- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
स्टर्लिंग ग्रीन पावर सॉल्यूशंस ने मल्टी-लोकेशन क्षमता विस्तार की योजना बनाई
~ पुणे के तलेगांव एमआईडीसी में एलएचपी (एलएचपी) बाजार के लिए दूसरे मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की शुरुआत
~ शारजाह के हमरिया फ्री ज़ोन में भी नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की योजना, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
मुंबई: व्यापक पावर और सतत ऊर्जा समाधान उपलब्ध कराने वाली स्टर्लिंग एंड विल्सन समूह की कंपनी स्टर्लिंग ग्रीन पावर सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड (एसजीपीएस) ने पुणे के निकट तलेगांव औद्योगिक क्षेत्र में अपनी नई और उन्नत मैन्युफैक्चरिंग इकाई का उद्घाटन किया। यह कंपनी की मल्टी-लोकेशन क्षमता विस्तार रणनीति का पहला चरण है, जिसके तहत विभिन्न कारोबारी क्षेत्रों के ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के साथ देश-विदेश में अपने विनिर्माण नेटवर्क को मजबूत किया जाएगा।
कंपनी ने बताया कि तलेगांव संयंत्र के बाद चाकण एमआईडीसी में एक और नई और उन्नत इकाई स्थापित की जाएगी। इसके अलावा, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के शारजाह स्थित हमरिया फ्री ज़ोन में भी नए प्लांट की स्थापना की योजना है, जिसका निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा।
तलेगांव संयंत्र के जरिए कंपनी भारत के वाणिज्यिक, औद्योगिक और रिटेल क्षेत्रों में विश्वसनीय बैकअप पावर समाधानों की बढ़ती मांग को पूरा करेगी। यहां 100 केवीए से 750 केवीए क्षमता तक के डीजल जनरेटर (डीजी) सेट तैयार किए जाएंगे, जिनका उपयोग रेंटल, हॉस्पिटैलिटी, हेल्थकेयर, शिक्षा, सरकारी और औद्योगिक क्षेत्रों में किया जाएगा। आधुनिक विनिर्माण तकनीक से लैस इस संयंत्र की वार्षिक उत्पादन क्षमता लगभग 1,000 डीजी सेट होगी, जो मुख्य रूप से रिटेल ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करेगी।
स्टर्लिंग एंड विल्सन समूह के चेयरमैन खुर्शीद दारूवाला ने कहा, “हमने अपने विभिन्न कारोबारी क्षेत्रों में बढ़ती मांग को देखते हुए कई स्थानों पर विनिर्माण क्षमता बढ़ाने की रणनीति अपनाई है। वर्षों से ग्राहकों ने हमारी टीमों पर जो भरोसा जताया है, उसी ने हमें अपने विनिर्माण नेटवर्क का विस्तार करने के लिए प्रेरित किया है। तलेगांव संयंत्र इस यात्रा का पहला महत्वपूर्ण पड़ाव है और आने वाले समय में अन्य इकाइयों का भी विस्तार किया जाएगा। हमारा उद्देश्य उच्च गुणवत्ता बनाए रखते हुए विनिर्माण क्षमता को मजबूत करना और ग्राहकों की अपेक्षाओं से बेहतर प्रदर्शन करना है।”
स्टर्लिंग ग्रीन पावर सॉल्यूशंस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) संजय जाधव ने कहा, “विश्वसनीय और कुशल पावर समाधान उपलब्ध कराना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है, ताकि ग्राहकों के परिचालन में रुकावट कम हो और उन्हें बेहतर अनुभव मिले। ग्राहकों की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए हम अपनी विनिर्माण क्षमता और परिचालन को लगातार मजबूत कर रहे हैं, ताकि गुणवत्ता, विश्वसनीयता और तेज़ सेवा के मामले में सबसे बेहतर समाधान उपलब्ध करा सकें।”
कंपनी की योजना हवाई अड्डों, मेट्रो परियोजनाओं, टाउनशिप और औद्योगिक इकाइयों जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने की है। हाल ही में शुरू हुए नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को भी कंपनी के बैकअप पावर समाधान उपलब्ध कराए जा रहे हैं।


