- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
साउथ सीज़ डिस्टिलरीज: 1984 से बेहद खास स्पिरिट्स की विरासत खड़ी करते-करते खुद का सिंगल माल्ट व्हिस्की ब्रांड “क्रेज़ी कॉक” लॉन्च किया
मुंबई, 17 दिसंबर 2023: एक खानदानी अल्कोबेव कंपनी-साउथ सीज़ डिस्टिलरीज एंड ब्रुअरीज प्रायवेट लिमिटेड, ‘क्रेज़ी कॉक’ लॉन्च करने जा रही है, जो उनका पहला प्रत्यक्ष उपभोक्ता/खुदरा व्हिस्की ब्रांड है। एक आंख का चश्मा धारण करने वाले काल्पनिक मुर्गे की स्तुति गाने वाला यह नाम, घरेलू व्हिस्की के एक नए युग का प्रतीक है, जो भारतीय उपमहाद्वीप का जश्न मनाता है, और दुनिया भर में मौजूद व्हिस्की प्रेमियों के लिए अपने बेहतरीन स्वादों का आसवन कर रहा है।
अपने बेहद खास ब्रांड को पेश करते हुए कंपनी ने, सिंगल माल्ट व्हिस्की की कारीगरी चमकाने और उसकी पुनर्कल्पना करने वाली अपनी स्थापित विरासत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। क्रेज़ी कॉक 6 धारियों वाले भारतीय जौ से तैयार की गई एक बेजोड़ सिंगल माल्ट व्हिस्की है, जिसके लिए जौ के दानों को उत्तर भारत के स्वच्छ व निर्मल प्राचीन मैदानों से सावधानीपूर्वक चुना जाता है। जौ को तांबे के बर्तनों में पारंपरिक विधि का उपयोग करके माल्टिंग और आसवन की प्रक्रिया से गुजारा जाता है, जिसके फलस्वरूप नाजुकता के पुट और भीनी-भीनी खुशबुओं वाला सामंजस्यपूर्ण मिश्रण तैयार होता है। खूब नशीले और अनिर्वचनीय स्वाद के लिए व्हिस्की को एक्स-बोरबॉन व एक्स-शेरी पीपों में परिपक्व किया जाता है। खास तौर पर स्मोक किए गए बैच, क्रेज़ी कॉक धुआ के लिए ही आरक्षित एक मधुर, पीटी आयाम जोड़ते हैं। मास्टर ब्लेंडर द्वारा बड़ी बारीकी से चुना गया, हर उदार सिंगल माल्ट छोटे-छोटे हिस्सों में, कुदरती रंग और नॉन-चिल फिल्ट्रेशन के दम पर सटीकता प्रदान करता है –जो व्हिस्की के शौकीनों के लिए पीने-पिलाने का असली और बिना मिलावट वाला अनुभव साबित होता है।
क्रेज़ी कॉक सिंगल माल्ट व्हिस्की दो रूपों में उपलब्ध होगी:
रेयर – ओक के दोहरे पीपों में परिपक्व की गई
एक खूब नशीली और उत्कृष्ट सिंगल माल्ट व्हिस्की, जिसे आयात किए गए ओक के दो पीपों: बोरबॉन और शेरी में संपूर्णता प्रदान करने के लिए परिपक्व किया जाता है। यह बेजोड़ व्हिस्की बड़ी कुशलता के साथ सबसे असरदार बिंदु पर टकराती है, जहां दोनों पीपों का बेरोकटोक विलयन हो जाता है। इसके फलस्वरूप व्हिस्की का लसीलापन बढ़ जाता है, जो असली खातिरदारी का अहसास पक्का करता है। इसका गाढ़ा अम्बर रंग, तीखी और सुगंधानुसार खुशबू की डोली सजाता है, जिसमें शहद, नाशपाती, चॉकलेट, किशमिश, दालचीनी, मसाले, वेनिला और ओक के जायके में गुंथे हुए फ्लोरल पुट विद्यमान रहते हैं। ये जबर्दस्त और तेज मसालेदार पुट-
