- रैम्प योजना के अंतर्गत सीएफटीआरआई, मैसूर में MSMEs एवं स्टार्टअप्स की तकनीकी एक्सपोज़र विजिट सफलतापूर्वक संपन्न
- Technical Exposure Visit of MSMEs and Startups Successfully Concludes at CFTRI, Mysuru under RAMP Scheme
- Dhvani Bhanushali Receives Warm Appreciation from Gajraj Rao for Papa Hero Tum Mere Track from Her Album ‘Feels’, Singer Reacts
- ईडीआईआई और सीएसआईआर-सीडीआरआई, लखनऊ ने संयुक्त रूप से टेक्नोलॉजी शोकेस एंड एडॉप्शन वर्कशॉप का आयोजन किया
- Varun Dhawan Turns Host for the First Time for IIFA 2027
स्कोडा ऑटो इंडिया ने दो सालों में 1,00,000 से ज्यादा कारों की बिक्री दर्ज की
स्थानीय रूप से विकसित एवं निर्मित कुशाक और स्लाविया के साथ बनाई गई ग्रोथ की सफल रणनीति ने इस प्रमुख उपलब्धि को हासिल करने में मदद की
· कंपनी ने भारत में संचालन शुरू करने के बाद बहुत कम समय में यह उपलब्धि हासिल की है
· यह साल भी 2022 की तरह कंपनी के लिए एक बड़ा साल रहा
· कुशाक और स्लाविया की लगातार मांग से बिक्री में मजबूती आई
· कोडियाक ने अब तक का सर्वोच्च सालाना बिक्री वॉल्यूम प्राप्त किया
· 2023 के अंत कर देश भर में जगह-जगह पर कंपनी ने 260 कस्टमर टच पॉइंट्स बनाकर अपना विस्तार किया
· कंपनी के लिए यूरोप के बाहर भारत ने अपने प्रमुख मार्केट का दर्जा बरकरार रखा है
· कंपनी के पास क्रैश-टेस्टेड कारें हैं, जिसे वयस्कों और बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से 5 स्टार रेटिंग दी गई है।
मुंबई, 4 जनवरी 2024 : स्कोडा ऑटो इंडिया ने अपनी कारों की बिक्री की तेज रफ्तार बरकरार रखी है। इसने पिछले दो सालों में 1,00,000 से ज्यादा कारों की ब्रिक्री की महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है। यह भारत को ध्यान में रखकर प्रॉडक्ट्स बनाने की कंपनी की रणनीति का अहम हिस्सा है। इसके तहत भारतीय बाजार के लिए बनाए गए दो विश्वस्तरीय प्रॉडक्ट्स कुशाक और स्लाविया लॉन्च किए गए थे। इन दोनों मॉडल की कारों की बिक्री से कंपनी को दो साल में ही यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल हो गई। इससे पहले कंपनी को 1 लाख कारों की बिक्री के आंकड़े तक पहुंचने में छह साल से ज्यादा समय लगा था।
कुशाक और स्लाविया जैसी कारों की बड़े पैमाने पर लॉन्चिंग के बाद 2022 में स्कोडा ऑटो इंडिया की कारों की बिक्री ने सारे रेकॉर्ड तोड़ दिए। 2023 में सप्लाई के मुद्दों और अन्य परेशानियों की वजह से इस बिक्री की रफ्तार में थोड़ी कमी आई। इस स्थिति को पूरी तरह ठीक करने की दिशा में स्कोडा ने 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2023 तक 48,755 कारों की बिक्री दर्ज की।
स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रैंड डायरेक्टर पेट्र जेनेबा ने बिक्री के प्रदर्शन पर अपनी बात रखते हुए कहा, “2022 में कारों की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री के बाद हमारे लिए 2023 में बिक्री की उस रफ्तार को बनाए रखना काफी महत्वपूर्ण था। हमने 2023 में अपने प्रॉडक्ट्स में लगातार सुधार कर अपनी स्थिति को मजबूत बनाने की ओर ज्यादा ध्यान दिया। हमने अपने नेटवर्क का विस्तार किया और उपभोक्ता को और ज्यादा संतुष्ट करने के लिए सेल्स और ऑफ्टर-सेल्स सर्विसेज की क्वॉलिटी में सुधार किया। यह सभी कस्टमर्स हमारी ह्यूमन टच फिलॉस्फी से जुड़े है, जिससे हम अपने उपभोक्ताओं की सभी जरूरतें पूरी करते हैं। साल की पहली छमाही तक सप्लाई में आ परेशानियों के बावजूद हमने यह सुनिश्चित किया कि हम 2023 की अंतिम छमाही का समापन सकारात्मक रूप से करेंगे। 