्टी रियर डिफ्यूज़र और ब्लैक बंपर गार्निश भी लगाया गया है। कार के बाहरी हिस्से की सजावट की प्रमुख विशेषता डार्क क्रोम की फिनिशिंग वालेबेस्ट क्वॉलिटी के डोर हैंडल है। स्लाविया मोंटे कार्लो के बाहरी हिस्से में लिखे गए सभी लेटर ब्लैक कलर में हैं।