गर्मियों के मौसमी फलों, किशमिश और एक चिकनी बनावट के साथ, स्वाद के साथ गहरा तालमेल बिठा लेते हैं। अंतिम उत्पाद, इस बेमिसाल व्हिस्की के जश्न की दावत देते हुए लंबे समय तक टिका रहता है।
धुआ – पीटेड व्हिस्की
धुआ, जिसका अर्थ है धुआँ, एक खूब नशीली, हल्की पीट की हुई, दुर्लभ और उत्कृष्ट सिंगल माल्ट है, जिसकी आयात किए गए बोरबॉन और दुर्लभ शेरी पीपों में उम्र बढ़ाई जाती है। इसे हमारे मास्टर ब्लेंडर द्वारा पीट किए गए पुराने और मधुर माल्ट का उपयोग करके, बड़ी कुशलतापूर्वक एक संपूर्ण संतुलित व्हिस्की में तब्दील किया जाता है। यह व्हिस्की एक पुराने किस्म का गाढ़ा सुनहरी तरल पदार्थ होती है तथा इसमें किशमिश, डार्क चॉकलेट, मसालेदार दालचीनी, वेनिला और मैंडरिन का जोशीला पुट देकर हल्के पीट और धुएं को सुगंधानुसार मिलाया जाता है। धुंए से सने मसाले, किशमिश और दालचीनी के हल्के स्वाद से जबान को मजा आता है। यह संतुलित मिठास वाले गहरे पुट के साथ, जोशीले और टिकाऊ अंतिम उत्पाद की शक्ल लेने वाली – एक खरी मास्टरपीस है।
“वैश्विक स्पिरिट्स के गतिशील परिदृश्य में, भारतीय व्हिस्कियां आजकल सुर्खियां बन रही हैं। हमारे प्रतिष्ठित व सम्मानित ग्राहकों में, दुनिया के कुछ अग्रणी अल्कोहल बेवरेज दिग्गज शामिल हैं, जो हमारी दीर्घकालिक साझेदारी का प्रमाण है। कॉर्पोरेट आयोजनों से हटकर विलासिता के व्यक्तिगत पारखी लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए, हमारी डिस्टिलरी तीन पीढ़ियों के ज्यादा समय से आसवन की कला को निखार रही है। यह कदम हमारी टिकाऊ हुनरमंदी का जश्न है, क्योंकि हम क्रेज़ी कॉक के बैनर तले बेमिसाल व्हिस्की की एक नई धारा बहा कर, बखुशी अपनी विरासत को जारी रखे हुए हैं।”- कहना है श्री एच.वी. चिनॉय का।
फिट बैठने के बजाय, बिलकुल अलग दिखने का फलसफा अपनाते हुए, क्रेज़ी कॉक के पीछे मजबूती से खड़ा यह व्यक्तित्व, यथास्थिति को चुनौती देने और कठोर कन्फर्मिस्टों की दुनिया में थोड़ा-सा विद्रोही हो जाने की प्रतिबद्धता का ऐलान करता है। सवाल करने, जांच-पड़ताल करने और नए सिरे से आविष्कार करने के लिए जन्म लेने वाली यह खास शख्सियत अनुरूपता के मानदंडों को खारिज कर देती है। खुद को सबसे हटकर दीवाना बताने वाला क्रेज़ी कॉक, स्थापित परंपरा से एक खेदरहित प्रस्थान की मिसाल के तौर पर पेश हुआ है। यह ब्रांड व्यक्तियों को अनोखापन अपनाने और खुद की दास्तान दोबारा लिखने की दावत देता है।
क्रेज़ी कॉक अब भारत और दुनिया भर में विकसित हो चुकी रुचियों को संतुष्ट करने की स्थिति में आ चुका है। क्रेज़ी कॉक विलासिता के क्षेत्र में अपनी बेहद खास पहचान बनाने जा रहा है। शुरुआत में, यह ब्रांड मुंबई, गोवा व हरियाणा में उपलब्ध होगा, तथा आने वाले महीनों में इसका और विस्तार करने की योजना बना ली गई है।