2024 में अपनी मौजूदा रेंज के साथ हमारे पास अपने उपभोक्ताओं के लिए तरह-तरह के प्रॉडक्ट्स के विकल्प है। हमने नए प्रॉडक्ट्स की लॉन्चिंग की घोषणा भी की। इसके अलावा हम प्रॉडक्ट्स के निर्यात से अपना विकास कर रहे हैं और अपने नेटवर्क का विस्तार कर रहे हैं। कंपनी के प्रॉडक्ट्स की खरीद से उपभोक्ताओं को मिलने वाली खुशी और संतुष्टि पर हमारी पैनी नजर है। स्कोडा फैमिली में हम नए उपभोक्ताओं का स्वागत कर रहे हैं।’’
बिक्री
स्कोडा ऑटो इंडिया ने इस साल 2023 में 48,755 कारों की बिक्री की। इससे पहले 2022 में कंपनी की कारों की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री हुई थी। 2022 में स्कोडा ने 53,271 कारों की बिक्री की थी। 2021 की तीसरी तिमाही से लेकर 2022 की पहली तिमाही के बीच लॉन्च की गई कुशाक और स्लाविया जैसी नई कारों की पेशकश से कंपनी ने यह मुकाम हासिल किया। इस साल 2023 में कंपनी ने कोडियाक की लॉन्चिंग से अपने प्रॉडक्ट्स की बिक्री को मजबूती दी । इससे 2022 की तुलना में बिक्री में 100 फीसदी का उछाल आया और सालाना बिक्री का वॉल्यूम अब तक के सर्वोच्च स्तर पर रहा। स्कोडा ऑटो के प्रॉडक्ट्स की बिक्री के लिए भारत की प्रमुख मार्केट के रूप में स्थिति बरकरार है। यह यूरोप के बाहर स्कोडा ऑटो के सबसे बड़े मार्केट में से एक है।
नेटवर्क और उपभोक्ता
2021 की शुरुआत में स्कोडा ऑटो के देश में 120 कस्टमर टच पाइंट्स है। 2023 के अंत तक स्कोडा ऑटो इंडिया देश भर में 260 टचपाइंट्स से उपभोक्ताओं के और करीब आया है। कंपनी के काफी डीलर्स और पार्टनर्स ने ब्रैंड के साथ अपने दायरे का विस्तार किया हैं। ये देश भर में उपभोक्ताओं को बेमिसाल सेल्स और सर्विसिंग की सुविधाएं उपलब्ध कराने के कंपनी के नजरिये को साझा करते हैं।
सुरक्षा
साल 2023 ने सुरक्षा के मोर्चे पर स्कोडा ऑटो इंडिया को और ज्यादा मजबूती से स्थापित किया है। अक्टूबर 2022 में कुशाक ऐसा पहला प्रॉडक्ट था, जिसकी क्रैश टेस्टिंग ग्लोबल एनसीएपी के नए और सख्त प्रोटोकॉल के अनुसार की गई। इसमें कंपनी ने कार में बैठे वयस्कों और बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से पूरे 5 स्टार हासिल किए। यह ट्रेंड 2023 में भी जारी रहा, जब स्लाविया ने यह उपलब्धि अप्रैल में हासिल की। कोडियाक ने पहले ही यूरो एनसीएपी में सुरक्षा के लिहाज से 5 स्टार हासिल कर लिए हैं। स्कोडा ऑटो इंडिया के पास सुरक्षा के लिहाज से सभी सेफ्टी-टेस्टेड कारें हैं और इन कारों ने कार में बैठे वयस्क और बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से 5 स्टार हासिल किए हैं।
आगे आने वाला साल
स्कोडा ऑटो इंडिया पहले ही भारत में निर्मित कारों को जीसीसी और राइट हैंड ड्राइविंग की अनुमति वाले देशों के मार्केट में निर्यात कर रही है। 2024 में कंपनी के पुणे प्लांट्स में निर्मित प्रॉडक्ट्स, पार्ट्स और कंपोनेंट्स स्कोडा ऑटो की वियतनाम में एंट्री में प्रमुख भूमिका निभाएंगे। 2024 में कंपनी मौजूदा प्रॉडक्ट्स में सुधार करेगी और नए प्रॉडक्ट्स लॉन्च करेगी।


