- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अहमदाबाद में सुनील शेट्टी के हाथों अनोखे स्टार्टअप प्लेटफॉर्म – कल के करोड़पति की शुरुआत हुई
· कल के करोड़पति का लक्ष्य स्टार्टअप, निवेशकों और अन्य हितधारकों का एक सक्रिय समुदाय बनाना है
· कल के करोड़पति पहले से ही स्टार्टअप्स को रू. 15 करोड का फंड दिलाने में मदद कर चुका है
अहमदाबाद: कल के करोड़पति एक ऐसी अनोखी पहल है जिसका उद्देश्य गुजरात तथा देशे के बढ़ते स्टार्टअप इकोसिस्टम को अधिक ऊंचाई पर ले जाना और स्टार्टअप्स को अधिक अवसर प्रदान करना है, इसका अनावरण प्रसिद्ध अभिनेता और उद्यमी सुनील शेट्टी ने मंगलवार को अहमदाबाद में किया।
फिलहाल कल के करोड़पति (केकेके) की गुजरात में अपने पहले अध्याय के शुभारंभ के साथ शुरूआत हुई है जिसका व्याप आगामी समय में पूरे देश में फैलेगा.
कल के करोड़पति (केकेके)- यह स्टार्टअप्स और निवेशकों तथा वीसी फंड्स का एक साझा मंच है। हालाँकि, यह केवल फंड दिलाने और निवेश को सुविधाजनक बनाने का एक मंच होने से कहीं अधिक है. अपने बहु आयामी दृष्टिकोण के कारण अधिक असरकारक है। यह पहल गुजरात में अपने पहले अध्याय के शुभारंभ के साथ शुरू हुई है, जो स्टार्टअप और युवा उद्यमियों के लिए एक नए युग का संकेत है।
कल के करोड़पति ने पूरे गुजरात में 500 स्टार्टअप्स को अपने व्यावसायिक प्रस्ताव और विचार प्रस्तुत करने का अवसर दिया, जिनमें से विभिन्न उद्योगों और नवीन समाधानों का प्रतिनिधित्व करने वाले 27 होनहार स्टार्टअप्स का सावधानीपूर्वक चयन किया गया।
चयनित स्टार्टअप में से प्रत्येक को नौ फंडों और निवेशकों के सामने 3 मिनट की लाइव पिच के साथ अपने उद्यमों की विशिष्टता और विकास क्षमता को उजागर करने का मौका मिला। इस प्लेटफोर्म ने पहले से ही चुनिंदा स्टार्टअप के लिए 15 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव -EOI प्राप्त करने में मदद की है। गुजरात की यह सफलता दर्शाती है कि अग्रणी निवेशको को राज्य के स्टार्टअप्स में निवेश में रूचि है।

अग्रणी उद्योगपति, वेंचरबिल्डरतथा निवेशनक मिलापसिंह जडेजा ने कहा, “हम मानते हैं कि कल के करोड़पति (केकेके) में विभिन्न पृष्ठभूमि के स्टार्टअप और युवा उद्यमियों को उनकी आकांक्षाओं को साकार करने के लिए सशक्त बनाने की शक्ति है. इसका अर्थ हुआ कि गुजरात और भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम को अधिक मजबूत करने की क्षमता है। यह स्टार्टअप्स, निवेशकों और अन्य हितधारकों को एक साथ लाने ने के अलावा वर्किंग, संवाद और फंड दिलाने की सुविधा के लिए एक अनोखे मंच के रूप में उभरा है। हम जल्द ही दुनिया के सामने सफलता की कहानियां प्रदर्शित करने के लिए उत्सुक हैं, ”
कल के करोड़पति का अनावरण कार्यक्रम बॉलीवुड अभिनेता, उद्यमी और निवेशक, सुनील शेट्टी की उपस्थिति में हुआ, जिन्होंने नए विचारों के पोषण के महत्व पर जोर दिया।
श्री शेट्टी ने कहा, “कल के करोड़पति (केकेके)- स्टार्टअप्स और निवेशकों का एक संपन्न समुदाय बनाने और उन्हें आर्थिक विकास में योगदान देने के लिए एक साथ लाने की एक उत्कृष्ट पहल है। मुझे विश्वास है कि इनमें से कई नए स्टार्टअप और व्यावसायिक विचार आने वाले वर्षों में काफी सफलता हासिल करेंगे और रोजगार के अवसर पैदा करेंगे, ” ।
कल के करोड़पति प्लेटफोर्म का उद्देश्य टेक्नोलोजी, शिक्षा, यात्रा, हेल्थकेर और होस्पिटालिटी जैसे विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की सुविधा और नए अवसरों को अनलॉक करके आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देना है।
इरोलर मीडिया एंड एंटरटेनमेंट के संस्थापक जिग्नेश पटेल तथा शो के एसोसियेट प्रोड्युसर अल्का गोर ने कहा, “हमने एक शुभ शुरुआत की है. हमें विश्वास है कि कल के करोड़पति गुजरात और भारत में स्टार्टअप्स की सफलता की गाथा लिखने वाले एक अनोखे मंच के रूप में उभरेगा।”


